वोकेशनल ट्रेड (सिक्योरिटी) के विद्यार्थियों का सदर थाना चंबा में शैक्षणिक भ्रमण

by

एएम नाथ। चम्बा : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला करियां (चंबा) में संचालित वोकेशनल ट्रेड (सिक्योरिटी) के अंतर्गत विद्यार्थियों के व्यावहारिक ज्ञान एवं कौशल विकास हेतु OJT (On the Job Training) कार्यक्रम के तहत एक शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया।
यह शैक्षणिक भ्रमण सदर थाना चंबा में करवाया गया, जिसमें विद्यार्थियों को सुरक्षा व्यवस्था, अनुशासन, कार्य प्रणाली तथा थाना स्तर पर किए जाने वाले प्रशासनिक कार्यों की विस्तृत जानकारी दी गई।
इस अवसर पर VT अमित ठाकुर, प्रधानाचार्या श्रीमती रेखा शर्मा तथा स्कूल को-ऑर्डिनेटर श्री सुरिंदर हांडा की विशेष उपस्थिति रही। सदर थाना चंबा के अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा विद्यार्थियों को प्रशिक्षण संबंधी आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया तथा उनके प्रश्नों का समाधान भी किया गया।
विद्यालय परिवार द्वारा सदर थाना चंबा प्रशासन का इस उपयोगी एवं प्रेरणादायक शैक्षणिक भ्रमण में सहयोग हेतु हार्दिक धन्यवाद व्यक्त किया गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

लोग जो राहत सामग्री ला रहे थे अधिकारियों ने नाका लगवाकर राहत सामग्री एसडीएम को देने के लिए दबाव बनाया : जयराम ठाकुर

विधानसभा में नियम 67 के तहत चर्चा में बोलते नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर सरकार ने लोगों द्वारा भेजी गई आपदा राहत सामग्री को भी अपना बनाने की कोशिश की। जो खुद नहीं कर सकते...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा के तीसा क्षेत्र को उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने दी 27.54 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात,

25.14 करोड़ की उठाऊ पेयजल योजना का उद्घाटन, लेसुई में 1.32 करोड़ के पेयजल कार्य तथा भंजराड़ू में जल शक्ति मंडल के नवनिर्मित कार्यालय भवन का लोकार्पण, एएम नाथ। चंबा  : उप मुख्यमंत्री मुकेश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ताल स्कूल में दी मासिक धर्म स्वच्छता और अनीमिया की जानकारी : छात्राओं ने नारा लेखन, पेंटिंग और भाषण प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा

भोरंज 27 दिसंबर। विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस के उपलक्ष्य पर बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय भोरंज ने ‘वो दिन’ योजना के तहत बुधवार को राजकीय वारिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ताल में स्वास्थ्य विभाग और...
Translate »
error: Content is protected !!