सरकारी स्कूल शाहपुर में अनंता सोनी का चौथा जन्म दिवस मनाया

by

गढ़शंकर। आर्दश बैल्फेयर सुसायिटी के प्रदेशिक अध्यक्ष सतीश सोनी ने अपनी बेटी अनंता सोनी का चौथा जन्म दिन सरकारी अैलीमेंटरी स्कूल, शाहपुर में मनाया। स्कूल के सभी बच्चों के साथ मिलकर केक काटा गया और स्कूल में नीम का पौदा लगाया। जिसके बाद बच्चों को खाने पीने का समान वितरित किया गया। सरपंच भुपिंद्र कौर ने कहा कि सतीश सोनी दुारा अपनी बेटी का जन्म दिन सकूल में मनाना सराहनीय काम है। अन्य लोगो को भी अपनी बेटियों का जन्म दिन सरकारी स्कूलों में मना कर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं मुहिंम को आगे बढ़ाना चाहिए। अध्यापक प्रदीप कुमार ने कहा कि सतीश सोनी की बेटी अनंता सोनी का जन्म दिन स्कूल में मनाने से स्कूल के सभी बच्चों में खुशी का माहौल बन गया। सतीश सोनी ने कहा कि अनंता सोनी का जन्म दिन हर साल विभिन्न स्कूलों में मनाते है और पौदे लगाकर लोगो को बेटियों प्रति सम्मान बढ़ाने व हर व्यक्ति को अपने बच्चों के जन्म दिन पर पौदे लगाकर वातावरण को स्वाच्छ बनाने का संदेश देने की कोशिश करते है। इस दौरान सतीश सोनी की पत्नी अंजू सोनी के ईलावा गांव की सरपंच भ़ुपिंद्र कौर, अध्यापक प्रदीप कुमार व अन्य स्टाफ मौजूद था।
फोटो : अनंता सोनी के जन्मद दिवस पर स्कूल में पौदा लगाते सतीश सोनी, अंजू सोनी व सरपंच भुपिंद्र कौर व अन्य

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बंदी सिंहों पर केंद्र सरकार की ही अधिसूचना के विपरीत है अमित शाह का बयान : एडवोकेट धामी

अमृतसर: गृह मंत्री अमित शाह द्वारा संसद में बंदी सिंहों को लेकर दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने कहा कि तीन दशकों...
article-image
पंजाब

महापरिनिर्वाण दिवस के मौके पर कांग्रेस ने डॉ. बी. आर. अम्बेडकर को अर्पित किए श्रद्धासुमन

लुधियाना, 6 दिसंबर: संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी के महापरिनिर्वाण दिवस पर सराभा नगर में आयोजित समागम के दौरान कांग्रेस पार्टी की ओर से उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित किए गए। इस मौके...
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

प्रेस काउंसिल के नाम से नहीं हो सकता किसी भी संस्था का पंजीकरण

हमीरपुर 28 नवंबर। प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया यानि भारतीय प्रेस परिषद के नाम के दुरुपयोग को रोकने और इस प्रतिष्ठित संस्था की गरिमा बनाए रखने के लिए सरकार ने विशेष एडवाइजरी जारी की है।...
Translate »
error: Content is protected !!