चिट्टा तस्करी के मामले में महिला वकील गिरफ्तार : 25 महिलाएं पुलिस के निशाने पर

by
रोहित जसवाल/एएम नाथ। शिमला : अंतरराज्यीय चिट्टा तस्कर संदीप शाह गिरोह के मामले में पुलिस ने तहसील वेलफेयर अधिकारी के बाद एक महिला वकील को भी गिरफ्तार किया है। आरोपी अवंतिका को बुधवार को पुलिस ने शोघी बैरियर से पकड़ा है।इस संबंध में उसके परिजनों को सूचित कर दिया है।
  पुलिस ने संदीप शाह के साथ बैंक खातों के लेनदेन के मिले सुबूतों के आधार पर यह कार्रवाई की है। इस मामले में अभी तक पुलिस तीन महिलाओं की गिरफ्तारी कर चुकी है। पुलिस के मुताबिक इसके अलावा करीब 25 महिलाएं पुलिस के रडार पर हैं। पुलिस का दावा है कि अंतरराज्यीय चिट्टा तस्कर संदीप शाह गिरोह में बड़ी संख्या में महिलाएं नशा तस्करी के मामले में संलिप्त पाई गई हैं। अब पुलिस इनके खिलाफ तथ्यों को जुटाने के बाद गिरफ्तारी की प्रक्रिया को पूरी कर रही है।
इस मामले में एक पुलिस कर्मी को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। इससे पता चलता है कि शाह गिरोह ने जिले में हर वर्ग के युवाओं को नशे के दलदल में फंसाया था। इसमें कोई नशे की लत का शिकार होकर नशा तस्करी से जुड़ गया तो कोई पैसा कमाने के लालच में चिट्टे की तस्करी कर रहा था। जिला पुलिस अभी तक इस मामले में 36 लोगों की गिरफ्तारी कर चुकी है। पुलिस शाह से जुड़े बैंक खातों की जांच में अभी तक 5 करोड़ रुपये के लेनदेन की जानकारी जुटा चुकी है जबकि अभी कई बेनामी खातों की जांच जारी है।
संदीप शाह गिरोह के मामले में बड़ी संख्या में महिलाओं की तस्करी में संलिप्तता सामने आई है। पुलिस ने अभी तक तीन महिलाओं को गिरफ्तार कर चुकी है और 25 और महिलाएं पुलिस के रडार पर हैं। पुलिस ने इस मामले में बुधवार को भी एक महिला वकील को गिरफ्तार किया है।
शहर में चलने वाले नशा तस्करी के गिरोह में महिलाओं की भी बड़े पैमाने पर संलिप्तता पाई गई है। अंतरराज्यीय चिट्टा तस्कर संदीप शाह गिरोह की जांच में इसको लेकर अहम सुबूत पुलिस के हाथ चढ़े हैं। पुलिस ने इस गिरोह के 36 लोगों की गिरफ्तारी की है। इसमें तीन महिलाएं भी शामिल हैं। संदीप शाह के साथ बैंक खातों और डिजिटल तथ्यों के आधार पर पुलिस ने 25 महिलाओं की पहचान की है, जिनकी नशा तस्करी में बड़े स्तर पर संलिप्तता सामने आई है। पुलिस अब इन महिलाओं की गिरफ्तारी के लिए पर्याप्त सुबूत जुटा रहा है। बुधवार को इसी तरह के मामले में पुलिस ने ढली की रहने वाली अंवतिका को गिरफ्तार किया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज गढ़शंकर में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय कविता दिवस : आकाशदीप सिंह ने पहला, किरणदीप कौर और राजवीर कौर ने दूसरा स्थान किया प्राप्त

गढ़शंकर । स्थानीय बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज में भाषा विभाग द्वारा कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय कविता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि यह दिवस 21 मार्च को पूरे विश्व में...
article-image
पंजाब

सेखोंवाल में वॉलीबॉल टूर्नामेंट शुरू : टूर्नामेंट का उद्घाटन चरणजीत सिंह चन्नी ओएसडी डिप्टी स्पीकर ने किया

गढ़शंकर। शहीद भगत सिंह स्पोर्ट्स क्लब सेखोवाल द्वारा पंचायत व ग्राम वासियों निवासियों और समूची सहयोग से गांव के बिछड़े साथियों की याद को समर्पित दो दिवसीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन आम आदमी पार्टी...
article-image
पंजाब

गांव कोट पंडोरी की खड्ड में पीएलपीए की धज्जियां उड़ाते हुए अवैध निमाण जारी : वन गार्ड कह रहा कि रिर्पोट बनाकर उच्चाधिकारियों को भेज दी, रेंज अफसर कहते है कि शीध्र बंद करवा देगें अवैध निर्माण कार्य

गढ़शंकर । गढ़शंकर नंगल रोड़ पर गांव कोट पंडोरी की खड्ड में कुछ लोगो दुारा पंजाब लैंड प्रिर्जवेशन एकट की उलंघना करते हुए अवैध निर्माण गत दो महीने से लगातार किया जा रहा है।...
article-image
पंजाब

15.21 लाख मीट्रिक टन धान मंडियों में पहुंचा, 14.41 लाख मीट्रिक टन की खरीद पूर….किसानों को 24 घंटे के भीतर मिल रही भुगतान राशि, अब तक 2,700 करोड़ रुपए जारी : लालचंद कटारुचक्क

खाद्य आपूर्ति मंत्री लालचंद कटारुचक्क ने टांडा और दसूहा की दाना मंडियों में लिया खरीद प्रबंधों का जायजा किसानों को मंडियों में किसी भी तरह की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी, सरकार खरीद प्रबंधों...
Translate »
error: Content is protected !!