चिट्टा नहीं मिला….तो दोस्त के घर से चुरा लाया चिट्टा : पुलिस ने चिट्टा तकर को पकड़ा तो उसने पुलिस को बताया कि उसका चिट्टा कोई चुरा

by

एएम नाथ । मंडी :  मंडी के एक नशेड़ी ने बल्ह में रहने वाले दोस्त से 25 ग्राम चिट्टा चुरा लिया। इस चोरी का पता तब चला जब पुलिस ने बल्ह निवासी सप्लायर को पकड़ा। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपित के पास बड़ी मात्रा में चिट्टा है। आरोपित को पकड़ने पर पूछताछ की गई तो बताया कि उसका चिट्टा कोई चुरा ले गया है। इसके बाद जब मंडी पुलिस ने जांच की तो पाया गया कि उक्त चिट्टा पहले ही नशे में चूर उसके दोस्त द्वारा इस्तेमाल किया जा चुका है।

इस घटना ने पुलिस और जनता को चौंका कर रख दिया है कि अब नशेड़ी चोरी जैसे अपराध को भी अंजाम देने लगे हैं। वह भी अपने ही साथियों के खिलाफ। मंडी शहर में पुलिस की लगातार सख्ती और पुराने तस्करों जैसे गोली (पुरानी मंडी), हेमंत (बलोह), मोमबत्ती, जतिन और रणजीत सिंह की गिरफ्तारी के बाद चिट्टे की आपूर्ति पर काफी हद तक लगाम लगी है।

यही कारण है कि अब मंडी के नशेड़ी दूसरे इलाकों जैसे बल्ह और सुंदरनगर की ओर रुख कर रहे हैं। पुलिस के अनुसार पिछले 10-15 दिन में मंडी थाना क्षेत्र में चिट्टे से जुड़ा कोई नया मामला सामने नहीं आया है। हालांकि यह शांत माहौल अस्थायी साबित हो रहा है क्योंकि नशेड़ी अब हर कीमत पर नशा हासिल करने को तैयार हैं, फिर चाहे चोरी ही क्यों न करनी पड़े।

वहीं, सुंदरनगर की एसआइयू लगातार दबिश देकर तस्करों को पकड़ रही है। मंगलवार को भी 16 ग्राम चिट्टे के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। डीएसपी मुख्यालय दिनेश कुमार ने कहा कि पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ लगातार सख्ती बरत रही है। चाहे तस्कर हों या नशेड़ी, किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सीमा पार 325 ड्रोन देखे गए 2023 में , 118 ड्रोन सफलतापूर्वक बरामद – 2024 में अब तक 26 ड्रोन बरामद : अर्पित शुक्ला

चंडीगढ़ : आगामी आम चुनाव 2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण सुनिश्चित करने के लिए, विशेष पुलिस महानिदेशक (विशेष पुलिस महानिदेशक) कानून और व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने गुरुवार को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के...
article-image
पंजाब

STF के 4 जवान अरेस्ट, 2019 में दर्ज कराया था एनडीपीएस का झूठा मामला : हाईकोर्ट के आदेश पर हुई कार्रवाई

कपूरथला :   एनडीपीएस के एक मामले में हाईकोर्ट के आदेश पर कपूरथला पुलिस ने एसटीएफ के 4 जवानों को गिरफ्तार किया है।  इन्होंने वर्ष 2019 में एनडीपीएस का एक झूठा मामला सिटी थाना में...
हिमाचल प्रदेश

फोटोयुक्त मतदाता सूचियां निरीक्षण हेतू 20 अप्रैल तक रहेंगी निःशुल्क उपलब्ध – एसडीएम

ऊना, 5 अप्रैल – एसडीएम एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी विश्वा मोहन देव चैहान ने जानकारी देते हुए बताया कि 44-ऊना सभा निर्वाचन क्षेत्र की फोटायुक्त मतदाता सूचियों को विशेष पुनरीक्षण कार्य शुरू हो गया...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

रवनीत बिट्टू ने कहा अब आगे बढ़ने का समय : जेल में बंद सिखों की रिहाई का विरोध करने के मामले में लिया यूटर्न

लुधियाना : केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू आज तक जेल में बंद सिखों की रिहाई का विरोध करने के मामले पर अब बिट्टू ने यूटर्न ले लिया है। रवनीत सिंह बिट्टू ने पत्रकारों...
Translate »
error: Content is protected !!