चार वर्ष से ऊपर के बच्चे के लिए भी हेलमेट जरूरी : अग्निहोत्री ने सदन में हिमाचल प्रदेश मोटर यान संशोधन नियम सभा पटल पर रखे

by

रोहित भदसाली। शिमला : उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शुक्रवार को सदन में हिमाचल प्रदेश मोटर यान अधिनियम, 1988 की धारा 138 के साथ हिमाचल प्रदेश मोटर यान संशोधन नियम सभा पटल पर रखे। इसके तहत दोपहिया वाहन चलाने वाला या सवार या चार वर्ष की आयु से ऊपर के बच्चे के लिए भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा प्रमाणित सुरक्षात्मक हेड गियर हेलमेट पहनना अनिवार्य होगा।  दोपहिया वाहन के पंजीकरण के समय दो हेड गियर हेलमेट के खरीद की रसीद प्रस्तुत करनी अनिवार्य होगी। इसके अतिरिक्त मुकेश अग्निहोत्री ने रोपवेज एंड रैपिड ट्रांसपोर्ट सिस्टम डेवलपमेंट कॉरपोरेशन का वार्षिक लेखा विलंब के कारणों सहित प्रस्तुत किया।

हिमाचल प्रदेश में हेलमेट नियम :   

         1.प्रत्येक दोपहिया वाहन निर्माता को खरीद के समय खरीदार को बीआईएस अनुरूप हेलमेट उपलब्ध कराना आवश्यक है।         2. अब दोपहिया वाहन पर बैठे बच्चे (चार वर्ष से अधिक उम्र के) को भी हेलमेट पहनना अनिवार्य है।

3.  सवारों द्वारा पहने जाने वाले हेलमेट बीआईएस-अनुरूप होने चाहिए, अर्थात हेलमेट निर्माता को हेलमेट या सुरक्षात्मक हेडगियर के लिए भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा निर्दिष्ट मानकों का पालन करना होगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

भारत विभाजन मानवता के इतिहास की सबसे बड़ी त्रासदी : जयराम ठाकुर

परवाणू में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बोले पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर दी प्रदेश वासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं एएम नाथ। परवाणू...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कंगना के आरोपों पर विक्रमादित्य का पलटवार : मंडी में विकास से लेकर शिक्षा तक सियासत गरम

एएम नाथ।  मंडी। मंडी जिले में विकास कार्यों और केंद्र प्रायोजित योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर भाजपा सांसद कंगना रनौत और कांग्रेस नेता एवं लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह के बीच जुबानी टकराव...
article-image
हिमाचल प्रदेश

इलेक्ट्रिकल व इलेक्ट्रॉनिक सामान के खुदरा विक्रेताओं हेतू प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

ऊना, 20 अप्रैल – जिला मुख्यालय ऊना में मानक और लेवलिंग योजना के तहत इलेक्ट्रिकल व इलेक्ट्रॉनिक सामान के खुदरा विक्रेताओं के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। हिमाचल प्रदेश ऊर्जा निदेशालय द्वारा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकीय महाविद्यालय सलूणी में प्रवेश प्रक्रिया में सहायता हेतु हेल्प डेस्क का गठन

एएम नाथ। चम्बा : राजकीय महाविद्यालय सलूणी में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए प्रवेश प्रक्रिया औपचारिक रूप से प्रारंभ हो चुकी है। प्रवेश प्रक्रिया को सुगम एवं सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से महाविद्यालय प्रशासन...
Translate »
error: Content is protected !!