चाइल्ड हेल्पलाइन चंबा ने ददरियाड़ा स्कूल में बाल-अधिकारों कि दी जानकारी

by

नशे की बुराई व सोशल मीडिया में चल रही ब्लैकमेलिंग सहित चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की कार्यप्रणाली के प्रति किया जागरूक

एएम नाथ। चम्बा :  चाइल्ड हेल्पलाइन चंबा द्वारा भटियात उपमंडल के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ददरियाड़ा में बच्चों, अध्यापकों व अन्य स्टॉफ के लिए एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता के कार्यकारी प्रधानाचार्य श्री दलजीत ने की।
आज के जागरूकता कार्यक्रम में चाइल्ड हेल्पलाइन चंबा के जिला परियोजना समन्वयक कपिल शर्मा ने बच्चों को चाइल्ड हेल्पलाइन के टोल फ्री नंबर 1098 की कार्यप्रणाली की विस्तार से जानकारी दी। इसके बाद बच्चों को बाल अधिकारों के बारे मे जैसे- बाल विवाह की बुराई, बाल मजदूरी, नशे की बुराई, बाल तस्करी, बाल भिक्षावृत्ति, बाल यौन शोषण, घरेलू हिंसा, बाल दुर्व्यवहार, मानसिक प्रताड़ना, घरेलू हिंसा से पीड़ित, शारीरिक दंड, दिव्यांग, अनाथ और अर्ध अनाथ बच्चों हेतु सरकार की विभिन्न योजनाओं, स्कूल छोड़ चुके बच्चों को परामर्श सेवा प्रदान करके मुख्य धारा में जोड़ना इत्यादि बारे जागरूक किया व इन बाल अधिकारों मे जो नियम एवं प्रावधान हैं, उनके बारे मे अवगत करवाया।
इसके साथ ही विद्यालय के बच्चों को आगाह किया गया कि वे सोशल मीडिया से दूर रहें व बहलाने फुसलाने वाले और ब्लैकमेल करने वाले लोगों से कोई संपर्क न रखें। सब लड़कियों को सचेत किया कि वे अनजान लोगों से मेल जोल न बढ़ाएं। उनको बताया गया कि यदि उनको आस-पड़ोस, घर से स्कूल आते-जाते कोई तंग करता है, पीछा करता है, आते जाते भद्दी टिप्पणी करता है, बस इत्यादि में सफर के दौरान कोई गलत तरीके से छूता है, मोबाइल पर गंदी तस्वीर या वीडियो दिखाता है तो इसकी सूचना तुरंत 1098 पर दें।
बच्चों को अनुशासन के महत्व एवं लक्ष्य निर्धारण के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।
कार्यकारी प्रधानाचार्य एवं प्रवक्ता राजनीतिक शास्त्र श्री दलजीत सिंह द्वारा चाइल्ड हेल्पलाइन द्वारा आयोजित जागरूकता कार्यक्रम की प्रशंसा की गई और इसमें दी गई जानकारियों को बच्चों, अभिभावकों एवं स्वयं अध्यापकों हेतु भी अत्यधिक महत्वपूर्ण बताया।
आज के कार्यक्रम में अध्यापक अध्यापिकाओं में प्रवक्ता इतिहास संजय कुमार, प्रवक्ता अंग्रेजी शीतल शर्मा, प्रवक्ता हिंदी पूनम शर्मा, टी०जी०टी० आर्ट्स अंजना महाजन, टी०जी०टी० नॉन मेडिकल जितेंद्र कुमार, भाषा अध्यापिका निशा कुमारी, शारीरिक अध्यापक रोहित कुमार, पी०जी०टी० (आई०पी०) केवल सिंह, स्वाति चौहान (वोकेशनल अध्यापिका), कविता बलौरिया (वोकेशनल अध्यापिका), जे०ओ०ए० (आई०टी०) पंकज कौशल और एल०ए० कमल किशोर सहित लगभग 175 बच्चों ने भाग लिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सांसद तिवारी ने कहा : नोटिस जारी करना सिर्फ उत्पीड़न, धमकी और भय का जरिया :चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड द्वारा कब्जाधारियों को माफी देने से इनकार करने की भी की निंदा

तिवारी ने कहा: नोटिस जारी करना सिर्फ उत्पीड़न, धमकी और भय का जरिय चंडीगढ़, 25 मार्च: वरिष्ठ कांग्रेस नेता और चंडीगढ़ से सांसद मनीष तिवारी ने केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में अस्थायी रूप से रह रहे बिहार के मतदाता एसआईआर के लिए ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन

एएम नाथ। शिमला : राज्य निर्वाचन आयोग के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण ;एसआईआरद्ध अभियान संचालित किया जा रहा है, जिसमें गणना...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बिना इंटरव्यू, बिना आईलेट्स के यूके स्टडी वीजा अप्लाई करने का सुनहरा मौका : कनवर अरोड़ा

नवांशहर / गढ़शंकर : कनवर अरोड़ा कंसल्टेंट के एमडी कनवर अरोड़ा ने बताया कि यूके स्टडी वीजा के लगातार शानदार परिणाम आ रहे हैं। बहुत सारे ऐसे विद्यार्थी हैं जिन्हें ऑफर लेटर तो मिल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

14वीं विधानसभा : पहला शीत सत्र 22 दिसंबर से 24 दिसंबर तक तपोवन में

शिमला : 14वीं विधानसभा का पहला शीत सत्र 22 दिसंबर से 24 दिसंबर तक तपोवन स्थित विधानसभा परिसर में होगा। गवर्नर राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। मुख्यमंत्री के साथ...
Translate »
error: Content is protected !!