चिट्टा मुक्त हिमाचल के संकल्प को मिला जनसमर्थन : नए सुकेती पुल पर 100 फुट लंबा हस्ताक्षर बैनर, उपमुख्यमंत्री ने लिखकर दिया संदेश

by
एएम नाथ/ रोहित जसवाल।  मंडी, 16 फरवरी।  अंतरार्ष्टारीय शिवरात्रि महोत्सव के दौरान चिट्टा मुक्त अभियान के तहत नए सुकेती पुल पर 100 फुट लंबा हस्ताक्षर बैनर लगाया गया, जिस पर कोई भी नागरिक अपने हस्ताक्षर कर इस जनअभियान से जुड़ सकता है। उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने स्वयं दीवार पर संदेश लिखकर अभियान का शुभारंभ किया तथा बैनर पर हस्ताक्षर कर हिमाचल को चिट्टा मुक्त बनाने का संकल्प दोहराया। उन्होंने लोगों, विशेषकर युवाओं से इस मुहिम में सक्रिय भागीदारी की अपील की।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार चिट्टा सहित अन्य नशीले पदार्थों की बिक्री व उपयोग पर प्रभावी रोक लगाने के लिए ठोस कदम उठा रही है, ताकि भावी पीढ़ी को इसके चंगुल से बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि इस बुराई को जड़ से उखाड़ फेंकने में जन जागरूकता एक महत्वपूर्ण कारक है। स्थानीय प्रशासन के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि इस तरह के सामाजिक अभियान नशामुक्त हिमाचल की संकल्पना को साकार करने में अपनी सार्थक भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि नशे के विरुद्ध लड़ाई केवल सरकार की नहीं बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। समाज की भागीदारी से ही इस बुराई को जड़ से समाप्त किया जा सकता है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे इस अभियान से जुड़कर नशे जैसी बुराई को समाज से दूर भगाने में अपना सक्रिय सहयोग दें।
हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा चिट्टा के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान की कड़ी में जिला प्रशासन मंडी ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के साथ मिलकर यह हस्ताक्षर अभियान आयोजित किया। अभियान के तहत लगाए गए 100 फुट लंबे बैनर पर लोगों ने नशामुक्त समाज बनाने का संदेश लिखते हुए हस्ताक्षर किए।
इस अवसर पर विधायक चंद्रशेखर, पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर, चंपा ठाकुर, उपायुक्त मंडी, पुलिस अधीक्षक मंडी तथा अतिरिक्त उपायुक्त गुरसिमर सिंह ने भी हस्ताक्षर कर अभियान में भागीदारी निभाई।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी ने गौसदनों के बेहतर संचालन को गौ सेवा नारायण सेवा पोर्टल किया लाॅंच

पोर्टल के माध्यम से आम नागरिक कर सकते हैं आर्थिक सहयोग, प्राप्त धन राशि का वार्षिक ब्योरा देना भी होगा जरूरी: डीसी एएम नाथ। धर्मशाला, 20 जनवरी। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने मंगलवार को डीसी...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

माता पिता की सेवा के बिना भगवान् की सेवा अधूरी : खन्ना

सांभ लो मापे तां रब मिल जाऊ आपे मुहिम के तहत कार्यक्रम का आयोजन होशियारपुर 17 अक्टूबर : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि माता पिता की सेवा के बिना भगवान् की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

समोसे के लिए सीआइडी जांच : चेस्टर हिल पर खामोश क्यों : जयराम ने किया सवाल- आखिर क्या है विवशता?

एएम नाथ : मंडी ।  एक समोसे के हेरफेर होने पर सीआइडी की जांच करवाने वाले और राहुल गांधी का बस में वीडियो चलाने वाले चालक-परिचालक पर कार्रवाई करने वाले मुख्यमंत्री चेस्टर हिल में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अन्नाडेल स्कूल में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं कार्यक्रम की एडीसी ने की अध्यक्षता : सामाजिक बुराइयों के खिलाफ सभी को आगे आने की आवश्यकता – अभिषेक वर्मा

एएम नाथ। शिमला, 10 अक्तूबर – सामाजिक बुराइयों के खिलाफ सभी को आगे आने की आवश्यकता ताकि स्वच्छ समाज का निर्माण हो सके। यह बात आज यहाँ अतिरिक्त उपायुक्त शिमला अभिषेक वर्मा ने राजकीय...
Translate »
error: Content is protected !!