हिमाचल – 100 से कम एनरोलमेंट वाले कॉलेज होंगे बंद : 11वीं-12वीं में सिंगल डिजिट छात्र होने पर बंद होंगे स्कूल

by
एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश में 1 हजार 94 प्राइमरी और मिडिल स्कूल बंद करने के बाद सरकार अब सेकेंडरी स्कूल और कॉलेज डिनोटिफाई करने की तैयारी में है। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में कम संख्या और एनरोलमेंट के आधार पर सेकेंडरी स्कूल और कॉलेज डिनोटिफाई किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि कम संख्या और लगातार घटती एनरोलमेंट के आधार पर शिक्षण संस्थाओं को बंद या मर्ज करने का फैसला सरकार ने लिया है।
100 से कम एनरोलमेंट वाले कॉलेज होंगे बंद
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया कि हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य में 100 से कम एनरोलमेंट वाले कॉलेज को बंद करने का फैसला लिया है. राज्य में ऐसे करीब 21 कॉलेज हैं. इसमें दो कॉलेज तो ऐसे हैं, जो कभी शुरू ही नहीं हो सके।
रोहित ठाकुर ने कहा कि सरकार ने तय किया है कि प्रदेश में जिन सेकेंडरी स्कूलों में छठी से बारहवीं तक की कक्षाओं में संख्या 25 से कम हैं, उन्हें बंद या मर्ज किया जाएगा. हालांकि दूरदराज इलाकों में यह संख्या 15 ही रखी गई है।
11वीं-12वीं में सिंगल डिजिट छात्र होने पर बंद होंगे स्कूल
इसके अलावा 11वीं-12वीं में सिंगल डिजिट यानी 10 से कम एनरोलमेंट होने को भी स्कूलों के डिनोटिफाई करने के लिए आधार बनाया गया है. रोहित ठाकुर ने कहा कि इससे पहले 1 हजार 94 मिडिल और प्राइमरी स्कूलों को डिनोटिफाई या मर्ज किया गया था।
इनमें से 975 स्कूलों में जीरो एनरोलमेंट थी. वहीं, 419 स्कूलों में 694 बच्चे पढ़ रहे थे, जिन्हें साथ लगते स्कूलों में मर्ज किया गया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बीटन में विकास कार्यों का उपमुख्यमंत्री ने किया निरीक्षण: अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

ऊना, 31 मार्च. उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज (सोमवार) हरोली विधानसभा क्षेत्र के बीटन गाँव में विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माणाधीन खेल मैदान एवं समाधि वाली कुटिया बीटन के अतिरिक्त भवन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विमल नेगी मौत मामले में सीबीआई को सौंपने आदेश के निर्णय को एसपी शिमला ने दी चुनौती : रजिस्ट्री ने लगाई आपत्तियां

शिमला।  ऊर्जा निगम के मुख्य अभियंता विमल नेगी की मौत के मामले की जांच को हाई कोर्ट की ओर से सीबीआई को सौंपने के निर्णय को एसपी शिमला ने चुनौती दी है। हाईकोर्ट रजिस्ट्री...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भगवंत मान कभी भी थाम सकते हैं बीजेपी का दामन : कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा का बड़ा दावा

 चंडीगढ़ :  पंजाब विधानसभा में नेता विपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान कभी भी बीजेपी में शामिल हो सकते हैं. आम आदमी पार्टी के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एसडीएम करेंगे कोचिंग सेंटरों का निरीक्षण : कोचिंग सेंटरों में सुरक्षा मानकों का सख्त अनुपालन सुनिश्चित करें : DC जतिन लाल

एएम नाथ। ऊना, 2 अगस्त. जिला दंडाधिकारी एवं उपायुक्त जतिन लाल ने ऊना जिले में सभी कोचिंग सेंटरों में सुरक्षा मानकों के कड़े पालन की दिशा में निर्णायक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।...
Translate »
error: Content is protected !!