राजकीय महाविद्यालय चम्बा में विधायक नीरज नैय्यर ने 29 मेधावी छात्रों को वितरित किए टेबलेट

by
एएम नाथ। चंबा,27 दिसंबर : विधायक नीरज नैय्यर ने आज राजकीय महाविद्यालय चम्बा में श्रीनिवास रामनुजन विद्यार्थी डिजिटल योजना के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की परीक्षाओं की मेरिट में आये 29 मेधावी छात्रों को टेबलेट वितरित किए।
नीरज नैय्यर ने मेधावियों विद्यार्थियों को शुभकामनाएं व बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई में उत्कृष्टता प्राप्त करने व प्रोत्साहित करने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा जरुरी कदम उठाए जा रहे हैं   जिसमें शैक्षणिक करियर में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करने के लिए विभिन्न छात्रवृत्ति कार्यक्रम और अन्य आकर्षक योजनाएं शुरू की गई हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि श्रीनिवास रामानुजन छात्र डिजिटल योजना मेधावी छात्रों के लिए बहुत लाभदायक सिद्ध होने वाली है । यह योजना  प्रदेश सरकार की दूरदर्शी  महत्वाकांक्षी योजना है जिससे पूरे हिमाचल में स्कूल व महाविद्यालय के लगभग 20 हज़ार विद्यार्थी लाभान्वित हो रहे हैं ।
इससे पहले महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ विद्या सागर शर्मा द्वारा मुख्यतिथि शॉल, टोपी व बैज लगाकर सम्मानित किया गया ।
प्रोफेसर अविनाश ने आभार व्यक्त करते हुए कहा जिला चम्बा के विभिन्न राजकीय महाविद्यालयों व निजी महाविद्यालय के 2021-22 बैच के 29 मेधावी विद्यार्थियों को टेबलेट वितरित कर लाभान्वित   किया गया ।
इस अवसर पर महाविद्यालय अध्यापकों में प्रोफेसर पी सीआर नेगी, डॉ मनेश शर्मा, डॉ पूनम, डॉ चमन, प्रोफेसर अविनाश, डॉ शैली महाजन, प्रोफेसर सुमित, प्रोफेसर शिवानी, प्रोफेसर पंकज, डॉ संतोष, प्रोफेसर नवनीत, प्रोफेसर संजीव, प्रोफेसर पूर्णिमा, प्रोफेसर विजय, प्रोफेसर अनित, डॉ सुनील, डॉ कुलदीप, प्रोफेसर अमिता, प्रोफेसर आशा, प्रोफेसर अंकिता, प्रोफेसर केवल, प्रोफेसर शिल्पा उपस्थित रही ।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

महिला अधिकारी ने लगाया आरोप : पति ने एसबीआई अधिकारी के साथ मिलकर 37 लाख रुपए और लॉकर में रखे सोने के गहने निकाले

एएम नाथ। कुल्लू : कुल्लू में एक महिला अधिकारी ने अपने डॉ. पति और एसबीआई अधिकारी के साथ मिलीभगत कर 37 लाख रुपए और लॉकर में रखे सोने के गहने निकालने का आरोप लगाया है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू 22 व 23 अक्तूबर को होली प्रवास पर रहेंगे

विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास और जनसंवाद करेंगे मुख्यमंत्री एएम नाथ। चंबा : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू 22 व 23 अक्तूबर को भरमौर विधानसभा के अंतर्गत होली क्षेत्र के दो दिवसीय प्रवास पर रहेंगे।...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

डॉ. यशवंत सिंह परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी में एन.सी.सी. के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का समापन : एन.सी.सी. का उद्देश्य युवाओं को एकता और अनुशासन सिखाना – डॉ. शांडिल

एएम नाथ। सोलन : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल ने कहा कि एन.सी.सी. (नेशनल कैडेट कोर) का उद्देश्य युवाओं को एकता और अनुशासन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मानसून सीजन: कांगड़ा जिला में 15 सितंबर तक ट्रैकिंग पर प्रतिबंध : जिला दंडाधिकारी डा निपुण जिंदल ने आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत जारी किए आदेश

धर्मशाला, 24 जुलाई। कांगड़ा जिला में मानसून सीजन में 15 सितंबर तक ट्रेकिंग पर पूर्णतयः रोक लगा दी गई है इस बाबत आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 के सेक्शन 34 के तहत जिला दंडाधिकारी डा निपुण...
Translate »
error: Content is protected !!