वृद्ध आश्रम व अनाथ आश्रम राम कालोनी कैंप में जाकर अतिरिक्त जिलाधीश (विकास) हरबीर ने वितिरित किया जरुरत का सामान

by

 

होशियारपुर: अतिरिक्त जिलाधीश (विकास) हरबीर सिंह ने आज स्वामी विवेकानंद जी के 158वें जन्मदिवस पर पंजाब नेशनल बैंक के सहयोग से वृद्ध आश्रम व अनाथ आश्रम राम कालोनी कैंप में जाकर वृद्धों व बच्चों को गर्म जुराबें, जूते, दस्ताने, टोपी, च्यवनप्राथ, किताबें व खेल सामग्री वितरित की। उन्होंने वहां वृद्धों व बच्चों से बातचीत कर उनकी जरुरतों को जाना और विश्वास दिलाया कि उन्हें किसी तरह की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से यहां हर जरुरी सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई है और भविष्य में भी यह प्रक्रिया इसी तरह जारी रहेगी। इस दौरान उन्होंने सभी को ठंड से बचने के लिए सावधानियां अपनाने के लिए भी कहा। इस मौके पर पंजाब नेशनल बैंक के ए.जी.एम. सी.डी. रैली, लीड बैंक मैनेजर आर.के चोपड़ा, राजेश कुमार कुमार, नवनीत सिंह सैनी, शालिनी गुप्ता, रीना उप्पल, राजिंदर कुमार के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

80-80 हजार रुपये की किस्तें तथा ड्राइवरों का खर्चा : गाडिय़ां घरों में बेकार खड़ी

फरीदकोट : 1 अक्तूबर: बाघा पुराना ऐरिया के ट्रक आप्रेटर्स सचिव आरटीए फरीदकोट से अत्यंत दुखी दिखाई दे रहे हैं। जिस कारण ट्रक आप्रेटर्स द्वारा प्रदेश सरकार के खिलाफ रोष प्रकट किया गया। ट्रक...
article-image
पंजाब

महंगाई भत्ता, ग्रामीण भत्ता, एसीपी, पुरानी पेंशन की बकाया किस्तें सरकार द्वारा जारी ना करने के विरोध में काले बिल्ले लगा कर किया रोष प्रकट

गढ़शंकर : कर्मचारियों की महत्वपूर्ण मांगों, महंगाई भत्ते की किश्तों, पुरानी पेंशन योजना और वेतन आयोग के बकाए को लेकर मिनिस्ट्रियल स्टाफ द्वारा चल रहे संघर्ष के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए, पंजाब कर्मचारी...
article-image
पंजाब

नारी शक्ति को मजबूत करने के लिए राजा राम मोहन राय का योगदान बेमिसाल: ब्रम शंकर जिंपा

कैबिनेट मंत्री ने महान समाज सुधारक राजा राम मोहन राय के 250वें जन्म दिवस को समर्पित महिला सशक्तिकरण चेतना रैली को हरी झंडी दिखा किया रवाना होशियारपुर : महान समाज सुधारक राजा राम मोहन...
article-image
पंजाब

सरबत दा भला ट्रस्ट द्वारा खुरालगड़ प्रबंधक कमेटी को एम्बुलेंस भेट की

गढ़शंकर: सरबत दा भला चेरिटेबल ट्रस्ट के चैयरमेन डॉ एस पी ओबराय द्वारा श्री गुरु रविदास इतिहासक धर्मस्थल श्री खुरालगड़ प्रबंधक कमेटी को खुरालगड़ में हो रही दुघर्टनाओं को देखते हुए व इलाके के...
Translate »
error: Content is protected !!