चिंतपूर्णी में 26 सितंबर से 4 अक्तूबर तक मनाया जाएगा असूज नवरात्र मेला

by

एडीसी ने मेले की तैयारियों पर अधिकारियों के साथ की बैठक
ऊना, 16 सितंबरः छिन्नमस्तिका धाम मंदिर माता चिंतपूर्णी में इस वर्ष 26 सितंबर से 4 अक्तूबर 2022 तक असूज नवरात्र मेला आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी आज अतिरिक्त उपायुक्त ऊना डॉ. अमित शर्मा ने आज मेले की तैयारियों के संबंध में बुलाई गई बैठक में दी।
एडीसी डॉ. अमित कुमार शर्मा ने कहा कि मेले के सफल आयोजन के लिए एसडीएम अंब को मेला अधिकारी, जबकि एसडीपीओ अंब को पुलिस मेला अधिकारी तैनात किया गया है। इसके अलावा उनकी सहायता के लिए चार कार्यकारी दंडाधिकारी तैनात रहेंगे। उन्होंने बताया कि मेला क्षेत्र को चार सैक्टरों में बांटा गया है। मेला क्षेत्र में शांति एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस व होमगार्ड के लगभग 300 महिला व पुरुष कर्मी तैनात किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि मेले के दौरान स्पेशल टास्क फोर्स गठित करके भीक्षावृति पर कड़ी नजर रखी जाएगी और यदि कहीं कोई बच्चों से भीख मंगवाते हुए पकड़ा जाता है तो उसके खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत नियमानुसार कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
डॉ. अमित कुमार शर्मा ने कहा कि मेले के दौरान माता के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं को दर्शन पर्ची लेनी होगी। दर्शन पर्ची के लिए शंभू बैरियर और चिंतपूर्णी सदन में रजिस्ट्रेशन काउंटर स्थापित किए जाएंगे। आवश्यकता पड़ने पर पंजीकरण काउंटरों की संख्या बढ़ाई जा सकती है।
बैठक में एडीसी ने मेला अवधि के दौरान यातायात, बिजली, पानी, दवाईयों और साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागों को दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि खंड चिकित्सा अधिकारी अंब, मेला चिकित्सा अधिकारी होंगे तथा साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए एक सैनेटरी निरीक्षक की नियुक्ति की जाएगी। लंगर लगाने की अनुमति मंदिर अधिकारी चिंतपूर्णी देंगे। उन्होंने कहा कि छोटे वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था बाबा माई दास भवन तथा एमआरसी पार्किंग में की जाएगी। जबकि भारी वाहनों की पार्किंग के लिए भरवाईं में व्यवस्था की जा रही है।
बैठक में एसडीएम अंब डॉ. मदन कुमार, डीएसपी वसुधा सूद, मंदिर अधिकारी बलवंत पटियाल, शम्मी राज सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सुक्खू सरकार ने जारी कर दिए आदेश : ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को अब हर महीने 100 रुपए मासिक पानी का करना होगा शुल्क चुकता

एएम नाथ। शिमला : राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को अब हर महीने 100 रुपए मासिक पानी का शुल्क चुकता करना होगा। पूर्व जयराम सरकार ने पानी के बिल माफ किए थे। नए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

युवती ने वरिष्ठ अधिकारी पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया

सोलन : युवती ने जिला स्वास्थ्य विभाग के कार्यालय में कार्यरत एक वरिष्ठ अधिकारी पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। युवती ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को इसकी लिखित शिकायत भी दी है। महकमे ने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अबकी बार 200 पार… किस एग्जिट पोल ने एनडीए को दी सबसे बंपर सीटें….जानें महागठबंधन कितनी सीट पर सिमट गया

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एग्जिट पोल के नतीजे आना शुरू हो गए हैं। Matrize के एग्जिट पोल नतीजों में बिहार में फिर से बहुमत के साथ एनडीए की सरकार बनने का अनुमान लगाया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सूही मेला एवं साहू जातर ज़िला स्तरीय मेला घोषित : विधायक नीरज नैय्यर ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का किया आभार   

एएम नाथ। चंबा, 7 मार्च :   विधायक नीरज  नैय्यर ने  चंबा के प्रसिद्ध सूही मेला एवं साहू जातर    को राज्य मंत्रिमंडल द्वारा कैबिनेट बैठक में ज़िला स्तरीय मेला  घोषित करने पर  मुख्यमंत्री ठाकुर...
Translate »
error: Content is protected !!