मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान 15 अप्रैल को उड़मुड़ विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों रुपए के विकास कार्यों की करेंगे शुरुआत: जसवीर सिंह राजा गिल

by

विधायक ने राज्य स्तरीय समागम की तैयारियों का लिया जायजा
टांडा उड़मुड़, 13 अप्रैल: पंजाब के मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान 15 अप्रैल को टांडा पहुंचकर विधानसभा क्षेत्र उड़मुड़ के लिए करोड़ों रुपए के विकास कार्यों की शुरुआत करेंगे।
उड़मुड़ विधानसभा क्षेत्र से विधायक जसवीर सिंह राजा गिल ने आज शाम ज्ञानी करतार सिंह मेमोरियल सरकारी कॉलेज, टांडा में कार्यक्रम की चल रही तैयारियों का जायजा लेते हुए कहा कि इस राज्य स्तरीय समागम में हलके के विकास कार्यों को नई रफ्तार मिलेगी, जिससे विधानसभा क्षेत्र निवासियों को बड़ी सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा इलाके के विकास के लिए बड़े प्रोजेक्ट्स की शुरुआत से इलाके की तरक्की को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने बताया कि इन प्रोजेक्ट्स में हर क्षेत्र को छुआ गया है, ताकि समाज के हर वर्ग तक पंजाब सरकार की सुविधाओं का लाभ पहुंच सके।
विधायक जसवीर सिंह राजा गिल ने कहा कि मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर तैयारियां बड़े स्तर पर चल रही हैं और प्रशासन द्वारा सभी इंतजाम पूरे किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने लोक भलाई और पारदर्शी प्रशासन के वादे को पूरा करने के साथ-साथ लोगों से किए हर वादे को पूरा किया है। उन्होंने इलाके के लोगों से अपील की कि वे बड़ी संख्या में समागम में शामिल होकर मुख्यमंत्री का स्वागत करें और विकास के इस ऐतिहासिक मौके के गवाह बनें।
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने अपने 4 सालों के दौरान वे सारी गारंटियां पूरी कर दी हैं, जिनके बारे में लोगों से वादा किया गया था। इसी के कारण आज राज्य के लोग भगवंत सिंह मान की सरकार के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि उड़मुड़ विधानसभा क्षेत्र में पिछले चार सालों के दौरान बड़े स्तर पर लामिसाल विकास कार्य करवाए गए हैं और 15 अप्रैल को विकास कार्यों को और प्रोत्साहन मिलेगा।
इस मौके पर नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन गुरविंदर सिंह पाबला, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर निकास कुमार के अलावा विभिन्न विभागों के सीनियर अधिकारी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

भाजपा नेता निमिषा मेहता को 12 वजे डिटेन किया और शाम पांच रिलीज़ कर दिया….मोदी सरकार द्वारा जनता के हित में शुरू की गई योजनाओं से घबरा गई : निमिषा मेहता।

गढ़शंकर, 21 अगस्त :  भाजपा नेत्री व गढ़शंकर विधानसभा हलका इंचार्ज  निमिषा मेहता को  दोपहर करीब 12 बजे उनके गढ़शंकर स्थित निवास कम कार्यालय पर पुलिस ने डिटेन किया। इस दौरान जसप्रीत सिंह डीएसपी...
article-image
पंजाब

डॉ. आदित्य शर्मा ने एसडीएम डेरा बाबा नानक का कार्यभार संभालते ही आत्मनिर्भरता, शिक्षा, स्वास्थ्य और नशामुक्ति पर विशेष फोकस की बात कही

डेरा बाबा नानक/ दलजीत अजनोहा : वरिष्ठ पत्रकार संजीव कुमार से विशेष बातचीत में डॉ. आदित्य शर्मा ने अपने कार्यभार ग्रहण करने के बाद अपनी प्राथमिकताओं और विज़न को साझा किया। उन्होंने कहा कि...
article-image
पंजाब

खालसा कालेज गढ़शंकर की फुटबाल टीम जिले में से अव्वल रही

गढ़शंकर : प्रदेश सरकार द्वारा करवाई जा रही खेलें वतन पंजाब दी बब्बर अकाली मैमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर की फुटबाल टीम ने 21 से 40 साल आयु वर्ग में पहला स्थान प्राप्त करके कालेज...
article-image
पंजाब

डीएवी कॉलेज गढ़शंकर में टैलेंट हंट मुकाबला 28 जुलाई को

गढ़शंकर : डीएवी कॉलेज फॉर गर्ल्स गढ़शंकर में मैनेजिंग कमेटी के अध्यक्ष श्री बी.पी. बेदी के निर्देशानुसार टैलेंट हंट मुकाबला 28 जुलाई को सुबह 11:00 बजे करवाया जा रहा। है इस संबंधी जानकारी देते...
Translate »
error: Content is protected !!