चिट्टा मुक्त हिमाचल’ के लिए उपमुख्य सचेतक नें महाविद्यालय शाहपुर में हुंकार भरी : बोले— “हमें नशा नहीं, युवाओं का सुरक्षित भविष्य चाहिए” ….पुलिस के रडार पर हैं संदिग्ध

by
चिट्टा रूपी दीमक को समाप्त करने की दिशा में सख्त और निर्णायक कार्रवाई कर रही सरकार : केवल सिंह पठानिया
एएम नाथ। ​शाहपुर, 25 दिसंबर : राजकीय महाविद्यालय शाहपुर का केंद्रीय छात्र सांस्कृतिक संघ समारोह सुरधारा 2025-26 आज वीरवार को हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया।कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश विधानसभा के उपमुख्य सचेतक व शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। महाविद्यालय के प्रचार्य विश्वजीत ने मुख्यातिथि एवं अन्य अतिथियों का स्वागत किया ।May be an image of crowd
उन्होंने प्रदेश में बढ़ते चिट्टे के प्रचलन पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए “नशा नहीं, भविष्य चाहिए” का नारा दिया।
​ उन्होंने जोर देकर कहा कि चिट्टा न केवल एक सामाजिक बुराई है, बल्कि यह हमारी आने वाली पीढ़ी की मानसिक और शारीरिक क्षमता पर सीधा प्रहार है।
उन्होंने समाज के सभी वर्गों, विशेषकर अभिभावकों और पंचायत प्रतिनिधियों से आह्वान किया कि वे अपने आसपास संदिग्ध गतिविधियों पर नज़र रखें। उन्होंने कहा कि युवाओं को खेलकूद, स्वरोजगार और रचनात्मक कार्यों की ओर मोड़ना ही इस समस्या का स्थायी समाधान है।
उपमुख्य सचेतक ने कहा कि पूर्व सरकार के कार्यकाल के दौरान तीन वर्ष में एनडीपीएस के तहत 13 करोड़ रुपये की चल-अचल सम्पत्ति जब्त की गई थी, जबकि वर्तमान सरकार के कार्यकाल के दौरान अब तक 64 करोड़ रुपये से अधिक की चल-अचल जब्त की जा चुकी है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा चिट्टे के खिलाफ बहुस्तरीय व बहुआयामी कार्रवाई की जा रही है। प्रदेश में नशा निवारण केन्द्र स्थापित किए जा रहे हैं। प्रदेश में नशा मुक्ति रोकथाम एवं पुनर्वास बोर्ड का गठन भी किया गया है।
उपमुख्य सचेतक ने कहा कि हम नशे के चंगुल में फंसे युवाओं को समाज की मुख्य धारा में ला रहे हैं। उन्होंने प्रहारक शब्दों में कहा कि चिट्टे के माफिया और उनसे जुड़े तस्करों की सूचना देने वालों को दस हजार रुपये से 10 लाख रुपये तक ईनाम दिया जाएगा और गोपनीयता 100 प्रतिशत होगी।
उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि चिट्टा किस प्रकार सेहत और समाज के लिए खतरा बन गया है। उन्होंने बच्चों को अपने आस-पास के लोगों को चिट्टे व मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर एसडीएम शाहपुर करतार चंद,विभिन्न महाविद्यालय के
प्रचार्य, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डीडी शर्मा , अधिशासी अभियंता विद्युत् अमित,बीडीओ रैत कमलजीत,पार्षद रीतिका शर्मा, पार्षद विजय गुलेरीया, प्रदीप वलोरिया,उत्तम चंव्याल, उपमुख्य सचेतक के सलाहकार विनय,स्थानीय प्रधान अरुणा, अजय बबली, विभिन्न विभागों के अधिकारी,बच्चों के अभिभावक एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे ।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हिमाचल प्रदेश

42,000 सरकारी नौकरियों का किया ऐलान

नई दिल्ली : स्टाफ सिलैक्शन कमिशन जल्द ही 15,247 पदों के लिए नियुक्ति पत्र जारी करने की प्रक्रिया पूरी करेगा। यह पत्र अगले एक दो महीनों में विभिन्न विभागों द्वारा जारी कर दिए जाएंगे।...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

मुकेश अग्निहोत्री ने हरोली विधानसभा किया दौरा : अधिकारियों को तय समय मे चल रहे विकास कार्य पूरा करने के दिए निर्देश

हरोली :डिप्टी मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज हरोली विधानसभा के दौरा कर बिभिन संस्थानो में व्यवस्थाओं का जायजा लिया और विकास कार्यों की रूपरेखा तय की । डिप्टी मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री बुधवार को हरोली...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अमित शाह का पंजाब से नशों व अपराध के खात्मे का बयान पंजाब के खुशहाल भविष्य का बिगुल : खन्ना

पंजाब में अमन शांति और कानून व्यवस्था की बहाली के लिए भाजपा सरकार जरूरी : खन्ना होशियारपुर 17 मार्च  : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि भाजपा की मोगा रैली में देश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कारीगरों एवं शिल्पकारों के लिए एक दिवसीय जागरूकता एवं ऑन बोर्डिंग कार्यक्रम आयोजित

एएम नाथ। मंडी, 24 दिसंबर।  सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन संचालित एमएसएमई-विकास कार्यालय, सोलन द्वारा बचत भवन, डीआरडीए कॉन्फ्रेंस हॉल, मंडी में “प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना” के अंतर्गत एक दिवसीय...
Translate »
error: Content is protected !!