जिला शिक्षा अधिकारी संजीव गौतम ने गढ़शंकर के स्कूलों का औचक किया निरीक्षण

by

गढ़शंकर, 21 अगस्त: जिला शिक्षा अधिकारी होशियारपुर (एलीमेन्ट्री) इंजीनियर संजीव गौतम ने आज ब्लॉक गढ़शंकर-1 वक 2 के सरकारी एलीमेंट्री स्कूल पारोवाल, सरकारी एलीमेंट्री स्कूल भज्जल व सरकारी एलीमेंट्री स्कूल पुरखोवाल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शिक्षकों की हाजिरी, छात्रों की उपस्थिति, सुबह की सभा और स्कूलों की समूची व्यवस्था की बारीकी से जांच की गई। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा विभिन्न स्कूलों से उनकी विशेष जरूरतों की जानकारी ली गई। स्कूल कैंपस में चलते आंगनवाड़ी केन्द्रों के परस्पर सहयोग करके स्कूल में दाखिला बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया। विद्यार्थियों को मिल रही सुविधाएं जैसे किताबें, वर्दियां, मिड डे मील की जांच की गई। शिक्षकों को पठन-पाठन प्रक्रिया में प्रोजेक्टर के माध्यम से ई-कन्टेन्ट का अधिक से अधिक उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। इसके अलावा उन्होंने पंजाब शिक्षा बोर्ड के चल रहे अनुपूरक परीक्षा केंद्र सरकारी सीनियर सैकंडरी स्कूल गढ़शंकर की भी जांच की गई। इस अवसर पर उनके साथ गुरदेव सिंह ढिल्लों ब्लॉक नोडल अधिकारी गढ़शंकर-1 तथा नरेश कुमार ब्लाक नोडल अधिकारी गढ़शंकर-2 भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मजदूर की लगी डेढ़ करोड़ रुपये की लॉटरी : खुशी से ज्यादा डर में है परिवार, घर छोड़ा

चंडीगढ़ : पंजाब में लॉटरी जीतने वाले लोग अब कारोबारियों की तरह ही गैंगस्टरों के निशाने पर आ रहे हैं. हाल ही में जयपुर के एक सब्जी बेचने वाले की 11 करोड़ रुपये की...
article-image
पंजाब

80-80 हजार रुपये की किस्तें तथा ड्राइवरों का खर्चा : गाडिय़ां घरों में बेकार खड़ी

फरीदकोट : 1 अक्तूबर: बाघा पुराना ऐरिया के ट्रक आप्रेटर्स सचिव आरटीए फरीदकोट से अत्यंत दुखी दिखाई दे रहे हैं। जिस कारण ट्रक आप्रेटर्स द्वारा प्रदेश सरकार के खिलाफ रोष प्रकट किया गया। ट्रक...
article-image
पंजाब

साइकलोथान में नौजवानों ने नागरिकों को चुनाव में भागीदारी निभाने के लिए किया प्रोत्साहित

स्वीप गतिविधि के अंतर्गत सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल घंटाघर के विद्यार्थियों ने लिया साइकलोथान में हिस्सा होशियारपुर, 27 अक्टूबर: डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी कोमल मित्तल के निर्देशों पर वोटर सूचियों के विशेष संशोधन 2024...
Translate »
error: Content is protected !!