चार साल की कैद और 20 हजार रुपये जुर्माना : लॉ अफसर को सीबीआई की विशेष अदालत ने पंजाब के रिश्वत लेने का दोषी करार देते हुए सुनाया फैसला

by

चंड़ीगढ़ । लॉ अफसर को सीबीआई की विशेष अदालत ने पंजाब के रिश्वत लेने का दोषी करार देते हुए चार साल की कैद और 20 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। लॉ अफसर मुनीष मित्तल ने यह रिश्वत जेल में 20 साल की सजा भुगत रहे कैदी की सजा कम करवाने के नाम पर ली थी।
सीबीआई ने आरोपी को सात हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया था। बता दें कि राजपुरा के रहने वाले शिकायतकर्ता अमरीक सिंह को 1996 में हत्या के एक मामले में 20 साल की सजा सुनाई गई थी, जो फिलहाल नाभा के मॉडर्न जेल में सजा काट रहा था। शिकायतकर्ता उसे दी गई सजा में से 14 साल जेल में काट भी चुका था। इस दौरान उसे 14 से 29 अगस्त 2015 तक 15 दिनों की पेरोल मिल गई। इसके अलावा उसने एडीपीजी (जेल) को सजा कम करने के लिए भी आवेदन दे रखा था। उसकी फाइल चरित्र प्रमाणपत्र न होने से काफी समय से लंबित थी।
प्रमाण पत्र मिलने के बाद ही सजा हो सकती थी कम : लॉ अफसर की तरफ से चरित्र प्रमाण पत्र मिलने के बाद ही उसकी सजा कम हो सकती थी। इस काम के लिए लॉ अफसर मुनीष मित्तल ने उससे 7 हजार रुपये रिश्वत मांगी। इधर, अमरीक सिंह ने इस बारे में सीबीआई को शिकायत दे दी। सीबीआई ने सेक्टर-17 स्थित उसके ऑफिस से गिरफ्तार कर लिया था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

रक्त दान एक महान दान है ,जिससे एक बहुमूल्य जान बचाई जा सकती : सतीश कुमार सोनी, राजीव कंडा

गढ़शंकर।  आदर्श सोशल वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष सतीश कुमार सोनी एवं समाज सेवी राजीव कंडा ने संयुक्त रूप में रक्तदान दिवस के उपलक्ष्य में रक्त दानियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने ने प्रेस के माध्यम...
article-image
पंजाब

महाशिवरात्रि के उपलक्ष में गढ़शंकर में भव्य शोभायात्रा (जागो) का आयोजन 28 फरवरी को

गढ़शंकर । बाबा महेश जी के आशीर्वाद और बाबा प्रेम गिरी जी तथा बाबा कहर गिरी जी की प्रेरणा से महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर इलाके के समस्त शिव भक्तों के सहयोग से गढ़शंकर...
article-image
पंजाब

पंजाब के सतत विकास में युवाओं की भूमिका विषय पर सेमिनार 30 को

होशियारपुर, 29 अगस्त: 30 अगस्त को वुडलैंड ओवरसीज स्कूल, होशियारपुर में एनजीओ-ए4सी दसूहा के सहयोग से “पंजाब के सतत विकास में युवाओं की भूमिका” विषय पर सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। वुडलैंड ओवरसीज स्कूल,...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गढ़शंकर में एक और मर्डर : चार अज्ञात मोटर साइकिल सवारों  द्वारा एक व्यक्ति को मारी गोली

गढ़शंकर, 9 नवम्बर: गढ़शंकर में आज एक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सायं 7:30 बजे के करीब चार मोटरसाइकिल सवाल लोगों द्वारा एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी...
Translate »
error: Content is protected !!