मेरे बेटे की मौत स्टेम सेल डोनर नहीं मिलने के कारण हुई : फाउंडेशन का गठन किया ताकि स्टेम सेल डोनर की कमी के कारण किसी की मौत न हो -सिम्मी सिंह

by

गढ़शंकर : बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में अर्जुन वीर फाउंडेशन द्वारा कॉलेज के जीवन विज्ञान विभाग के सहयोग से ‘स्टेम सेल रजिस्ट्री’ पर एक जागरूकता लेक्चरर का आयोजन किया गया। इस मौके पर फाउंडेशन के संयोजक नरेश गुप्ता ने बहुत ही सरल तरीके से स्टेम सेल के बारे में जानकारी दी और छात्रों और स्टाफ को इस अभियान का हिस्सा बनकर दूसरों की जान बचाने में मदद करने के लिए प्रेरित किया।
इस मौके पर फाउंडेशन की संस्थापक सिम्मी सिंह ने अपने 24 वर्षीय बेटे की ब्लड कैंसर से मौत की कहानी सुनाते हुए कहा कि मेरे बेटे की मौत स्टेम सेल डोनर नहीं मिलने के कारण हुई। उन्होंने कहा कि फाउंडेशन का गठन उनके बेटे की मौत के बाद ही किया गया था ताकि स्टेम सेल डोनर की कमी के कारण किसी की मौत न हो। सिम्मी सिंह ने कहा कि हमारी हड्डियों में पाया जाने वाला ‘बोन मैरो’ किसी के लिए संजीवनी बूटी का काम कर सकता है। अगर समय रहते पता चल जाए तो यह ब्लड कैंसर, सिकन सेल, एनीमिया और ल्यूकेमिया जैसी घातक बीमारियों को भी ठीक कर सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को अधिक से अधिक इस अभियान का हिस्सा बनने के लिए प्रोत्साहित किया तथा विद्यार्थियों ने अपनी इच्छानुसार स्टेम सेल रजिस्ट्री भी करवाई। कार्यवाहक प्रिंसीपल प्रो. लखविंदरजीत कौर ने अर्जुन वीर फाउंडेशन के सभी सदस्यों का कॉलेज पहुंचने पर पौधा देकर स्वागत किया। उन्होंने फाउंडेशन द्वारा स्टेम सेल को लेकर चलाये जा रहे अभियान की सराहना की और विद्यार्थियों एवं स्टाफ को इससे मार्गदर्शन प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया। मंच का संचालन विभागाध्यक्ष डाॅ. मनबीर कौर द्वारा किया गया। इस अवसर पर समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

₹5 Crore Grant will speed up

Reaffirmed his commitment towards servicing people of Chabbewal Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/August 19 : “Our villages should have the basic facilities and public amenities that people need in their daily lives. Development must reach every village...
article-image
पंजाब

अंबेडकर भवन गढ़शंकर में साप्ताहिक नि:शुल्क मैडीकल जांच कैंप आयोजित

गढ़शंकर: स्थानीय नंगल मार्ग पर गांव खानपुर के पास स्थित डा. बी.आर. अंबेडकर भवन गढ़शंकर में गौतम बुद्ध चैरीटेबल डिस्पैंसरी में साप्ताहिक नि:शुल्क मैडीकल जांच कैंप आयोजित किया गया। आज सुबह 11 बजे से...
article-image
पंजाब

हेरोइन की 2024 की सबसे बड़ी खेप बरामद : 48 किलोग्राम हेरोइन और 21 लाख रुपये बरामद : 3 ग्रिफ्तार

चंडीगढ़, 29 अप्रैल :  पंजाब पुलिस ने सोमवार को पांच देशों में चल रहे अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ रैकेट का भंडाफोड़ कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से 48 किलोग्राम हेरोइन...
article-image
पंजाब

कनाडा के एडमंटन में 16 वर्षीय पंजाबी लड़की की गोली लगने से मौत : भारतीय समुदाय में शोक

एडमंटन। कनाडा के एडमंटन में 16 वर्षीय लड़की की गोली लगने से मौत की घटना ने वहां रह रहे भारतीय और पंजाबी समुदाय को झकझोर कर रख दिया है। घटना रविवार, 16 अगस्त की...
Translate »
error: Content is protected !!