सतपाल सत्ती ने 3.89 करोड़ से बनने वाले नाले का किया शिलान्यास

by

ऊना 22 फरवरी – छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल ंिसह सत्ती ने आज ग्राम पंचायत रामपुर में 3.89 करोड़ से बनने वाले नाले का शिलान्यास किया। इस नाले का निर्माण ऊना शहर वर्षा जल निकासी योजना के तहत किया जा रहा है।
सत्ती ने बताया कि ऊना शहर को बरसात के दिनांे में जल भराव की समस्या का सामना करना पड़ता था। इस समस्या के समाधान के लिए शहर के लिए वर्षा जल निकासी योजना पर कार्य आरंभ कर दिया गया है जिसके अंतर्गत 22.48 करोड़ रुपये से पांच नालों का तटीयकरण करके इन्हें लाल सिंगी खड्ड मंे मिलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि शहर की वर्षा जल निकासी योजना को आगामी बरसात से पूर्व पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके बनने से शहर के निचले ईलाकों में जल भराव की समस्या से निजात मिलेगी तो वहीं हमारा शहर साफ और स्वच्छ रहेगा।
सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि ऊना विधानसभा क्षेत्र में अनेकों विकास कार्य प्रगति पर हैं। नागरिकों की हर समस्या का समाधान करने के लिए हर संभाव प्रयास किए जा रहे हैं, चाहे पानी की समस्या हो, या पार्किंग, जल निकासी, भवनों की आवश्यकता आदि। उन्होंने बताया कि आयुर्वेेदिक अस्पताल के समीप एक करोड़ से पार्किंग का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। इसके अलाव पुराना बस अड्डा के स्थान पर अंडरग्राउंड पार्किंग के साथ शाॅपिंग माॅल बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि एमसी पार्क सामने पार्किंग के साथ बहुद्देशीय भवन का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि रोटरी चैक से ऊना काॅलेज तक पदयात्रियों की सुविधा के लिए दोनों ओर पैदल पथ बनाया जाएगा जिसके लिए 65 लाख रुपये स्वीकृत हो चुके है। उन्होंने बताया कि अरनियाला रोड पर वैंडिंग मार्किट का निर्माण किया जा रहा है जिसमें 80 दुकानों की सुविधा होगी। इसके बनने से रेहड़ी-फहड़ी वालों को जहां एक ओर एक उचित स्थान मिलेगा तो वहीं मुख्य सड़क पर भीड़ भी कम होगी। उन्होंने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए पार्क बनाए जा रहे हैं ताकि लोग सुबह-शाम यहां आकर प्राकृतिक वातावरण का आनंद ले सकें। यह पार्क स्वास्थ्य की दृष्टि से भी काफी लाभप्रद सिद्ध होंगे। उन्होंने बताया कि वार्ड नंबर 4 में राधा स्वामी सत्संग घर के पास 56 लाख से पार्क का निर्माण किया जा रहा है जबकि चंदलोक काॅलोनी में 31 लाख रुपये से पार्क का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि चैरासी पौडियों से नीला घाट तक डंगे के निर्माण के लिए 5.50 करोड़ का ऐस्टीमेट बनाया गया है। इस डंगे के बनने से साथ लगती जमीनें सुरक्षित हो सकेंगी। उन्होंने बताया कि शहर के लिए मैडिकल काॅलेज स्वीकृत करवाने के प्रयास भी किए जाएंगे।
इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्षा पुष्पा देवी, उपाध्यक्ष पवन कपिला, पार्षद इंदु बाला, उर्मिला चैधरी, जनकराज खजांची, ममता कश्यप, विनोद पुरी, कैप्टन चरण दास, डाॅ सुभाष सैणी, खामोश जैतक, बलबिन्द्र सिंह, कार्यकारी अधिकारी संदीप कुमार, महिला मोर्चा की राज्य सचिव मीनाक्षी राणा, जलशक्ति विभाग के एक्सईएन नरेश धीमान व एसडीओ होशियार सिंह, उर्मिला तलवार, तिलक, नरेन्द्र कुमार, जगदीश राम, रिंटु कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।
सत्ती करेगे रामपुर में अनाज मंडी का शिलान्यास :-
सतपाल सिंह सत्ती वीरवार 24 फरवरी को रामपुर में निर्मित होने वाली अनाज मंडी का शिलान्यास करेंगे। यह जानकारी आज यहां एक सरकारी प्रवक्ता ने दी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

अम्ब में पोल्ट्री फार्म में आग लगने से 450 मुर्गियों की मौत

ऊना । अम्ब थाना क्षेत्र के चक गांव में एक पोल्ट्री फार्म में आग लगने से लगभग 450 मुर्गियों की जलकर मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।  पुलिस ने बताया कि यह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सीनियर सेकेंडरी स्कूल मांगू का वार्षिक समारोह संपन : 2 करोड़ रुपए के शिलान्यस एवं लोकार्पण ; छात्रों द्वारा आधुनिक तकनीक का उचित उपयोग आवश्यक – संजय अवस्थी

अर्की : मुख्य संसदीय सचिव (लोक निर्माण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सूचना एवं जन सम्पर्क) संजय अवस्थी ने कहा कि छात्रों को आधुनिक तकनीक का सकारात्मक सदुपयोग सीखाना आवश्यक है। संजय अवस्थी आज...
article-image
हिमाचल प्रदेश

21 सितम्बर से ज्वालाजी में हर प्रकार के हथियारों पर प्रतिबंध – 22 सितम्बर से 1 अक्टूबर तक आयोजित होगे अश्विन नवरात्र मेले : एसडीएम डॉ संजीव शर्मा

राकेश शर्मा l. ज्वालामुखी /तलवाड़ा :  22 सितम्बर 2025 से 1 अक्टूबर 2025 तक चलने वाले अश्विन नवरात्र मेलों के दृष्टिगत ज्वालाजी नगर पंचायत क्षेत्र में 21 सितम्बर 2025 से 2 अक्टूबर 2025 तक...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

भागसूनाग में फगवाड़ा के पर्यटक की हत्या : कैफे पर खाना खाने के दौरान हुआ था विवाद, पूछताछ के लिए छह लोगों को हिरासत में लिया

एएम नाथ। धर्मशाला :    भागसूनाग में फगवाड़ा के एक पर्यटक की हत्या का मामला सामने आया है। यह हत्या खाना खाने को लेकर हुए विवाद के बाद शुरू हुई मारपीट में हुई है। ...
Translate »
error: Content is protected !!