चिट्टे की ओवरडोज से युवक की मौत: नशा तस्करों पर गैर इरादतन हत्या का पुलिस ने किया मामला दर्ज

by
रोहित जसवाल।  शिमला, 23 फ़रवरी । हिमाचल प्रदेश में नशे की ओवरडोज से हुई मौत के मामले में पुलिस ने नशा तस्करों पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। यह मामला राजधानी शिमला के उपनगर संजौली में सामने आया जहां 24 वर्षीय युवक का शव एक निर्माणाधीन इमारत में मिला।
शुरुआती जांच में पता चला कि युवक की मौत चिट्टे (हेरोइन) की अधिक मात्रा लेने से हुई। मृतक युवक साहिल मंडी जिला के बलद्वारा का रहने वाला था।
पुलिस ने इस मामले को बेहद गंभीरता से लेते हुए नशा सप्लाई करने वालों की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी अनुसार हिमाचल में यह पहली बार है जब नशे के सौदागरों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धारा लगाई गई है। इससे पहले तक ड्रग तस्करों पर केवल एनडीपीएस एक्ट के तहत ही कार्रवाई की जाती थी, लेकिन अब इस मामले को हत्या की श्रेणी में रखा गया है।
निर्माणाधीन इमारत में मिला शव, हाथ में लगी थी सिरिंज
बीते शुक्रवार को शिमला के संजौली स्थित एक निर्माणाधीन भवन में स्थानीय लोगों ने एक युवक का शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि युवक के हाथ में एक सिरिंज लगी हुई थी और उसके आसपास नशे से संबंधित अन्य चीजें भी मिलीं। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी अस्पताल भेजा गया। डॉक्टरों द्वारा किए गए शुरुआती परीक्षणों में युवक के शरीर में मॉर्फिन और प्री गैबलिन जैसे तत्व पाए गए। ये आमतौर पर चिट्टे में मिलाए जाते हैं। इससे यह साफ हो गया कि युवक की मौत नशे की अधिक खुराक लेने से हुई है।
शिमला के एसपी संजीव कुमार गांधी ने रविवार को बताया कि प्रारंभिक जांच में युवक की मौत की वजह नशे की ओवरडोज सामने आई है। इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 105 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि युवक को चिट्टा किसने और कहां से सप्लाई किया। इसके अलावा युवक के अन्य साथियों की भी तलाश की जा रही है जो उसके साथ नशा कर रहे थे या जो इस धंधे से जुड़े हो सकते हैं।
पुलिस के मुताबिक हिमाचल प्रदेश में बीते कुछ वर्षों से चिट्टे का चलन बढ़ता जा रहा है। पहले यह नशा पंजाब और दिल्ली तक ही सीमित था, लेकिन अब यह पहाड़ी राज्यों में भी तेजी से फैल रहा है। कई युवाओं को यह नशा लत का शिकार बना चुका है। हिमाचल में यह पहला मामला है जब नशा तस्करों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है। अब तक पुलिस केवल एनडीपीएस एक्ट के तहत ही कार्रवाई करती थी, लेकिन इस बार मामला अलग है।
 जनवरी में 229 एनडीपीएस मामले दर्ज
हिमाचल प्रदेश में वर्ष 2025 के जनवरी महीने में मादक पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस) के मामलों में बढ़ोतरी देखी गई। जनवरी महीने में कुल 229 एनडीपीएस मामले दर्ज किए गए यानी औसतन हर दिन 7 से 8 मामले सामने आए। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक सबसे ज्यादा 40 एनडीपीएस केस शिमला में दर्ज हुए। इसके बाद मंडी में 36, कांगड़ा में 30, सिरमौर में 22, बिलासपुर में 19, कुल्लू में 18, ऊना में 14, हमीरपुर में 12, चंबा में 11, सोलन में 9, नूरपुर में 8, बीबीएन में 5, देहरा में 4 और किन्नौर में 1 केस दर्ज किया गया। लाहौल-स्पीति ऐसा इकलौता जिला रहा जहां एनडीपीएस का एक भी मामला सामने नहीं आया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ कोऑर्डिनेशन कमेटी पब्लिक हेल्थ सर्किल में आउटसोर्स कर्मचारियों के शोषण का मुद्दा उठा, जल्द समाधान का मिला भरोसा

पुनीत महाजन :  चंडीगढ़, 18 जून। कोऑर्डिनेशन कमेटी ऑफ गवर्नमेंट एंड एमसी एम्प्लॉइज एंड वर्कर्स, यूटी चंडीगढ़ के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज पब्लिक हेल्थ विभाग के अधीक्षण अभियंता (एसई) इंजीनियर माइकल से मुलाकात कर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वर्षा जल के संवर्धन व संचयन के लिए सबको करने होंगे प्रयासः एडीसी, कैच द रेन अभियान के दूसरे चरण को सफल बनाने के लिए एडीसी ने बुलाई बैठक

ऊना, 30 जनवरी : जनवरी से जून तक चलाए जा रहे कैच द रेन अभियान के दूसरे चरण के सफल कार्यान्वयन को लेकर आज डीआरडीए सभागार में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिकी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गुरुद्वारा समझकर घुस गया : दिल्ली विधानसभा में घुसपैठ के आरोपी की अजीब दलील

नई दिल्ली : दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा को लेकर सोमवार को हुई घटना ने बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। विधानसभा का गेट तोड़कर अंदर घुसने वाले आरोपी सरबजीत को दिल्ली पुलिस ने मंगलवार...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

370 भ्रष्ट पटवारियों की लिस्ट -हरियाणा सरकार ने की जारी, 15 दिन में मांगी कार्रवाई रिपोर्ट

हरियाणा सरकार ने भ्रष्ट पटवारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। सरकार की तरफ से 370 भ्रष्ट पटवारियों के लिस्ट जारी की गई है। सरकार ने इस मामले में 15 दिन में रिपोर्ट मांगी...
Translate »
error: Content is protected !!