चाइना डोर बेचने व स्टोर करने वालों के खिलाफ की जाएगी सख्त कार्रवाई: डिप्टी कमिश्नर

by

चाइना डोर की बिक्री करने वाले दुकानदारों को रंगेहाथ पकड़वाने वालों को दिया जाएगा 11 हजार रुपए नकद पुरुस्कार
डोर बेचने व स्टोर करने वालों के खिलाफ फोन नंबर 01882-220301 व 01882-220302 पर दी जा सकती है सूचना
चाइना डोर की बिक्री व स्टोर करने वालों के खिलाफ पर प्रशासन ने शुरु किया है विशेष चैकिंग अभियान
होशियारपुर, 07 फरवरी:
डिप्टी कमिश्नर श्रीमती अपनीत रियात ने बताया कि जिले में चाइना डोर बेचने व खरीदने वालों पर सख्त कार्रवाई करते हुए इससे होने वाले हादसों को रोकने के लिए जरुरी कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि चाइना डोर की बिक्री व स्टोर करने वाले दुकानदारों को रंगेहाथ पकड़वाने वालों को जिला प्रशासन की ओर से नकद पुरुस्कार से भी सम्मानित किया जाएगा, जिसके लिए जिला वासियों का सहयोग बहुत जरुरी है। उन्होंने कहा कि जिले में पहले ही धारा 144 के अंतर्गत इसकी बिक्री पर पहले ही रोक के आदेश दिए जा चुके हैं लेकिन उनके ध्यान में आया है कि अभी भी कुछ लोग चाइना डोर की बिक्री कर रहे हैं, जिससे कई दुर्घटनाएं हो रही है।
डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि जिले में अगर कोई दुकानदार चाइना डोर बेच रहा है तो उसकी सूचना वे फोन नंबर 01882-220301 व 01882-220302 पर दे सकता है और दुकानदार को रंगेहाथ पकड़वाने वाले को 11 हजार रुपए नकद पुरुस्कार से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पूरे जिले में इसके खिलाफ अभियान चला कर इसी बिक्री पर रोक लगाने के आदेश जारी कर दिए हैं। उन्होंने जिले के समूह एस.डी.एम्ज को निर्देश देते हुए चैकिंग करने के लिए कहा है और हिदायत दी कि चाइना डोर बेचने व खरीदने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए।
श्रीमती रियात ने कहा कि यह देखने में आया है कि बच्चे पतंग उड़ाने के लिए सिंथेटिक, प्लास्टिक से बनी चाइना डोर का प्रयोग करते हैं, जिससे गला व कान कटने की घटनाएं हो जाती है व कई बार इस डोर की चपेट में आकर दो पहिया वाहन चालक अक्सर जानलेवा हादसे के शिकार हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि इसके अलावा चाइना डोर में पक्षी भी फंस कर जक्ती या मौत का शिकार हो जाते हैं। मरे हुए पक्षियों व पेड़ों पर टंगे रहने के कारण बदबू से वातावरण भी दूषित होता है। उन्होंने जिला वासियों से अपील करते हुए कहा कि वे चाइना डोर का इस्तेमाल न करें और अपने बच्चों को भी इस संबंधी जागरुक करें। उन्होंने कहा कि चाइना डोर की सप्लाई चेन को रोकने के लिए प्रशासन की ओर से कार्रवाई की जा रही है और इस संबंध में अगर कोई चाइना डोर बेचता हुआ पाया जाता है तो उसके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

किशोरी का खुलासा – मुझे बस नशे के लिए 6 कैप्सूल चाहिए …उसके बाद कोई मेरे साथ कुछ भी करे, मुझे फर्क नहीं पड़ता

मोगा :  जिले के कोट ईसे खां कस्बे में नशे और जिस्मफरोशी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 17 वर्षीय किशोरी ने अपनी आपबीती सुनाकर समाज के नशे के प्रति बढ़ते...
article-image
पंजाब

जिला शिक्षा अधिकारी संजीव गौतम ने गढ़शंकर के स्कूलों का औचक किया निरीक्षण

गढ़शंकर, 21 अगस्त: जिला शिक्षा अधिकारी होशियारपुर (एलीमेन्ट्री) इंजीनियर संजीव गौतम ने आज ब्लॉक गढ़शंकर-1 वक 2 के सरकारी एलीमेंट्री स्कूल पारोवाल, सरकारी एलीमेंट्री स्कूल भज्जल व सरकारी एलीमेंट्री स्कूल पुरखोवाल का औचक निरीक्षण...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

75 पार, फिर भी PM मोदी पर क्यों लागू नहीं होगा : 75 पार होने के बाद भी मोदी क्यों हैं प्रधानमंत्री पद के लिए योग्य

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 75वां जन्मदिन  मना रहे हैं. मोदी, तीसरी बार प्रधानमंत्री बने हैं और भारत को आगे ले जाने की जिम्मेदारी उन्हीं के कंधों पर है. 2014 से भारत के...
article-image
पंजाब

 गुरु रविदास जी का जीवन हमें सिखाता है कि विनम्रता और भक्ति के साथ रहकर ही सच्ची मुक्ति संभव : मुख्य सेवादार बाबा केवल सिंह

श्री गुरु रविदास जी के तपोस्थल श्री खुरालगढ़ साहिब में श्री गुरु रविदास जी की 649वीं प्रकाशोतस्व पर समागम का किया आयोजन गढ़शंकर।  श्री गुरु रविदास जी के तपोस्थल श्री खुरालगढ़ साहिब में श्री...
Translate »
error: Content is protected !!