100 से 119 वर्ष के 245 मतदाता मंडी संसदीय क्षेत्र में पंजीकृत

by

मंडी :   मंडी संसदीय क्षेत्र में 245 शतायु मतदाता हैं। पहली जून को होने वाले मतदान में कितने शतायु अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इस पर सबकी नजर रहेगी। कुल्लू जिले के बंजार विधानसभा क्षेत्र में 120 वर्ष का एक मतदाता है। मतदाता सूची में इस मतदाता की उम्र सही दर्ज हुई है या फिर गलत।

119 साल के 12 मतदाता पंजीकृत :   चुनाव विभाग ने सहायक निर्वाचन अधिकारी बंजार से इसकी जानकारी मांगी है। 100 से 109 वर्ष के 232, 110 से 119 वर्ष के 12 मतदाता पंजीकृत हैं। 18 से 19 वर्ष के 37816 नए मतदाता पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।  नए मतदाताओं की संख्या में आने वाले दिनों में और बढ़ सकती है। मतदाता सूची में नाम दर्ज करने का काम अभी चल रहा है। मंडी जिले के जोगेंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 2860 नए मतदाता पंजीकृत हुए हैं।

लाहौल स्पीति में सबसे कम मतदाताओं ने कराया पंजीकरण :   इस श्रेणी में लाहौल स्पीति में सबसे कम 759 मतदाताओं ने अपना पंजीकरण करवाया है। राजनीतिक दलों के समीकरण बनाने और बिगाड़ने में युवा मतदाताओं की अहम भूमिका रहेगी। संसदीय क्षेत्र में करीब 45 प्रतिशत से अधिक युवा मतदाता हैं। आम मतदाताओं की संख्या 13,46,344 है। इसके अलावा 13153 सर्विस मतदाता अलग हैं। इनको मिलाकर कुल 1359457 मतदाता हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

रोटरी आई बैंक ने खालसा कॉलेज में नेत्रदान पर सेमिनार लगाया 

गढ़शंकर, 7 सितंबर: रोटरी आई बैंक और कॉर्नियल ट्रांसप्लांट सोसायटी होशियारपुर ने नेत्रदान पखवाड़े के अवसर पर बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में नेत्रदान पर एक सेमिनार का आयोजन किया। इस अवसर पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऑडिशन के दूसरे दिन चंबा, कुल्लू, ऊना, कांगड़ा, हमीरपुर, बिलासपुर जिलों से पहुंचे कलाकार

एएम नाथ। मंडी, 20 फरवरी।  अतिरिक्त उपायुक्त मंडी रोहित राठौर ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव मंडी-2025 की सांस्कृतिक संध्याओं में प्रस्तुति देने तथा वॉयस ऑफ शिवरात्रि के लिए आयोजित ऑडिशन के दूसरे दिन...
article-image
पंजाब

पावरकॉम पेंशनर एसोसिएशन की बैठक आयोजित 

गढ़शंकर, 5 अगस्त : पावरकाॅम    पेंशनर एसोसिएशन मंडल गढ़शंकर की मासिक बैठक इंजीनियर कमलदेव की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान मुख्य वक्ता कुलविंदर सिंह अटवाल सर्किल अध्यक्ष नवांशहर, अश्विनी कुमार सर्कल सचिव नवांशहर, ...
article-image
पंजाब

A clean and developed India

– MLA Jimpa attended the function organized in Municipal Corporation Hoshiarpur – Said, Lal Bahadur Shastri’s simplicity and patriotism are still a source of inspiration for us – Mahatma Gandhi and Lal Bahadur Shastri...
Translate »
error: Content is protected !!