युवती ने वरिष्ठ अधिकारी पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया

by

सोलन : युवती ने जिला स्वास्थ्य विभाग के कार्यालय में कार्यरत एक वरिष्ठ अधिकारी पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। युवती ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को इसकी लिखित शिकायत भी दी है। महकमे ने जांच कमेटी का गठन कर दिया है, जो तीन दिन में मामले की रिपोर्ट सौंपेगी। इस प्रकार का मामला आने के बाद सीएमओ कार्यालय के स्टाफ में भय का माहौल है। मामला सोमवार का बताया जा रहा है। आरोप है कि इस दौरान विभाग के वरिष्ठ अधिकारी ने युवती के साथ छेड़छाड़ की।
इसके बाद युवती ने मामले की शिकायत मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में दी। मामले को गंभीरता से लेते हुए सीएमओ सोलन ने तुरंत इस मामले पर जांच बिठा दी। जांच की कार्रवाई पूरी होने के बाद दोषी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

साहित्य उत्सव में मुख्य वक्ता नीलोत्पल मृणाल को सुनने उमड़ी भीड़ : राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेला-2026 में साहित्य और संवेदना का हुआ भव्य संगम

एएम नाथ। बिलासपुर, 19 मार्च: राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेला 2026 के अंतर्गत आज बहुउद्देशीय सांस्कृतिक भवन में आयोजित साहित्य उत्सव 2026 ने साहित्य, संस्कृति और विचारों का एक जीवंत मंच प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुजानपुर में भाजपा प्रत्याशी राजिंदर राणा के समर्थन में पहुंचे नेता प्रतिपक्ष : सुजानपुर के हितों की आवाज़ उठाने पर राणा की विधायक़ी गई: जयराम ठाकुर

एएम नाथ। हमीरपुर :   नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के विधान सभा उपचुनाव प्रत्याशी राजिंदर राणा के नामांकन में शामिल हुए। इसके बाद उन्होंने एक विशाल जनसभा को संबोधित करते...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सीमेंट के दाम बढ़ाने पर नेता प्रतिपक्ष ने सरकार को घेरा : केंद्र सरकार 93 हज़ार आवास दे रही हैं तो सुक्खू सरकार घर बनाना महंगा कर रही : जयराम ठाकुर

आपदा में ऐसा अवसर और ऐसा व्यवस्था परिवर्तन नहीं देखा , केंद्र सरकार द्वारा हिमाचल प्रदेश को 93 हज़ार आवास देने पर केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताया एएम नाथ। शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में मेडिकल कॉलेजों को बम से उड़ाने की धमकी..प्रशासन सतर्क

एएम नाथ । मंडी : हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में उस समय हड़कंप मच गया जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के बीच दो प्रमुख अस्पतालों को बम से उड़ाने की धमकी मिली....
Translate »
error: Content is protected !!