चिट्टा-मुक्त हिमाचल अभियान के तहत हिमाचल पुलिस की बड़ी कार्रवाई : राज्यभर में 433 कूरियर केंद्रों की जांच

by
एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश पुलिस के प्रवक्ता ने आज बताया कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू द्वारा शुरू किए गए राज्यव्यापी एंटी-चिट्टा जन आंदोलन के तहत ‘चिट्टा-मुक्त हिमाचल’ के लक्ष्य को और मजबूत करने के लिए एक अहम कदम उठाया गया है। इसी क्रम में हिमाचल प्रदेश पुलिस ने आज पूरे राज्य में एक विशेष और सुनियोजित जांच अभियान चलाया।
इस अभियान का मुख्य उददेश्य कूरियर सेवाओं के माध्यम से नशीले पदार्थों की तस्करी को रोकना था। इसके तहत राज्यभर में कूरियर कंपनियों के वेयरहाउस और गोदामों की गहन जांच और ऑडिट किया गया।
प्रवक्ता ने बताया कि इस राज्य स्तरीय विशेष अभियान के दौरान कुल 433 कूरियर सेवा प्रदाताओं की जांच की गई। इनमें सोलन में 43, किन्नौर में 13, सिरमौर में 31, बददी में 40, मंडी में 69, कुल्लू में 34, लाहौल-स्पीति में एक, हमीरपुर में 37, बिलासपुर में 23, कांगड़ा में 69, नूरपुर में 17, देहरा में 18, चंबा में 22 और ऊना में 16 कूरियर केंद्र शामिल थे।
उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पार्सल बुकिंग, भंडारण, परिवहन और अंतिम डिलीवरी तक पूरी कार्य प्रणाली को बारीकी से जांचा गया। कूरियर केंद्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की स्थिति, कर्मचारियों की पहचान, रिकॉर्ड के रखरखाव और मानक संचालन प्रक्रियाओं के पालन पर विशेष ध्यान दिया गया। संदिग्ध पार्सलों की गहन जांच की गई और कर्मचारियों को एनडीपीएस एक्ट तथा अन्य संबंधित कानूनों की जानकारी दी गई।
उन्होंने बताया कि यह विशेष अभियान राज्य के सभी पुलिस रेंज में आपसी समन्वय के साथ एक साथ चलाया गया, जहां भी प्रक्रियागत कमियां पाई गईं, वहां संबंधित कूरियर सेवा प्रदाताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए और तय समय सीमा में सुधार करने के आदेश जारी किए गए। साथ ही नशा तस्करी से जुड़े संभावित खतरों के बारे में भी उन्हें अवगत करवाया गया।
प्रवक्ता ने बताया कि यह विशेष जांच अभियान कूरियर माध्यम से होने वाली नशा तस्करी को रोकने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम है, जिससे राज्य में कानून-व्यवस्था और सामाजिक सुरक्षा और अधिक मजबूत होगी।
हिमाचल प्रदेश पुलिस ने आम नागरिकों, विशेषकर युवाओं से मुख्यमंत्री की इस मुहिम का समर्थन करने की अपील की है। यदि किसी को चिट्टा या नशीले पदार्थों से जुड़ी किसी भी गतिविधि की जानकारी मिले तो तुरंत 112 पर कॉल करने या नजदीकी पुलिस थाना से संपर्क करने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि सूचना देने वालों की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मेधावी छात्रों का सम्मान, राज्यपाल ने दिया ग्रीन एंटरप्रेन्योरशिप का मंत्र

औषधीय पौधों से हिमाचल बन सकता है ग्रीन एंटरप्रेन्योरशिप की राजधानी: राज्यपाल कहा, शिक्षा का उद्देश्य केवल अंक नहीं, नवाचार और राष्ट्र निर्माण भी ब्यूरो प्रथम न्यूज। शिमला :  राज्यपाल श्री कविंद्र गुप्ता ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

18 से 24 नवंबर तक सेना भर्ती का आयोजन पृथी मिलिट्री स्टेशन रामपुर में होगा – उपायुक्त

भर्ती रैली के सफल आयोजन के लिए आपसी समन्वय स्थापित कर कार्य करें अधिकारी शिमला, 04 सितंबर – उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी की अध्यक्षता में आज यहां नवंबर माह में पृथी मिलिट्री स्टेशन रामपुर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

DC ने अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के उपलक्ष्य पर वरिष्ठ नागरिकों को किया सम्मानित : वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज का आधार : DC जतिन लाल

सरकारी कार्यालयों में वरिष्ठ नागरिकों के कार्यों को प्राथमिकता पर निपटाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश रोहित भदसाली।  ऊना, 3 अक्तूबर. उपायुक्त जतिन लाल ने देश और समाज के विकास में वरिष्ठ...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

क्‍या हैं वो 3 डिमांड जो कॉकरोच जनता पार्टी ने जेपी नड्डा के सामने रखी? …..स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री ने रख दी एक शर्त

नई दिल्ली :  काकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने ‘संसद मार्च’ को लेकर नई दिल्ली इलाके में मचे बवाल के बीच सरकार के साथ बातचीत की। सीजेपी के मुख्य प्रवक्ता सौरभ दास और आशुतोष रांका...
Translate »
error: Content is protected !!