चार वर्ष से ऊपर के बच्चे के लिए भी हेलमेट जरूरी : अग्निहोत्री ने सदन में हिमाचल प्रदेश मोटर यान संशोधन नियम सभा पटल पर रखे

by

रोहित भदसाली। शिमला : उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शुक्रवार को सदन में हिमाचल प्रदेश मोटर यान अधिनियम, 1988 की धारा 138 के साथ हिमाचल प्रदेश मोटर यान संशोधन नियम सभा पटल पर रखे। इसके तहत दोपहिया वाहन चलाने वाला या सवार या चार वर्ष की आयु से ऊपर के बच्चे के लिए भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा प्रमाणित सुरक्षात्मक हेड गियर हेलमेट पहनना अनिवार्य होगा।  दोपहिया वाहन के पंजीकरण के समय दो हेड गियर हेलमेट के खरीद की रसीद प्रस्तुत करनी अनिवार्य होगी। इसके अतिरिक्त मुकेश अग्निहोत्री ने रोपवेज एंड रैपिड ट्रांसपोर्ट सिस्टम डेवलपमेंट कॉरपोरेशन का वार्षिक लेखा विलंब के कारणों सहित प्रस्तुत किया।

हिमाचल प्रदेश में हेलमेट नियम :   

         1.प्रत्येक दोपहिया वाहन निर्माता को खरीद के समय खरीदार को बीआईएस अनुरूप हेलमेट उपलब्ध कराना आवश्यक है।         2. अब दोपहिया वाहन पर बैठे बच्चे (चार वर्ष से अधिक उम्र के) को भी हेलमेट पहनना अनिवार्य है।

3.  सवारों द्वारा पहने जाने वाले हेलमेट बीआईएस-अनुरूप होने चाहिए, अर्थात हेलमेट निर्माता को हेलमेट या सुरक्षात्मक हेडगियर के लिए भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा निर्दिष्ट मानकों का पालन करना होगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

इंदिरा स्टेडियम ऊना में सेना भर्ती रैली 17 मार्च से – राघव शर्मा

तैयारियों पर सैन्य अधिकारियों व विभिन्न विभागों के साथ डीसी ने की बैठक ऊना (9 फरवरी) – इंदिरा स्टेडियम ऊना में 17 मार्च से 3 अप्रैल तक चलने वाली सेना भर्ती के प्रबंधों को...
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

24 किलो चूरा पोसत : हिमाचल के गांव बाथड़ी के दो व्यक्ति 24 किलो चूरा पोसत सहित ग्रिफतार

गढ़शंकर। गढ़शंकर पुलिस ने हिमाचल प्रदेश के गांव बाथड़ी के दो लोगो को 24 किलो चूरा पोसत सहित ग्रिफतार कर एनडीपीएस एकट तहत मामला दर्ज कर लिया है। गढशंकर पुलिस थाने के एसएचओ करनैल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जल तरंग जोश महोत्सव के दौरान आयोजित हुआ फैशन शो एवं टैलेंट हंट कार्यक्रम

एएम नाथ।  बिलासपुर 23 नवम्बर: जल तरंग जोश महोत्सव के अंतर्गत जिला प्रशासन, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग तथा समस्त सहयोगी संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में आज फैशन शो एवं टैलेंट हंट कार्यक्रम का...
समाचार , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने जिला ऊना में बाथड़ी, पोलियां, पंडोगा, मैहतपुर और गगरेट में स्थापित पांच खनन पड़ताल चैकियों का किया वर्चुअल लोकार्पण

ऊना :  प्रदेश सरकार राज्य में अवैध खनन को रोकने के लिए प्रतिबद्ध है, इसके लिए कई ठोस कदम उठाए गए हैं। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज शिमला से वर्चुअल माध्यम द्वारा जिला...
Translate »
error: Content is protected !!