महाशिवरात्रि के उपलक्ष में गढ़शंकर में भव्य शोभायात्रा (जागो) का आयोजन 28 फरवरी को

by

गढ़शंकर । बाबा महेश जी के आशीर्वाद और बाबा प्रेम गिरी जी तथा बाबा कहर गिरी जी की प्रेरणा से महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर इलाके के समस्त शिव भक्तों के सहयोग से गढ़शंकर में तीन दिवसीय कार्यक्रम 28 फरवरी से 2 मार्च तक बाबा महेश जी के तप अस्थान महेश आना गढ़शंकर में बड़ी श्रद्धा भावना से करवाया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए महंत शशि भूषण और श्री ब्राह्मण सभा गढ़शंकर के अध्यक्ष ठेकेदार कुलभूषण शौरी ने बताया कि समस्त नगर निवासियों के सहयोग से 28 फरवरी दिन सोमवार को भगवान भोलेनाथ जी की विशाल शोभायात्रा (जागो) महेशआना नजदीक बस स्टैंड गढ़शंकर से आरंभ होकर शहर के विभिन्न हिस्सों से होते हुए देर शाम बापस महेशाना में पहुंचेगी। शोभा यात्रा के दौरान भव्य झांकियां और बैंड पार्टीयां देखने योग्य होगी। उन्होंने समूह नगर निवासियों को इस शुभ अवसर पर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की।
इस अवसर पर महंत शशि भूषण, ठेकेदार कुलभूषण शौरी, परमजीत भार्गव, विजय कुमार, प्रदीप कुमार, अश्वनी कुमार, राकेश गर्ग, गौरव शर्मा, दीपक शर्मा, मनी शौरी, श्यामलाल और दविंद्र सिंह आदि उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

850 एकड़ ज़मीन से अवैध कब्ज़ा छुड़वाया : मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने आज गाँव डड्याल ,ब्लॉक दसूहा में

ज़िला होशियारपुर के ब्लॉक दसूहा के गाँव डड्याल में करीब 170 करोड़ रुपए से अधिक की सरकारी पंचायती ज़मीन से छुड़ाया अवैध कब्ज़ा, अब तक कुल 11442 एकड़ ज़मीन कब्जा-मुक्त करवाई विभाग के शामलात...
article-image
पंजाब

देशवासियों को पड़ रही है बेरोजगारी एवं भ्रष्टाचार की मार : गुरनेक सिंह भज्जल

गढ़शंकर : आज सीपीआईएम तहसील गढ़शंकर की जनरल बाडी की बैठक गोपाल सिंह थांदी की अध्यक्षता में हुई। जिसको जिला सचिव गुरनेक सिंह भज्जल ने कहा कि जिस समय से देश में भाजपा की मोदी...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मंडी में 40 वर्षीय व्यक्ति ने और शिमला में 22 साल के युवक आत्महत्या

एएम नाथ। शिमला :  ढली थाना क्षेत्र के तहत शनान में एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 22 साल के विजय के रूप में हुई है। विजय परिवार सहित...
Translate »
error: Content is protected !!