एचआरटीसी ने एक लाख और आईएचएम ने 20 हजार रुपए की कंट्रीब्यूशन स्लिप्स बेचीं

by
एएम नाथ। हमीरपुर 02 मई। जिला रैडक्रॉस सोसाइटी की ओर से 8 मई को निकाले जा रहे रैफल ड्रॉ में बड़े ईनाम जीतने तथा इसी बहाने सोसाइटी के लिए अंशदान देने हेतु लोगों में काफी उत्साह नजर आ रहा है। लोग बड़ी संख्या में इस रैफल ड्रॉ के लिए कंट्रीब्यूशन स्लिप्स खरीद रहे हैं।
रैफल ड्रॉ के लिए कंट्रीब्यूशन स्लिप्स की बिक्री में हिमाचल पथ परिवहन निगम ने भी सराहनीय योगदान दिया है। निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों ने एक लाख रुपये की कंट्रीब्यूशन स्लिप्स की बिक्री की है।
निगम के डीएम राजकुमार पाठक और अन्य अधिकारियों ने शुक्रवार को इन कंट्रीब्यूशन स्लिप्स की काउंटरफॉइल्स उपायुक्त एवं जिला रैडक्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष अमरजीत सिंह को सौंपीं।
उधर, होटल प्रबंधन संस्थान (आईएचएम) हमीरपुर के विभागाध्यक्ष पुनीत बंटा और संस्थान के अन्य अधिकारियों ने भी 20 हजार रुपए की कंट्रीब्यूशन स्लिप्स बेचकर इनकी काउंटरफॉइल्स उपायुक्त को सौंपी।
अमरजीत सिंह ने कहा कि इस रैफल ड्रॉ का एकमात्र उद्देश्य जिला रैडक्रॉस सोसाइटी के लिए अधिक से अधिक फंड जुटाना है, ताकि इस धनराशि से अधिक से अधिक जरुरतमंद लोगों की मदद की जा सके। उन्होंने कहा कि इस रैफल ड्रॉ के माध्यम से लोगों को कई बड़े ईनाम जीतने का अवसर भी मिल रहा है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बंगाणा में किया शहीदी दिवस पर नेहरू युवा केन्द्र ने कार्यक्रम आयोजित

ऊना, 23 मार्च: नेहरू युवा केंद्र ऊना एवं एनएसएस के सौजन्य से आज अटल बिहारी वाजपेई राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में शहीदी दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

भाखड़ा डैम से पानी छोड़े जाने के बाद एक दर्जन गावों में बाढ़ : मंत्री बैंस सहित पुलिस, प्रशासन व एनडीआरएफ की टीमें राहत कार्या में जुटी, लोगो को सुरिक्षत जगहों पर पहुंचाया जा रहा

नंगल : भाखड़ा डैम में खतरे के निशान से पानी बढऩे के कारण करीव 99900 क्युसिक पानी छोड़े जाने के बाद नंगल तहसील के एक दर्जन से ज्यादा गावों में बाढ़ आने के बाद...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

नादौन, देहरा, हरोली और कुछ खास विधानसभा क्षेत्रों में ही संस्थान खुले कहा भाजपा विधायक रणधीर शर्मा ने : सीएम सुक्खू ने कहा रेडियोग्राफरों का बढ़ेगा वेतन

एएम नाथ। धर्मशाला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि रेडियोग्राफरों का वेतन बढ़ाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग में जल्द विभिन्न श्रेणियों की भर्तियां की जाएंगी। जिन संस्थानों में मशीनें हैं, वहां स्टाफ भी जल्द...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुंदरनगर में तीन दिवसीय आपदा प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

एएम नाथ।  सुंदरनगर, 23 नवंबर :   जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण मंडी के सौजन्य से 21 नवंबर से 23 नवंबर तक आपदा जोखिम से निपटने हेतु तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन शनिवार को खंड...
Translate »
error: Content is protected !!