धर्मशाला मैराथन के माध्यम से खेल पर्यटन के मानचित्र पर बनेगा विशेष स्थान : हेमराज बैरवा

by
धर्मशाला मैराथन 2025 में देश-विदेश के धावकों की शानदार भागीदारी, उपायुक्त ने वितरित किए पुरस्कार
एएम नाथ। धर्मशाला, 25 दिसम्बर : कांगड़ा कार्निवाल 2025 के अंतर्गत आयोजित मैराथन के समापन समारोह में उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने विजेता धावकों को पुरस्कार वितरित किए। इस दौरान आयुक्त नगर निगम जफर इकबाल, अतिरिक्त उपायुक्त विनय कुमार, परियोजना अधिकारी डीआरडीए भानु प्रताप सिंह भी उनके साथ उपस्थित थे।
May be an image of text
उपायुक्त ने सभी प्रतिभागियों, आयोजकों, स्वयंसेवकों, पुलिस प्रशासन, मेडिकल टीम और सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और नशामुक्त समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि धर्मशाला मैराथन भविष्य में अंतरराष्ट्रीय पहचान बना सकती है। जिस प्रकार बोस्टन मैराथन ने बोस्टन शहर को वैश्विक पहचान दिलाई है, उसी तरह आने वाले वर्षों में धर्मशाला भी मैराथन के माध्यम से खेल पर्यटन के मानचित्र पर विशेष स्थान बना सकती है। इससे न केवल युवाओं को खेलों की ओर प्रेरणा मिलेगी बल्कि पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बल मिलेगा।May be an image of tennis player and text
उपायुक्त ने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले वर्षों में धर्मशाला मैराथन और अधिक भव्य एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर का आयोजन बनेगा, जिससे धर्मशाला की पहचान खेल पर्यटन के एक प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित होगी।
*मैराथन परिणाम* : ओपन पुरुष वर्ग की फुल मैराथन मे त्सेगाये पहले स्थान पर
मनजीत सिंह दूसरे स्थान पर रहे जबकि
अर्जुन प्रधान तीसरे और
मनोज कुमार सिंह चौथे स्थान पर रहे। इसके अलावा ओपन महिला वर्ग की फुल मैराथन में अर्पिता सैनी पहले
फायरहिवट दूसरे और टेनजिन डोल्मा तीसरे स्थान पर रहीं।
इसके अलावा 35 से 44 वर्ष पुरुष वर्ग में आकाश कुमार पहले बीर बहादुर राय दूसरे और संदीप कुमार तीसरे स्थान पर रहे। 35 से 44 वर्ष महिला वर्ग में
सीमा पहले स्थान पर,
दीप्ति रानी दूसरे स्थान पर तथा मुकेश कुमारी तीसरे स्थान पर रहीं।
इसके अतिरिक्त 45 से 55 वर्ष के पुरुष वर्ग में विजय कुमार पहले,
बसंत प्रधान दूसरे और मुकेश कुमार तीसरे स्थान पर रहे। 45 से 55 वर्ष के महिला वर्ग में दिव्या चेत्री पहले स्थान पर रहीं जबकि 55 वर्ष से अधिक के पुरुष वर्ग में चरण सिंह पहले तारा चंद दूसरे और कैप्टन सुरेश चंद तीसरे स्थान पर रहे। 55 वर्ष से अधिक के महिला वर्ग में दिव्या वशिष्ठा ने पहला स्थान हासिल किया।May be an image of tennis player and text
कांगड़ा कार्निवाल 2025 के अंतर्गत आयोजित धर्मशाला मैराथन का भव्य आयोजन उत्साह, अनुशासन और व्यापक जनसहभागिता के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। मैराथन में देश-विदेश से आए अनुभवी एवं उभरते धावकों के साथ-साथ स्थानीय खिलाड़ियों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। अंतरराष्ट्रीय स्तर के एथलीट्स की सहभागिता ने आयोजन की गरिमा को और बढ़ाया। संस्थाओं के सहयोग से मैराथन को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया गया। पूरे रूट पर मेडिकल सहायता, एंबुलेंस, जलपान बिंदु, ट्रैफिक प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई थी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मंडी में कांग्रेस की जमानत जब्त करवाकर कंगना के अपमान का बदला लें मतदाता : शान्ता कुमार

पालमपुर, 26 मार्च । पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शान्ता कुमार ने मंगलवार को कहा कि मुझे इस बात का दुख है कि कांग्रेस ने मण्डी से उम्मीदवार कंगणा रणौत के बारे में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कृष्णगढ़ के संजय मार्ग की हालत खस्ता : लोगों ने उठाई मुरम्मत करने की माँग

पट्टा मेहलोग, 10 जून (तारा) :  विकास खंड पट्टा की कृष्णगढ़ पंचायत के मध्य से गुजरने वाले संजय मार्ग की टायरिंग जगह जगह से उखड़ चुकी है इससे यह मार्ग गढ्डों में तब्दील हो...
article-image
हिमाचल प्रदेश

तीर्थन घाटी में आपदा की मार झेल रहे शर्ची क्षेत्र को राहत की उम्मीद : नव निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों ने मंत्री के समक्ष रखी क्षेत्रवासियों की पीड़ा।

नागलाड़ी शर्ची सड़क और बस सेवा बहाल करने की उठी जोरदार मांग। लोगों की समस्याओं पर गंभीर हुए लोक निर्माण मंत्री, दिया शीघ्र समाधान का आश्वासन, तीर्थन घाटी, गुशैनी (परस राम भारती):-हिमाचल प्रदेश सरकार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में 13 जुलाई तक भारी बारिश का येलो अलर्ट

शिमला : हिमाचल प्रदेश में अगले एक सप्ताह तक मानसून के सक्रिय रहने के आसार हैं। मौसम विभाग ने 13 जुलाई तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया...
Translate »
error: Content is protected !!