चार लोगों की हत्या : नशे के लिए पैसे न मिलने पर युवक ने पिता, मां ,बहन और दादी की हत्या

by

नई दिल्ली। दिल्ली के पालम इलाके में एक व्यक्ति ने नशे के लिए पैसे न मिलने पर मंगलवार की रात करीब साढ़े दस बजे परिवार के चार लोगों की हत्या कर दी। आरोपी की पहचान केशव के रूप में हुई है। वह नशे का आदी है, जिसके कारण परिवार ने उसे नशामुक्ति केंद्र भेजा था। वहां से लौटने के बाद भी उसकी लत नहीं छूटी। वह नशे के लिए परिवार से पैसे मांगता रहता था। मंगलवार को भी उसने नशे के लिए पैसे मांगे थे। जब घरवालों ने पैसे देने से मना कर दिया तो उसने परिवार के चारों सदस्यों को घर के अलग-अलग कमरे में ले जाकर उनकी हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी भागने की फिराक में था, कि उसके चचेरे भाई ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। मृतकों की पहचान पिता दिनेश, मां दर्शना, बहन उर्वशी और दादी दीवाना देवी के रूप में हुई है। आरोपी केशव को पकड़ने वाले उसके चचेरे भाई ने बताया कि केशव के मकान की ऊपरी मंजिल पर झगड़ा हो रहा था। कुछ देर बाद बहन के चीखने की आवाज सुनी थी। वह बचाने की गुहार लगा रही थी। जब वह कुछ लोगों के साथ पहुंचा, तो आरोपी के घर का दरवाजा बंद था। जब उसने दरवाजा खटखटाया तो आरोपी बोला कि ये हमारा फैमिली मैटर है। इस पर लोगों ने कुछ देर तक इंतजार किया, लेकिन अचानक आरोपी भागने लगा, तो लोगों ने उसे पकड़ लिया। जब लोग घर के अंदर गए तो देखा कि घर का फर्श खून से लथपथ था। आसपास चार लाशें पड़ी हुई थीं। ये लाशें आरोपी के माता-पिता, बहन और दादी की थीं। पुलिस ने कहा कि केशव गुड़गांव की एक कंपनी में काम करता था। एक महीने पहले ही उसने नौकरी छोड़ दी थी। इसके बाद से ही परिवार वालों के साथ पैसे को लेकर झगड़ा करता था। मामले में पालम पुलिस थाने में आईपीसी की धारा-302 के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चार पद होलटन किंग पंडोगा में मार्किटिंग एग्जिक्यूटिव के भरे जाएंगे

ऊना, 8 अगस्त – मैसर्ज़ होलटन किंग पंडोगा द्वारा 10 अगस्त को प्रातः 10.30 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना में मार्किटिंग एग्जिक्यूटिव के चार पदो हेतू साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी...
article-image
पंजाब

पंजाब सरकार से जवाब तलब : पंजाब के एडवोकेट जनरल को 10 जुलाई को कोर्ट में पेश होने का भी आदेश

चंडीगढ़ :   पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने लाडोवाल सहित चार टोल बंद करने के खिलाफ एनएचएआई की अर्जी पर सरकार से जवाब तलब कर पंजाब के एडवोकेट जनरल को अगली सुनवाई 10 जुलाई...
article-image
पंजाब

गांव बस्ती सेंसियां की सरपंच सस्पेंड : गांव बस्ती सैंसियां में छपड़ की दीवार को बिना मंजूरी लिए गिराने के मामले में डायरेक्टर ग्रामीण विकास व पंचायत विभाग ने किया सरपंच को किया ससपेंड

गढ़शंकर।  गांव बस्ती सेंसियां की सरपंच को गांव में छपड़ की दीवार को बिना मंजूरी लिए गिराने के मामले में डायरेक्टर ग्रामीण विकास व पंचायत विभाग द्वारा ससपेंड कर दिया गया। गांव बस्ती सेंसियां...
Translate »
error: Content is protected !!