चिंतपूर्णी मंदिर न्यास के विकास कार्य को प्राथमिकता दें सभी विभाग – DC राघव शर्मा

by

ऊना, 15 सितम्बर – चिंतपूर्णी मंदिर न्यास के द्वारा विभिन्न विभागों के माध्यम से किए जा रहे विकास कार्यों को सभी संबंधित विभाग प्राथमिकता दें तथा निर्धारित समयावधि मे कार्यों को पूरा किया जाए ताकि मंदिर में आने वाले श्रधालुओं के साथ-साथ क्षेत्र के लोगों को इन विकास योजनाओं का लाभ मिल सके। यह निर्देश उपायुक्त ऊना व चिंतपूर्णी मंदिर न्यास के अध्यक्ष राघव शर्मा ने मंदिर न्यास के द्वारा विभिन्न विभागों के माध्यम से किए जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों को दिए।
राघव शर्मा ने कहा कि मंदिर न्यास चिंतपूर्णी क्षेत्र में विकास के लिए एक सुनियोजित प्लान के तहत कार्य कर रहा है जिसके तहत श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए ई वाहनों के माध्यम से आवाजाही के साथ-साथ बेहतरीन शौचालय परिसरों तथा आरामदायक भवनों का निर्माण किया जा रहा है इसके अतिरिक्त मंदिर क्षेत्र चिंतपूर्णी के सौंदर्यीकरण पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
बैठक में चिंतपूर्णी में निर्माणाधीन सीवरेज सिस्टम, पेयजल योजनाओं, ऑडियो विजुअल सिस्टम, माधो का टिला व पुराना बस अड्डा परिसरों में निर्माणाधीन परियोजनाओं, किन्नू में प्रस्तावित माता का भाग के अलावा मंदिर क्षेत्र के सौंदरीकरण से संबंधित कार्य सहित मंदिर न्यास चिंतपूर्णी से जुड़ी अनेक निर्माणाधीन परियोजनाओं की कार्य बारे विस्तृत समीक्षा की गई। उपायुक्त ऊना ने विभिन्न निर्माणाधीन परियोजनाओं से जुड़े लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग तथा विद्युत विभाग सहित सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंदिर न्यास से जुड़े विकास कार्यों को सर्वाेच्च प्राथमिकता दें तथा इन्हें इसी वित्त वर्ष के भीतर पूरा करना सुनिश्चित करें।
बैठक में विवेक महाजन एसडीएम अंब, अजय सिंह मंदिर अधिकारी चिंतपूर्णी मंदिर न्यास, इंजीनियर आरके जसवाल अधिशाषी अभियंता चिंतपूर्णी मंदिर न्यास के अलावा लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग तथा विद्युत विभाग सहित कई अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Kot Fatuhi Police Intensify Vigil

Hoshiarpur/ Daljeet Ajnoha/Oct.2 : Assistant Sub-Inspector Sukhwinder Singh, in-charge of Kot Fatuhi Police Post under Mahilpur Police Station, while speaking to senior correspondent Daljit Ajnoha, informed that strict vigil has been deployed in all...
article-image
पंजाब

कार से टकराने से 9 साल की बच्ची की मौत

गढ़शंकर, 5 नवंबर  : माहिलपुर – फगवाड़ा रोड़ पर अड्डा खरोदी पर 9 साल की बच्ची की कार से टकराने से मौत हो गई। माहिलपुर पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर पुलिस द्वारा भारी मात्रा में शराब सहित तस्कर काबू

गढ़शंकर, 6 दिसम्बर: पुलिस विभाग द्वारा नशा तस्करों खिलाफ आरंभ की महिमा तहत डीएसपी गढ़शंकर दलजीत सिंह खख तथा एसएचओ गढ़शंकर जय पाल के नेतृत्व में गढ़शंकर की पुलिस द्वारा भारी मात्रा में शराब...
article-image
हिमाचल प्रदेश

280 लाख से बन रही टाण्डा होल्टा टाण्डा सड़क : सीपीएस पेंशनर्स एंड रिटायर्ड पर्सनल वेलफेयर एसोसिएशन प्रयासों की सराहना

बनोडू और आइमा में लगेंगे सब-स्टेशन : आशीष पालमपुर, 6 अगस्त :- मुख्य संसदीय सचिव, शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने मौलीचक्क में पेंशनर्स एंड रिटायर्ड पर्सनल वेलफेयर एसोसिएशन के कार्यक्रम में मुख्यातिथि...
Translate »
error: Content is protected !!