चार बच्चे हिमाचल प्रदेश में लापता – चंडीगढ़ और पंचकूला के : स्कूल ट्रिप पर गए थे कसौल, साथी ने ब्लैकमेल किया तो चारों हुए गायब

by

चंडीगढ़ :  चंडीगढ़ और पंचकूला के चार बच्चे हिमाचल प्रदेश में लापता हो गए हैं। चारों बच्चे एक निजी स्कूल में पढ़ते हैं। इनमें से 2 बच्चे मौलीजागरां, एक ढकोली और एक बच्चा पंचकूला के सेक्टर 12 का रहने वाला है। चारों की उम्र 11 से 12 साल के बीच है।  पुलिस के अनुसार, थाने में दर्ज शिकायत में परिवारों ने बताया कि उनके बच्चे स्कूल ट्रिप पर हिमाचल में कुल्लू जिले के कसौल गए। वहां कई बच्चों ने फ्लेवर्ड हुक्का पीया। स्कूल टूर पूरा करने के बाद सभी बच्चे लौट आए।

                        इसी दौरान ट्रिप पर गए एक छात्र ने उनके चारों बच्चों को यह कहकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया कि वह हुक्का पीने की बात उनके माता-पिता को बता देगा। परिवारों ने अंदेशा जताया कि संभवत: इसी कारण चारों बच्चे डर गए हैं और अपने घर नहीं आ रहे।

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस  :  चारों बच्चों के परिवार अपने सभी जानकारों और रिश्तेदारी के यहां पता कर चुके हैं लेकिन बच्चों का कुछ पता नहीं चला। इस बीच एक साथ चार बच्चों के लापता होने की खबर से चंडीगढ़ और पंचकूला पुलिस के हाथ-पैर फूल गए हैं। वह बच्चों की तलाश में जुटी है। पुलिस बच्चों के स्कूल आने-जाने के रास्तों पर लगे सभी सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सत्ती ने सनोली स्कूल को दिए पौने तीन लाख के खेल मैट

ऊना, 15 सितंबर – छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने गत सायं ऊना विधानसभा क्षेत्र के सनोली गांव में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के लिए लगभग पौने तीन लाख रुपये लागत...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर डिप्टी स्पीकर रौड़ी माहिलपुर और हैबोवाल बीत में आम आदमी क्लीनिक का करेंगे उद्घाटन

गढ़शंकर, 22 सितंबर:    डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी 23 सितंबर को माहिलपुर फगवाड़ा रोड और बीत क्षेत्र के गांव हैबोवाल में आम आदमी क्लीनिक का उद्घाटन करेंगे।यह जानकारी देते हुए  चरणजीत सिंह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शहीद दिवस पर उपायुक्त कार्यालय में दो मिनट का मौन, शहीदों को किया नमन

एएम नाथ। चंबा : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में शहीद दिवस के अवसर पर आज उपायुक्त कार्यालय परिसर में अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा दो मिनट का मौन रखकर देश के अमर शहीदों को...
पंजाब

7 लाख रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ अरेस्ट : तरनतारन के ट्रैफिक इंचार्ज सब-इंस्पेक्टर बलजीत सिंह

चंडीगढ़ : पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम के तहत आज एक सब-इंस्पेक्टर को 7 लाख रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ अरेस्ट किया है। आरोपी पुलिसकर्मी की पहचान तरनतारन के ट्रैफिक इंचार्ज, सब-इंस्पेक्टर...
Translate »
error: Content is protected !!