चिंतपूर्णी में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बनेंगे 4 सैक्टर, मैजिस्ट्रेट करेंगे निगरानीः डीसी

by

मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था तथा भीड़ प्रबंधन पर उपायुक्त राघव शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक
ऊना, : प्रसिद्ध शक्तिपीठ चिंतपूर्णी मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा व्यवस्था तथा अन्य प्रबंधों पर आज एक बैठक आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता मंदिर आयुक्त एवं उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने की।
बैठक में डीसी ने भीड़ प्रबंधन के बारे में अधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा की तथा कहा कि मंदिर क्षेत्र को चार सैक्टरों में बांटा जाएगा, जिसकी निगरानी का जिम्मा सैक्टर मैजिस्ट्रेट करेंगे। उन्होंने कहा कि कोरोना की बंदिशें खुलने के बाद रविवार व अन्य छुट्टी वाले दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसलिए शंभू बैरियर, चिंतपूर्णी सदन व एमआरसी में बैरिकेडिंग कर श्रद्धालुओं की भीड़ का प्रबंधन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त उन्होंने पुलिस विभाग को एक अतिरिक्त बटालियन तैनात करने के निर्देश भी दिए, ताकि छुट्टी वाले दिनों में व्यवस्था दुरूस्त रहे।
जिलाधीश ने कहा कि सुरक्षाकर्मियों में बेहतर तालमेल के लिए चिंतपूर्णी एसएचओ को मंदिर सुरक्षा अधिकारी नियुक्त किया जाएगा, जो पुलिस जवानों के साथ-साथ होमगार्ड व मंदिर के सुरक्षा कर्मियों के बीच समन्वय स्थापित करेगा। उन्होंने कहा कि ड्यूटी पर तैनात जवानों को बॉडी कैमरा व वॉकी-टॉकी भी दिए जाएंगे।
राघव शर्मा ने कहा कि कोरोना वायरस अभी पूरी तरह से गया नहीं है तथा अभी भी महामारी की तीसरी लहर आने की आशंका जताई जा रही है। ऐसे में मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं से कोविड अनुरूप व्यवहार की अनुपालना करवाई जाएगी तथा नियमों का पालन न करने वालों पर सख्ती की जाएगी। उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत अभी भी मंदिर परिसर में मौली बांधना प्रतिबंधित है, ऐसे में नियमों की अवेहलना करने वालों पर एफआईआर दर्ज की जाए।
इस अवसर पर एसपी अर्जित सेन ठाकुर, एसडीएम अंब मनेश यादव, सहायक उपायुक्त गौरव चौधरी, डीएसपी अनिल मैहता तथा मंदिर अधिकारी अभिषेक भास्कर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

आपदा में राहत के बजाय दिखावे में व्यस्त रही कांग्रेस सरकार : संदीपनी भारद्वाज

बोह के पीड़ितों को नहीं मिली मदद, वीआईपी स्वागत पर खर्च हुए सरकारी संसाधन : भाजपा भाजपा ने सरकार पर राहत कार्यों की उपेक्षा और राजनीतिक कार्यक्रमों को प्राथमिकता देने का लगाया आरोप एएम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इन फोरेंसिक्स-फ्यूचर रोड़ मैप टू क्रिमिनल इनवेस्टीगेशन पर कार्यशाला आयोजित

हिमाचल प्रदेश फॉरेंसिक सेवाएं निदेशालय, जुन्गा, जिला शिमला ने आज  ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इन फोरेंसिक्स-फ्यूचर रोड़ मैप टू क्रिमिनल इनवेस्टीगेशन’ विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में राज्य न्यायालयिक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भाजपा जिला प्रवक्ता निर्मल पांडे जनता की समस्याओं को लेकर सांसद हर्ष महाजन से मिले

जमीनी स्तर पर भारतीय जनता पार्टी के संगठन को और अधिक मजबूत करने की रणनीति पर हुआ मंथन एएम नाथ। दिल्ली : भाजपा चंबा जिला प्रवक्ता निर्मल पांडे ने भटियात की जनता की समस्याओं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकीय महाविद्यालय चंबा द्ने मनाया 66वा वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह : जीवन के सबसे महत्वपूर्ण वर्ष है इसी में आपके जीवन की अगली रूपरेखा तय होती – मुकेश रेप्सवाल

एएम नाथ। चम्बा :  राजकीय महाविद्यालय चंबा द्वारा 66वे वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह भाग 2 का आज सफल आयोजन किया गया। जिसमें  मुख्य अतिथि उपायुक्त चंबा मुकेश रेप्सवाल रहे। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय गीत...
Translate »
error: Content is protected !!