प्रेस काउंसिल के नाम से नहीं हो सकता किसी भी संस्था का पंजीकरण

by
हमीरपुर 28 नवंबर। प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया यानि भारतीय प्रेस परिषद के नाम के दुरुपयोग को रोकने और इस प्रतिष्ठित संस्था की गरिमा बनाए रखने के लिए सरकार ने विशेष एडवाइजरी जारी की है।
उपायुक्त अमरजीत सिंह ने बताया कि प्रेस काउंसिल यानि भारतीय प्रेस परिषद सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अधीन एक वैधानिक निकाय है, जिसकी स्थापना प्रेस परिषद अधिनियम के तहत की गई थी। इसलिए, प्रेस काउंसिल या भारतीय प्रेस परिषद के नाम से किसी भी अन्य संस्था अथवा संगठन का पंजीकरण नहीं किया जा सकता है।
उपायुक्त ने जिला के सभी एसडीएम, जिला लोक संपर्क अधिकारी और अन्य संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे जिला में किसी भी ऐसी संस्था या संगठन को पंजीकृत न करें, जिसका टाइटल ‘प्रेस काउंसिल’ या ‘भारतीय प्रेस परिषद’ हो। उपायुक्त ने कहा कि अगर इस नाम या टाइटल से कोई संस्था पहले से ही पंजीकृत है तो उसके नाम या टाइटल में संशोधन किया जा सकता है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बिजनेसमैन से मांगे 20 करोड़ : ED अधिकारी बनकर फार्महाउस में डाली रेड , दो आरोपी अरेस्ट

नई दिल्ली।  दिल्ली में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारी बनकर छतरपुर के डीएलएफ फार्म्स में सात लोगों ने जबरन 20 करोड़ रुपये की वसूली करने की कोशिश की। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सोलन में जयराम ठाकुर ने सुनी ‘मन की बात’ : प्रधानमंत्री ने दी गणतंत्र दिवस और हिमाचल राज्यत्व दिवस की बधाई

हिमाचल के स्वाभिमान का दिन : जयराम ठाकुर एएम नाथ। ​सोलन (कुमारहट्टी) : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आज सोलन के कुमारहट्टी में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता के साथ प्रधानमंत्री...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विशिष्ट पहचान पत्र से न छूटे कोई दिव्यांगजन : DC जतिन लाल

रोहित भदसाली।  ऊना, 12 सितंबर. उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने जिला स्तरीय दिव्यांग समिति की बैठक में दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 के तहत जिले में दिव्यांगजनों की शिक्षा, रोजगार, और सामाजिक समावेशिता के लिए...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

राज्यसभा से सस्पेंड आप सांसद राघव चड्ढा : अगले सत्र में भी रहेंगे संजय सिंह बाहर

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा को राज्यसभा से सस्पेंड कर दिया गया है। विशेषाधिकार समिति की रिपोर्ट आने तक वे सदन की कार्यवाही में शामिल नहीं सकेंगे। आप के...
Translate »
error: Content is protected !!