चिट्टा तस्करी में मां व पत्नी के बैंक खातों का इस्तेमाल करता था गिरफ़्तार सरकारी अफसर

by
शिमला , 20 फ़रवरी । हिमाचल प्रदेश में नशे के कारोबार से जुड़े एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ है। शाह गैंग से जुड़े एक सरकारी अधिकारी और एक युवती को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस की जांच में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं।
पुलिस रिमांड पर लिए गए तहसील कल्याण अधिकारी मुकुल चौहान और मल्याणा निवासी अंकिता नेगी से गहन पूछताछ के दौरान पता चला कि यह दोनों एक अंतर्राज्यीय चिट्टा तस्करी नेटवर्क से जुड़े हुए थे और इसके लिए बैंक खातों का इस्तेमाल भी कर रहे थे।
हरियाणा के तस्कर से खरीदता था चिट्टा, पत्नी और मां के खातों का करता था इस्तेमाल
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी अधिकारी शाह गैंग के अलावा हरियाणा के एक तस्कर से चिट्टा खरीदता था। इस अवैध कारोबार के लिए वह अपनी पत्नी और मां के बैंक खातों का उपयोग करता था जिससे लेन-देन का कोई सीधा सुराग न मिले। पुलिस ने हरियाणा के इस तस्कर को भी गिरफ्तार कर लिया है।
25 महिलाओं समेत 400 लोगों के तार इस नेटवर्क से जुड़े
पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ है कि इस नेटवर्क में करीब 400 लोग शामिल हो सकते हैं जो विभिन्न राज्यों से नशे की खेप लाकर हिमाचल में सप्लाई करते थे। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इस गिरोह में 25 महिलाएं भी शामिल पाई गई हैं जिनकी धरपकड़ के लिए पुलिस ने अपनी जांच का दायरा और बढ़ा दिया है।
शाह गैंग के भंडाफोड़ के बाद हरियाणा के तस्कर के संपर्क में आया था अधिकारी
पुलिस के मुताबिक आरोपी अधिकारी की तैनाती जब जुब्बल में थी तभी उसकी शाह गैंग के लोगों से पहचान हुई थी। शाह गैंग के भंडाफोड़ के बाद उसने हरियाणा के तस्कर से संपर्क साध लिया और उससे चिट्टा खरीदने लगा। पुलिस को संदेह है कि इस नेटवर्क से जुड़े लोग हिमाचल में नशे के कारोबार को लंबे समय से संचालित कर रहे थे।
कोलकाता से पकड़ा गया था सरगना संदीप शाह
शिमला पुलिस ने कुछ समय पहले इस गिरोह के मुख्य सरगना संदीप शाह को कोलकाता से गिरफ्तार किया था। उसकी गिरफ्तारी के बाद ही इस पूरे नेटवर्क की परतें खुलने लगीं। पुलिस ने इस मामले में कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसके बाद मुकुल चौहान और अंकिता नेगी की गिरफ्तारी हुई।
शिमला के एसपी संजीव गांधी ने कहा कि शाह गैंग पिछले 4-5 वर्षों से हिमाचल में सक्रिय था, लेकिन अब पुलिस ने इस नेटवर्क की जड़ें उखाड़ दी हैं। इस मामले में अब तक तीन दर्जन से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि 250 से अधिक संदिग्धों से पूछताछ जारी है। उन्होंने साफ किया कि इस नेटवर्क में शामिल कोई भी व्यक्ति कानून से बच नहीं सकेगा, चाहे वह छोटा तस्कर हो या बड़ा सिंडिकेट ऑपरेटर। पुलिस नशे के कारोबार को खत्म करने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है और आगे भी ऐसे ऑपरेशन जारी रहेंगे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

कार जितने किलोमीटर चलेगी, उतना ही टोल अदा करना होगा

नई दिल्ली :  पहली अप्रैल से टोल टैक्स में हुई वृद्धि की मार झेल रहे वाहन चालकों को जल्द ही महंगे टोल से छुटकारा मिलने की उम्मीद है। सरकार फास्टैग सिस्टम को खत्म करके...
article-image
पंजाब

राष्ट्रीय बुनकर दिवस उद्योग केंद्र मेें मनाया : जीएम जिला उद्योग केंद्र ने हस्त शिल्प को प्रफुल्लित करने संबंधी सरकार की अलग-अलग स्कीमों से करवाया परिचित

होशियारपुर, 07 अगस्त:  जिला उद्योग केंद्र होशियारपुर में आज राष्ट्रीय बुनकर दिवस मनाया गया। जानकारी देते हुए जनरल मैनेजर जिला उद्योग केंद्र अरुण कुमार ने बताया कि इस समारोह के दौरान जिले के अलग-अलग...
पंजाब

आदर्श सोशल वैल्फे यर सोसाईटी द्वारा खूनदान कैंप में सहयोग करने वाले सम्मानित किए

गढ़शंकर:  आदर्श सोशल वैल्फे यर सोसायुटी पंजाब द्वारा संस्थापक प्रधान सतीश कुमार सोनी के नेतृत्व में श्री सत्या सांईं  चैरीटेबल स्वास्थय केन्द्र में एक समारोह आयोजित किया गया जिसमें खूनदान कैंप में सहयोग करने...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बोड़ा में पैट्रोल पंप के कार्यालय का चोरों ने शटर तोड़ कर 81 हजार किए चोरी

गढ़शंकर  : गढ़शंकर श्री अनंदपुर साहिब रोड़ पर गांव बोड़ा के निकट कल देर रात अज्ञात चोर पैट्रोल पंप का शटर तोड़ कर 81 हजार रूपए चुरा कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज...
Translate »
error: Content is protected !!