कैबिनेट मंत्री ने सरकारी एलीमेंट्री स्मार्ट स्कूल बागपुर के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में की शिरकत : राज्य की शिक्षा प्रणाली में पंजाब सरकार कर रही है क्रांतिकारी सुधार : ब्रम शंकर जिंपा

by
होशियारपुर, 17 दिसंबर:  कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में सरकार राज्य की शिक्षा प्रणाली में क्रांतिकारी सुधार करने के लिए सख्त मेहनत के साथ जुटी हुई है। उन्होंने कहा कि वह दिन दूर नहीं जब शिक्षा के क्षेत्र में पंजाब, देश का अग्रणी राज्य होगा। वे सरकारी एलीमेंट्री स्मार्ट स्कूल बागपुर के वार्षिक पुरस्कार वितरण व वर्दी वितरण समारोह में बतौर मुख्य मेहमान विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ मेयर सुरिंदर कुमार, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन सैनी, डिप्टी मेयर रंजीता चौधरी, जिला शिक्षा अधिकारी (ए) संजीव गौतम भी मौजूद थे।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि शिक्षा क्षेत्र को बढ़ावा देना पंजाब सरकार की मुख्य प्राथमिकताओं में से एक है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्कूल आफ एमीनेंस की शुरुआत हो चुकी है। राज्य सरकार के इस प्रयास से विद्यार्थियों खास तौर पर गरीब और पिछड़े वर्गों के विद्यार्थियों को मानक शिक्षा मुहैया करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही इन स्कूलों से शिक्षा हासिल करने वाले विद्यार्थी हर क्षेत्र में बड़ी उपलब्धियां हासिल करेंगे और राज्य का नाम रौशन करेंगे। उन्होंने कहा कि आज वार्षिक महोत्सव में विद्यार्थियों ने बहुत ही बेहतरीन ढंग से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि इस स्कूल के विकास में दानी सज्जनों ने बहुत सहयोग किया है और उन्हें पता चला है कि स्कूल के विकास में दानी सज्जन करीब 35 लाख रुपए दान कर चुके हैं, जो कि बहुत ही प्रशंसनीय कार्य है। मुख्य मेहमान ने मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया। इस दौरान उन्होंने समाज सेवियों व स्कूल के विकास में योगदान देने वाले विशिष्टजनो को भी सम्मानित किया।
इस मौके पर सेठ रोहताश जैन, चंद्र प्रकाश सैनी,सरपंच रणजीत कौर,एक्सीयन सिमरनजीत सिंह, सतीश कुमार, जसविंदर कौर, हरमीत कौर, विनोद बाला, सरिता देवी, रंजीत कौर, नेहा शर्मा, राजविंदर कौर, गुरप्रीत सिंह, एडवोकेट सूरज, संजू, रविंदर, गुरमीत सिंह, संजीव सैनी, वरिंदर शर्मा, आज्ञापाल साहनी व अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

दोआबा पब्लिक स्कूल पारोवाल का सीबीएसई 10वीं व 12वीं का परिणाम शानदार

गढ़शंकर, 13 मई : दोआबा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल पारोवाल ( गढ़शंकर) का सीबीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं का परिणाम शानदार रहा है। जानकारी देते स्कूल डायरेक्टर श्रीमती हरप्रीत कौर ने बताया कि दसवीं...
article-image
पंजाब

Due to Khanna’s Efforts

Hoshiarpur/ June 19 /Daljeet Ajnoha : Due to the dedicated efforts of former BJP MP Avinash Rai Khanna and the effective foreign policy of the Indian Government, Harmesh Lal—a resident of Siparian village in...
article-image
पंजाब

पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने कांग्रेस प्रत्याशी ममता भूपेश के समर्थन में किया रोड शो : भाजपा सत्ता में आने के लिए झूठ का सहारा लेती है लेकिन कांग्रेस सच्चाई पर काम करती – पूर्व सीएम चन्नी

दौसा : पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने शुक्रवार को सिकराय क्षेत्र के दौरे पर रहे। जहां कांग्रेस प्रत्याशी ममता भूपेश के समर्थन में रोड शो किया तो, वही लोगों को संबोधित...
article-image
पंजाब

Rayat Bahra College of Law

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/April 15 :  Rayat Bahra College of Law student Karan Kaushal has brought pride to the institution by winning the ‘Best Delegate of Lok Sabha’ award at the Global Youth Conclave held at...
Translate »
error: Content is protected !!