प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना के लाभार्थियों एवं केन्द्र संचालकों के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सीधा संवाद समारोह वर्चुअल माध्यम से ऐतिहासिक रिज मैदान पर आयोजित

by

शिमला 07 मार्च :जन औषधि परियोजना के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा योजना के लाभार्थियों एवं केन्द्र संचालकों के साथ सीधा संवाद समारोह के आयोजन का वर्चुअल कार्यक्रम ऐतिहासिक रिज मैदान पर स्टेट नोडल अधिकारी के तत्वाधान में आयोजित किया गया।
रिज मैदान पर बड़ी संख्या में लोगों ने प्रधानमंत्री एवं केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मंडविया का संदेश सुना।
इस अवसर पर स्टेट नोडल अधिकारी रोहित शर्मा ने बताया कि प्रदेश में कुल 51 जन औषधि केन्द्र हैं, जिनमें से 14 सरकारी तथा 37 निजी क्षेत्रों में स्थापित है। उन्होंने बताया कि इसके तहत 1400 सस्ती दवाइयां और 240 उपकरण प्राप्त होते हैं।
उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत बाजार के मुकाबले 50 से 90 प्रतिशत सस्ती दवाइयां लोगों को मिलती है। उन्होंने बताया कि जन औषधि केंद्र खोलने के लिए केन्द्र सरकार से 2 लाख 50 हजार रुपये की मदद मिलती है। उन्होंने कहा कि इस योजना से गरीब व मध्यम वर्ग को इलाज के समय में जहां सहायता मिलती है वहीं उनके धन की भी बचत होती है।
प्रबंधक निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन हेम राज बेरवा ने लोगों से गुणवत्तायुक्त सस्ती दवाई लेने के लिए इस योजना का लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि जैनेरिक दवाईयों को लोकप्रिय बनाने तथा सस्ती चिकित्सा उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से यह योजना अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि वर्चुअल जन संवाद कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों को आगे बढ़ाने के लिए हम सबको मिलकर प्रयास करने होंगे ताकि कम लागत में सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सके।
कार्यक्रम में निदेशक स्वास्थ्य शिक्षा डाॅ. रजनीश पठानिया, निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं डाॅ. अनिता महाजन, प्रधानाचार्य आईजीएमसी डाॅ. सुरेन्द्र सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी शिमला डाॅ. सुरेखा चैपड़ा, संयुक्त निदेशक डाॅ. रमेश चंद, वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक आईजीएमसी डाॅ. जनक राज, सह संयोजक सुभाष चंद तथा फार्मासिस्ट अश्वनी शर्मा भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मणिमहेश यात्रा-2026 की तैयारियों की समीक्षा, सभी विभागों को समयबद्ध कार्य पूरे करने के निर्देश

मणिमहेश यात्रा में पंजीकरण रहेगा अनिवार्य, सुरक्षा और सुविधाओं पर विशेष जोर श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोपरि, बिना अधिकृत गाइड परिक्रमा मार्ग पर नहीं मिलेगी अनुमति एएम नाथ। चंबा : श्री मणिमहेश यात्रा-2026 के सफल,...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ज़मीन के नीचे ज़िंदगियां दबी हों, तो कुर्सी नहीं ज़मीन दिखनी चाहिए : DC मंडी अपूर्व देवगन ने अपनी जिम्मेदारियों को निभाते हुए कायम की मिसाल

एएम नाथ। मंडी : जब ज़मीन के नीचे ज़िंदगियां दबी हों, तो कुर्सी नहीं ज़मीन दिखनी चाहिए और DC मंडी ने यही कर दिखाया। उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने अपनी जिम्मेदारियों को पेशेवर तरीके...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश में पहली बार सड़कों का निर्माण फुल डेप्थ रेक्लेमेशन (एफडीआर) तकनीक पर किया जाएगा : मुख्यमंत्री

शिमला :मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की समीक्षा पर आयोजित एक बैठक की अध्यक्षता की। इस मौके पर उन्होंने कहा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हरोली विस में हर माह आयोजित होगा हरोली मिलन कार्यक्रम : राहत पुनर्वास एवं विकास वर्तमान सरकार का मुख्य एजेंडा – डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री

ऊना स्थापना दिवस पर उप मुख्यमंत्री ने जिलावासियों को दी बधाई ऊना, 1 सितम्बर – हरोली विधानसभा क्षेत्र में विकास की कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। विधानसभा क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित...
Translate »
error: Content is protected !!