चिंतपूर्णी मंदिर क्षेत्र में हटेंगे बिजली के खंबे, 2.96 करोड़ से भूमिगत होंगी बिजली की तारेंः डीसी

by

ऊना 23 फरवरीः चिंतपूर्णी मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण की दिशा में एक और कदम उठाते हुए मंदिर न्यास बाबा माई दास सदन से लेकर चिंतपूर्णी मंदिर तक बिजली की एलटी लाइनों को भूमिगत करने जा रहा है। यह जानकारी देते हुए मंदिर आयुक्त एवं उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने कहा कि इस क्षेत्र में बिजली के खंबे हटाकर एलटी लाइन को भूमिगत करने की परियोजना को प्रदेश सरकार ने मंजूरी प्रदान कर दी है। यह राज्य में किसी भी शक्तिपीठ क्षेत्र के विकास के लिए किया जा रहा इस तरह का पहला प्रोजेक्ट होगा।
राघव शर्मा ने कहा कि इस प्रोजेक्ट के लिए माता चिंतपूर्णी मंदिर न्यास 2.96 करोड़ रुपए खर्च करेगा और बिजली बोर्ड के माध्यम से इस कार्य का निष्पादित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट से चिंतपूर्णी मंदिर क्षेत्र का सौंदर्यीकरण होगा और बाज़ार में बिजली के खंबे हटाए जाएंगे, जिससे स्थान खुलेगा और यहां आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि मंदिर के सौंदर्यीकरण से लेकर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर न्यास एवं सरकार कई परियोजनाओं पर कार्य कर रहा है, निकट भविष्य में जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन चिंतपूर्णी में बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए कृतसंकल्प है और इसी दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

समाजिक जारूकता से समाप्त किया जा सकता है नशा, नशे से दूर रहे युवा : किशोरी लाल

बैजनाथ,2 जनवरी :- मुख्य संसदीय सचिव, कृषि, पशुपालन, पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास किशोरी लाल मंगलवार को राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पपरोला के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नव्या कार्यक्रम के तहत 16 से 18 वर्ष की किशोरियों को दिया जा रहा निशुल्क प्रशिक्षण : DC मुकेश रेपसवाल

एएम नाथ। चम्बा : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने कहा कि महिला एवं बाल विकास विभाग तथा कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के सहयोग से आकांक्षी जिला चंबा में नव्या कार्यक्रम के अंतर्गत विशेष प्रशिक्षण...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

तस्कर भाई बहन ने खोल दिया राज : पंजाब तस्करों से मिलकर चला रहे थे जम्मू में नशे का कारोबार

जम्मू ।  जम्मू पुलिस ने भाई बहन को करीब सत्तर लाख रुपये के चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों भाई बहन  पंजाब के नशा तस्करों के साथ मिलकर जम्मू में नशे का धंधा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पहाड़ी दिवस पर विद्यालय स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन 3 नवम्बर को : तुकेश शर्मा

एएम नाथ। चम्बा : जिला भाषा अधिकारी, तुकेश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि भाषा एवं संस्कृति विभाग, हिमाचल प्रदेश द्वारा पहाड़ी तथा हिन्दी भाषा के संरक्षण तथा प्रोत्साहन के उद्देश्य से प्रत्येक...
Translate »
error: Content is protected !!