रवनीत बिट्टू ने कहा अब आगे बढ़ने का समय : जेल में बंद सिखों की रिहाई का विरोध करने के मामले में लिया यूटर्न

by

लुधियाना : केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू आज तक जेल में बंद सिखों की रिहाई का विरोध करने के मामले पर अब बिट्टू ने यूटर्न ले लिया है।
रवनीत सिंह बिट्टू ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि अब आगे बढ़ने का समय आ गया है। वह राजोआना समेत किसी भी जेल में बंद सिख की रिहाई का विरोध नहीं करेंगे। पंजाब में शांति बनाए रखने के लिए वह कोई भी कुर्बानी देने को तैयार हैं।

रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि अगर आने वाले समय में केंद्र सरकार जेल में बंद सिखों के हक में कोई फैसला लेती है तो वह इसका विरोध नहीं करेंगे। उनका परिवार भी जेल में बंद सिखों का किसी भी तरह से विरोध नहीं करेगा। बिट्टू ने कहा कि मैने इस बारे अपने परिवार से भी बातचीत की है। जिक्रयोग है कि कांग्रेस में रहते हुए बिट्टू ने हमेशा बलवंत सिंह राजोआना व अन्य बंदी सिखों की रिहाई का कड़ा विरोध किया था। रवनीत सिंह बिट्टू 1 बार श्री आनंदपुर साहिब से सांसद रहे जबकि दो बार लुधियाना से सांसद रह चुके है। इस बार कांग्रेस के प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग से करीब 21 हजार वोट से हारे है।
पंजाब के मुख्यमंत्री बेअंत सिंह (बिट्टू के दादा) की 31 अगस्त 1995 को हत्या कर दी गई। मानव बम ने बेअंत सिंह की कार के पास खुद को उड़ा लिया था। बलवंत सिंह राजोआना के बयान के अनुसार, उसने और पंजाब पुलिस मुलाजिम दिलावर सिंह ने बेअंत सिंह को ह्यूमन बम से उड़ा दिया था। दिलावर सिंह ने ह्यूमन बम बनकर बेअंत सिंह पर हमला किया था। साजिश इस तरह रची गई थी कि अगर दिलावर फेल हो जाता तो राजोआना की तरफ से हमला किया जाना था। कोर्ट ने राजोआना को फांसी की सजा सुनाई थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

रोस्टर और बैकलॉग रिक्तियों के मुद्दे शीघ्र हल करें: निदेशक सुमित खीमटा

एएम नाथ। शिमला 07 जनवरी :   अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक एवं विशेष रूप से सक्षम का सशक्तिकरण विभाग (ईसोमसा) (म्ैव्डै।) द्वारा आज यहां दिव्यांगजनों (पीडब्ल्यूडीज) से संबंधित मुद्दों की समीक्षा...
article-image
पंजाब

डिप्टी स्पीकर रौडी बच्चों से सड़क के कार्य का शुभारंभ करवाया : डिप्टी स्पीकर रौडी ने गांव सौली की सड़कों के निर्माण के लिए 60 लाख रुपये का अनुदान किया जारी

डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौडी ने सोली गांव के विकास के लिए बड़ी राशि दान की; सड़कों के निर्माण के लिए 60 लाख रुपये का अनुदान जारी किया गढ़शंकर : पंजाब विधानसभा के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बद्दी के हिमशिखा में भगवान परशुराम जयंती का आयोजन : सैकड़ों श्रद्धालुओं की उमड़ी आस्था

लघु उद्योग भारती के प्रदेश अध्यक्ष अखिल मोहन अग्रवाल ने बतौर मुख्य अतिथि दिया धर्म और एकता का संदेश बीबीएन, 19 अप्रैल (तारा) : भगवान परशुराम सेवा समिति की ओर से बद्दी के हाउसिंग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राष्ट्रीय युवा संसद उत्सव कार्यक्रम से राष्ट्रीय स्तर पर युवा सोच को मंच :  नेहरू युवा केंद्र शिमला द्वारा किया जाएगा जिला स्तर पर जिला स्तरीय युवा संसद उत्सव का आयोजन

शिमला 13 फरवरी – नेहरू युवा केंद्र शिमला ,युवा मामले विभाग भारत सरकार द्वारा प्रत्येक वर्ष राष्ट्रीय युवा संसद उत्सव का आयोजन किया जाता है । इसका आयोजन तीन चरण में किया जाता है...
Translate »
error: Content is protected !!