अन्नाडेल स्कूल में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं कार्यक्रम की एडीसी ने की अध्यक्षता : सामाजिक बुराइयों के खिलाफ सभी को आगे आने की आवश्यकता – अभिषेक वर्मा

by
एएम नाथ। शिमला, 10 अक्तूबर – सामाजिक बुराइयों के खिलाफ सभी को आगे आने की आवश्यकता ताकि स्वच्छ समाज का निर्माण हो सके। यह बात आज यहाँ अतिरिक्त उपायुक्त शिमला अभिषेक वर्मा ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अन्नाडेल में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सामाजिक परिवर्तन के माध्यम से लिंगानुपात में सुधार लाना है जिसके फलस्वरूप आज जिला के लिंगानुपात में और सुधार देखने को मिला है। उन्होंने कार्यक्रम के बेहतर संचालन के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग को बधाई दी।
अभिषेक वर्मा ने कहा कि देश की बेटियां आज हर क्षेत्र में उच्च पदों पर आसीन हैं जो हम सभी के लिए एक गर्व का विषय है। आज बेटियां खुद को बेहतर करने के साथ साथ सामाजिक सुधार कार्यों में भी आगे आ रही है। उन्होंने उपस्थित सभी बच्चों को समर्पण भाव के साथ आगे बढ़ने का सन्देश दिया। उन्होंने कहा कि बच्चों के साथ संवाद अत्यंत आवश्यक है ताकि उनकी समस्याओं से सभी अध्यापक अवगत हो सके।
अतिरिक्त उपायुक्त ने इस अवसर पर सभी को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं की शपथ भी दिलाई तथा हस्ताक्षर अभियान में भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान एक बूटा बेटी के नाम कार्यक्रम के तहत छोटी बच्ची अनाया को एक पौधा भेंट किया। इस दौरान छोटी बच्ची परीषा राणा का केक काटकर जन्मदिन मनाया। इसके साथ-साथ मोनू की गोद भराई भी की गई।
इस अवसर पर आंगनवाड़ी के छोटे-छोटे बच्चों तथा स्कूल के छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी।
कार्यक्रम के दौरान स्कूल की छात्राएं हर्षिता, निमिषा एवं रिया चौहान ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ पर अपने विचार साँझा किये।
*अतिरिक्त उपायुक्त ने इन बच्चों को किया सम्मानित*
इस दौरान बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं कार्यक्रम के तहत बच्चों के लिए पोस्टर मेकिंग एवं नारा लेखन का आयोजन किया गया। स्कूली छात्रों द्वारा लगभग 50 पोस्टर की प्रदर्शनी लगायी गयी थी। अतिरिक्त उपायुक्त ने पोस्टर प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा श्रेष्ठ पोस्टर बनाने वाले छात्रों को सम्मानित किया जिसमे पाठशाला के छात्र सोनिका, आँचल, मोनिका, शिल्पा, एंजेल ठाकुर, कृष्ण भंडारी, आर्यन, विनय गिल एवं अक्षर को सम्मानित किया। वही सांस्कृतिक प्रस्तुति देने वाले सभी बच्चों को भी सम्मानित किया गया।
May be an image of 8 people and dais
जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग ममता पॉल ने कार्यक्रम की रूपरेखा मुख्य अतिथि के समक्ष रखी तथा सभी अतिथियों का सम्मान किया। उन्होंने कहा कि द हिमाचल स्कूल एडॉप्शन कार्यक्रम के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अन्नाडेल का जिम्मा उन्हें दिया गया है। उन्होंने स्कूल की बेहतरी के लिए हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया।
May be an image of 9 people
कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा मेडिकल कैंप भी लगाया गया, जिसमे सभी बच्चों का एचबी टेस्ट किया गया। कार्यक्रम से पूर्व परिसर में कन्या पूजन का भी आयोजन किया गया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अन्नाडेल एसी कीमटा, चिकित्सा अधिकारी अन्नाडेल मधु, सीओ अशोक तोमर सहित विभाग के अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

शीतलपुर में प्रस्तावित नए शहर का ग्रामीणों व भाजपा ने किया कड़ा विरोध

परियोजना को बताया पर्यावरण व किसान विरोधी, आंदोलन व कानूनी लड़ाई की चेतावनी बद्दी, 6 जनवरी (तारा) :  बद्दी के निकट शीतलपुर क्षेत्र में चंडीगढ़ की तर्ज पर प्रस्तावित नए शहर को लेकर ग्रामीणों...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पद ग्रहण करने वाले पहले भारतीय : रणधीर सिंह एशियाई ओलंपिक परिषद के अध्यक्ष बने

चंडीगढ़ : अनुभवी खेल प्रशासक रणधीर सिंह रविवार को एशियाई ओलंपिक परिषद (आोसीए) के अध्यक्ष चुने गए। एशियाई संस्था की 44वीं आम सभा में वह एशियाई ओलंपिक परिषद (ओसीए) के पहले भारतीय अध्यक्ष चुने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला, कहा विदाई तय : एक भी गारंटी पूरी नहीं”, कांग्रेस सरकार पर विपक्ष का निशाना

आर्थिक बदहाली और प्रशासनिक विफलता पर घिरी प्रदेश सरकार एएम नाथ। सिरमौर : हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सिरमौर दौरे के दौरान राज्य की कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हमेशा ऊंचे सपने देखें और स्वास्थ्य का ध्यान रखें महिलाएं: अपराजिता चंदेल

महिला एवं बाल विकास विभाग ने गाहली पंचायत मंे आयोजित किया महिला दिवस नादौन 13 मार्च। महिला एवं बाल विकास विभाग ने बुधवार को ग्राम पंचायत गाहली में उपमंडल स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम...
Translate »
error: Content is protected !!