मंडी संसदीय सीट : सेवानिवृत पुलिस अधिकारी ज्ञान चंद ठाकुर और बल्ह से देवी रूप सैनी ने कांग्रेस के टिकट की दावेदारी पेश

by

मंडी : प्रदेश की संबसे बड़ी मंडी संसदीय सीट पर वर्तमान सांसद एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के चुनाव मैदान में उतरने से मना करने पर कांग्रेस के टिकट के कई दावेदार उभर कर सामने आने लगे हैं।  इनमें एक नाम मंडी जिला के जोगिंद्रनगर विधान सभा क्षेत्र के तहत लडभड़ोल इलाका से संबंध रखने वाले सेवानिवृत पुलिस अधिकारी ज्ञान चंद ठाकुर और बल्ह से देवी रूप सैनी का नाम भी है।

मंडी में पत्रकारों से बात करते हुए ज्ञान चंद ठाकुर ने खुलासा किया कि उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के माध्यम से हाई कमान को मंडी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव मैदान में उतरने की दावेदारी पेश की है। उन्होंने कहा कि इस सिलसिले में उनकी मु यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह से भी बात हो चुकी है। यही नहीं अभी हाल ही में वे केंद्रीय नेताओं से मिलकर अपना दावा जता चुके हैं। दिल्ली से लौटे ज्ञान चंद ने बताया कि उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े, वेणू गोपाल एवं अजय माकन जैसे आला नेताओं से बात की है।

ज्ञान चंद ठाकुर ने बताया कि बीते 30 सालों से उनकी धर्मपत्नी सक्रिय राजनीति में हैं। जिला परिषद सदस्य रहने के अलावा वे कांग्रेस के विभिन्न पदों पर रही हैं। वे स्वयं भी सेवानिवृति के बाद कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर एक सक्रिय कार्यकर्ता की भूमिका निभा रहे हैं।  उन्होंने बताया कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में उत्तर प्रदेश से श्रीनगर के लालचौक तक की यात्रा में शामिल हो चुके हैं।hp इसके अलावा वे हिमाचल प्रदेश पुलिस कर्मचारी यूनियनके चेयरमैन और अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के आला नेताओं के साथ काम कर चुके हैं। ज्ञान चंद ठाकुर ने बताया कि पूर्व संचार मंत्री स्व. पंडित सुखराम के साथ सिक्यिोरिटी में रहते हुए पूरे संसदीय क्षेत्र के गांव-गांव का दौरा किया है। जिसके चलते उन्हें संसदीय क्षेत्र की समस्याओं का भली भंति पता है।  ज्ञान चंद ने कहा कि वे सिर्फ हाथ के साथ हैं। पार्टी अगर किसी और को भी टिकट देती है तो वे उसके साथ चलेंगे। अगर पार्टी हाई कमान उन्हें यह जि मेदारी देती है तो वे पार्टी संगठन को साथ लेकर इस सीट को जीत कर कांग्रेस की झोली में डालेंगे।

देवी रूप सैनी ने टिकट की मांग की :  मंडी लोकसभा से कांग्रेस की उम्मीदवारी के लिए बल्ह से देवी रूप सैनी ने अपना दावा पेश किया है। उन्होंने कांग्रेस से मंडी संसदीय सीट के लिए टिकट की मांग की है। देवी रूप सैनी बल्ह के डडोर के रहने वाले हैं।

पंद्रह साल तक रहे उपाध्यक्ष :  उनका कहना है कि उन्होंने चालक के रूप में एसडीम करसोग, एसडीएम सुंदरनगर के साथ काम किया है तथा एडीएम मंडी में भी चालक रहे हैं। वह राजस्व विभाग के चालकों के प्रदेश के अध्यक्ष 1984 से 2016 रहे हैं। सरकारी अर्ध सरकारी ड्राइवर कंडक्टर संगठन के उपाध्यक्ष 2001 से 2016 तक रहे हैं।

कांग्रेस हाईकमान से की मांग :  हाल में अभी मैनेजिंग डायरेक्टर आफ बल्ह वैली थ्रीफ्ट और क्रेडिट कोआपरेटिव सोसायटी हैं। ड्राइवर एसोसिएशन आफ रेवेन्यू डिपार्टमेंट के प्रदेश अध्यक्ष हैं व हिमाचल प्रदेश किसान यूनियन के उपाध्यक्ष भी हैं। उन्होंने कांग्रेस हाईकमान से मांग की है कि उन्हें मंडी से लोकसभा के लिए कांग्रेस का उम्मीदवार घोषित किया जाए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

निहारिका को पहले जन्म दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

निहारिका चंदेल को जन्म दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं और निहारिका के पिता विशे चंदेल व रजनी चंदेल को सतलुज ब्यास टाइम्स की और से वधाई 🌷🎂🌷 Share     
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भारतीय जमीन से पवित्र कैलाश पर्वत के पहली बार दर्शन : चीन की जरूरत खत्म

देहरादून: भारत के लोगों ने पहली बार अपनी धरती से पवित्र कैलाश पर्वत के दर्शन किए हैं, जो भगवान शिव का निवास स्थान माना जाता है। यह ऐतिहासिक घटना 3 अक्टूबर को उत्तराखंड के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्वास्थ्य सेवाओं में मानवीय संवेदना और बुनियादी सुविधाएँ अत्यंत आवश्यक : डॉ. जनक राज

सेवा परमो धर्म: मेडिकल कॉलेज चंबा में मरीजों की सुविधा हेतु 15 व्हील चेयर भेंट एएम नाथ। चंबा :  “सेवा परमो धर्म” और “नर सेवा नारायण सेवा” के भाव को आत्मसात करते हुए आज...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को विशेष प्राथमिकता- कमलेश ठाकुर

विधायक ने जल शक्ति विश्रामगृह देहरा में सुनी जन समस्याएं राकेश शर्मा : देहरा /तलवाड़ा l देहरा विधायक कमलेश ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए यह अनिवार्य है कि ग्रामीण...
Translate »
error: Content is protected !!