स्वारघाट तथा झंडूता नगर पालिका को वार्डों में विभाजित करने के प्रस्ताव पर आपत्तियां व सुझाव आमंत्रित

by
एएम नाथ।  बिलासपुर, 05 मार्च: उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला प्रशासन द्वारा स्वारघाट तथा झंडूता नगर पालिका को विभिन्न वार्डों में विभाजित करने तथा प्रत्येक वार्ड की सीमाएं निर्धारित करने के संबंध में तैयार किए गए प्रस्तावों के प्रकाशन का नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि उक्त प्रस्तावों का अवलोकन आगामी सात दिनों तक कार्यालय समय के दौरान उपायुक्त कार्यालय तथा नगर पालिका स्वारघाट और झंडूता के कार्यालयों में किया जा सकता है।
उन्होंने बताया कि यदि किसी निवासी को इन प्रस्तावों के संबंध में कोई आपत्ति अथवा सुझाव प्रस्तुत करना हो तो वह नोटिस के प्रकाशन की तिथि से सात दिनों के भीतर निर्धारित प्रपत्र में लिखित रूप से उपायुक्त कार्यालय को भेज सकतें है। निर्धारित अवधि के भीतर प्राप्त सभी आपत्तियों और सुझावों पर अंतिम निर्णय से पूर्व विचार किया जाएगा।
उपायुक्त ने स्वारघाट और झंडूता नगर पालिका क्षेत्र के नागरिकों से आग्रह किया है कि वह प्रस्तावों का अवलोकन कर आवश्यकतानुसार अपने सुझाव अथवा आपत्तियां समय रहते प्रस्तुत करें, ताकि वार्डों के निर्धारण की प्रक्रिया पारदर्शी एवं सहभागिता पूर्ण ढंग से पूर्ण की जा सके।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

देवभूमि सोशल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा रक्तदान शिविर में 112 यूनिट रक्त किया एकत्रित

बीबीएन ,12 अप्रैल (तारा) : देवभूमि सोशल वेलफेयर सोसाइटी हिमाचल द्वारा समाज सेवा की भावना को साकार करते हुए अमरावती कॉलोनी स्थित क्लब हाउस में एक विशाल रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सिहुंता स्टार नाइट रही यादगार, विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने दी ₹51 हजार की सम्मान राशि

  स्टार नाइट बनेगी ‘भटियात उत्सव’, विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने की बड़ी घोषणा अनुज शर्मा और सुरेंद्र कपूर की प्रस्तुतियों ने बांधा समां एएम नाथ। सिहुंता :  सिहुंता में आयोजित स्टार नाइट...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पंजाब श्रद्धालु ने मां को भेंट किया 25 तोले सोने का मुकुट व टीका

चिन्तपूर्णी : विश्व विख्यात मां चिंतपूर्णी के दरबार में सोमवार सुबह आरती के समय पंजाब से आए एक श्रद्धालु ने मां चिंतपूर्णी की पावन पिंडी पर लगभग 25 तोले सोने का मुकुट व टीका...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल : 1 HAS और 15 HPPS अधिकारियों के तबादला और 5 पुलिस ऑफिसर प्रमोट

शिमला : हिमाचल सरकार ने शनिवार को पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल 1 HAS और 15 HPPS अधिकारियों के तबादला और 5 पुलिस ऑफिसर को प्रमोट किया है। इनमें एक एसपी, छह एएसपी और...
Translate »
error: Content is protected !!