अमेरिका में भारत का मोस्ट वांटेड आतंकी हैप्पी पसिया उर्फ हरप्रीत सिंह गिरफ्तार

by
नई दिल्ली : पंजाब में 14 से ज़्यादा ग्रेनेड हमलों में शामिल हैप्पी पसिया उर्फ हरप्रीत सिंह को अमेरिका में FBI ने गिरफ्तार कर लिया है. पसिया कई आतंकी हमलों में शामिल रहा है और NIA कोर्ट में पेश की गई चार्जशीट में एक और अपराधी हरविंदर सिंह संधू उर्फ रिंडा के साथ उसका भी नाम है।
कौन है हैप्पी पसिया?
अमेरिका में गिरफ्तार किया गया हरप्रीत सिंह पंजाब के अमृतसर ज़िले के पसिया गाँव का रहने वाला है और कई सालों से आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है. वो गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम कानून (UAPA), शस्त्र अधिनियम और नशीले पदार्थ अधिनियम (NDPS) समेत कई मामलों में पुलिस को वांछित है।
पसिया भारत के मोस्ट वांटेड अपराधियों में से एक है और भारत सरकार ने उसके सिर पर ₹5 लाख का इनाम रखा था. इस साल जनवरी में, कई ग्रेनेड हमलों में शामिल होने के आरोप में NIA ने उसके बारे में जानकारी देने वालों के लिए 5 लाख का इनाम घोषित किया था. भारत में हुए कई ऐसे हमलों की ज़िम्मेदारी उसने ली है, ऐसा भारतीय जाँच एजेंसियों का आरोप है।
11 सितंबर 2024 को दो युवकों ने पंजाब में सेक्टर 10 के एक घर पर हैंड ग्रेनेड फेंका था. बताया जा रहा है कि हैप्पी पसिया के निर्देश पर ही इन युवकों ने ये काम किया था. पुलिस के मुताबिक, ये हमला रिटायर्ड पुलिस अधीक्षक जसकीरत सिंह चहल को निशाना बनाकर किया गया था. जसकीरत सिंह चहल 1986 में नकोदर में स्टेशन हाउस ऑफिसर (SHO) थे. उस दौरान पुलिस फायरिंग में चार सिख प्रदर्शनकारी मारे गए थे. बदला लेने के लिए ये हमला किया गया था. इसके अलावा, दिसंबर 2023 में पंजाब पुलिस ने हैप्पी पसिया और शमशेर उर्फ हनी द्वारा चलाए जा रहे एक आतंकी प्लान का भंडाफोड़ किया था, जिसमें बटाला और गुरदासपुर में पुलिस को निशाना बनाने के लिए ग्रेनेड हमले की योजना थी।
हैप्पी पसिया के पाकिस्तानी आतंकी हरविंदर सिंह संधू उर्फ रिंडा और खालिस्तानी आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) से संबंध हैं. खबर है कि उसे पाकिस्तान की इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (ISI) का समर्थन हासिल है. रिंडा के साथ उसका संबंध 2013 से भी पहले का है. दोनों पंजाब में आतंकी गतिविधियों में शामिल रहे हैं।
अवैध रूप से अमेरिका में घुसा था हैप्पी
2021 में, पसिया मानव तस्करी गिरोह की मदद से मेक्सिको बॉर्डर के रास्ते अवैध रूप से अमेरिका में घुस गया था. कुछ दिन पहले ही अमेरिकी जाँच एजेंसियों ने भारत के मोस्ट वांटेड आतंकी, 26/11 मुंबई हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को भारत को सौंपा था, जिससे फिलहाल भारत की राष्ट्रीय जाँच एजेंसी पूछताछ कर रही है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

269 रिक्रूट्स सिपाही व 42 महिला रिक्रूट्स सिपाही की हुई पासिंग आउट परेड

पी.आर.टी.सी. जहानखेलां में 311 रिक्रूट्स की हुई पासिंग आउट परेड एडीजीपी शशि प्रभा द्विवेदी ने मुख्य मेहमान के तौर पर शिरकत कर मार्च पास्ट से ली सलामी होशियारपुर 03 मार्च: बेसिक रिक्रूट्स कोर्स बैच...
article-image
पंजाब

सोशल मीडिया पर डाली राष्ट्र विरोधी पोस्ट, आरोपी सुलेमान गिरफ्तार; 12 जून तक पुलिस रिमांड पर

 पांवटा साहिब :  सोशल मीडिया पर राष्ट्र विरोधी आपत्तिजनक पोस्ट डालने के मामले में सुलेमान को पांवटा पुलिस जांच टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को दोपहर बाद आरोपी को पांवटा साहिब अदालत...
article-image
पंजाब , हरियाणा

SIR के विरोध में कांग्रेस का चंडीगढ़ में हल्ला-बोल, बैरिकेडिंग तोड़ी तो पुलिस ने छोड़े पानी की बौछारें

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और बर्खास्तगी की मांग; राजा वड़िंग बस की छत पर चढ़े, बोले- ‘वोट काटने वाले ज्ञानेश कुमार गिरफ्तार हों’ चंडीगढ़ । पंजाब कांग्रेस ने शुक्रवार को चुनाव आयोग की...
article-image
पंजाब

मांगें पूरी न होने पर डीसी ऑफिस यूनियन ने 5 से 9 सितंबर तक काम बंद करने की घोषणा की

होशियारपुर /दलजीत अजनोहा : डीसी ऑफिस इंप्लाइज यूनियन पंजाब की ओर से 27 जुलाई को जिला मोगा में हुई राज्य स्तरीय मीटिंग में लिए गए सर्वसम्मत फैसले के मुताबिक सरकार को नोटिस भेजकर 16...
Translate »
error: Content is protected !!