जिंक उदयपुर ने रेंजर्स दिल्ली को 3-1 से व बीएएम गढ़शंकर ने लायलपुर जालंधर को 2-0 से पराजित कर मुकाबला जीता- 59वे ऑल इंडिया प्रिं हरभजन सिंह मेमोरियल फुटबाल टूर्नामेंट के दूसरे दिन

by

माहिलपुर – 22 फरवरी से शुरू 59वे ऑल इंडिया प्रिं हरभजन सिंह मेमोरियल फुटबाल टूर्नामेंट के दूसरे दिन क्लब वर्ग में पहला खेल जिंक फुटबाल अकेडमी उदयपुर व रेंजर्स एफसी दिल्ली के खिलाड़ियों के दरम्यान खेला गया। इस खेल में पहला गोल जिंक एफसी के अम्न खान ने 44वे मिनट पर किया व दूसरा-तीसरा गोल आशीष ने 52 व 94 वे मिनट पर कर अपनी टीम को बढ़त हासिल करवा दी लेकिन रेंजर्स एफसी के खिलाड़ी 59वे मिनट पर गोल कर खेल को रोमांचक बना दिया। आखिर में और गोल न कर सकने पर जिंक एफसी उदयपुर ने रेंजर्स एफसी दिल्ली को 3-1 से पराजित कर दिया। दूसरा खेल लायलपुर खालसा कालेज जालंधर व बबर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर के बीच खेला गया इस खेल में पहला गोल बीएएम कालेज के खिलाड़ी जतिंदर सिंह 60वे मिनट पर और दूसरा गोल कमलदीप सिंह ने 63वे मिनट पर कर लायलपुर खालसा कालेज को 2-0 से पराजित कर दिया।
क्लब वर्ग के खेल दिल्ली एफसी दिल्ली व इंटरनेशनल फगवाड़ा एफसी मुकाबले में दिल्ली एफसी दिल्ली ने इंटरनेशनल फगवाड़ा एफसी को 2-0 से पराजित कर दिया। कालेज वर्ग के खेल में एमएलयू डीएवी फगवाड़ा व एएसएसएमसी मुकंदपुर के वीच हुए मुकाबले को एमएलयू डीएवी फगवाड़ा ने 1-0 से जीत लिया। बुधवार को टूर्नामेंट में मुख्य अतिथि के रूप में अनूप सिंह लुड्डू, कुंदन सिंह सज्जन, तकदीर सिंह बैस, अशोक कुमार शर्मा, परमजीत सिंह बैंस, सतपाल सिंह बैंस, डॉ परविंदर सिंह, दरबारा सिंह धालीवाल, परमिंदर सिंह गरेवाल, प्रिं हरभजन सिंह सपोर्टिंग क्लब के प्रधान कुलवंत सिंह संघा, दलजीत सिंह बैंस, एसपी शविंदर सिंह बैस व अर्जुनवार्ड पुरस्कार विजेता गुरदेव सिंह गिल ने खिलाड़ियों से स्वस्थ्य खेल खेलने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान प्रिं डॉ जसपाल सिंह, डॉ परमप्रीत कैंडवाल, प्रिं जगमोहन सिंह, प्रिं परमिंदर सिंह, प्रिं रिकी मिन्हास, दलजीत सिंह बैंस, सेवक सिंह, शिविंदरजीत सिंह बैंस, सतपाल सिंह, विंग कमांडर हरदेव सिंह ढिल्लों, अर्जुनवार्ड गुरदेव सिंह गिल, हरिनंदन सिंह खाबड़ा, यशपाल, राधेश्याम, विजय बंबेली, मास्टर बनींदर सिंह, बलजिंदर मान, मास्टर अच्छर कुमार जोशी, कोच बंधना सिंह, राज कुमार भोला, प्रो जंग बहादुर शेखों, डॉ राजकुमार सहित भारी संख्या में खेलप्रेमी उपस्थित थे।
फ़ोटो….
खेल मैदान में गोल करने के लिए संघर्ष कर रहे खिलाड़ी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खेड़ा कल्मोट स्कूल की वॉलीबॉल खिलाड़ी जसप्रीत कौर का कर्नाटक में नेशनल स्कूल गेम्स के लिए चयन

 खेड़ा कल्मोट :  सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल खेड़ा कल्मोट की वॉलीबॉल खिलाड़ी जसप्रीत कर्नाटक के शिमोगा में होने वाले 67वें नेशनल स्कूल गेम्स में अपने खेल का प्रदर्शन करेंगी। राष्ट्रीय खेल 29 जनवरी से...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

*बीत क्षेत्र सिंचाई योजना-2 के लिए केंद्र ने जारी की 20.25 करोड़ की पहली किश्त : *हरोली के 22 से अधिक गांवों की 50 हजार कनाल भूमि को मिलेगा सिंचाई लाभ*

उपमुख्यमंत्री की ‘हर खेत को पानी’ पहुंचाने की प्रतिबद्धता का सुफल है यह योजना रोहित जसवाल।  ऊना, 12 जुलाई. हरोली विधानसभा क्षेत्र में सिंचाई सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

5 वर्ष तक और 80 करोड़ से ज्यादा लोगों को मुफ्त अनाज देने पर मोदी सरकार ने लगाई मुहर

नई दिल्ली : 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव और पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों के आखिरी दौर में 30 नवंबर 2023 को तेलगांना में होने वाले मतदान से पहले मोदी सरकार ने बड़ा...
Translate »
error: Content is protected !!