चिट्टे के तस्करों को महिला मंडल की सख्त चेतावनी : हिमाचल प्रदेश में बढ़ते नशे के खिलाफ अब महिलाएं भी सक्रिय

by
लाहौल स्पीति  : हिमाचल प्रदेश में बढ़ते नशे के खिलाफ अब महिलाएं भी सक्रिय हो गई हैं। खासकर चिट्टे के सेवन और युवाओं की मौतों को लेकर महिला मंडल अब अपने क्षेत्र में नशे के कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए सामने आई हैं।
जिला कुल्लू और लाहौल स्पीति के ग्रामीण इलाकों में महिलाएं नशे के खिलाफ जंग लड़ने के लिए मोर्चा संभाल रही हैं।  महिला मंडल ने पारित किया यह प्रस्ताव लाहौल घाटी के थिरोट महिला मंडल ने पंचायत के माध्यम से एक प्रस्ताव पारित किया है, जिसमें यह साफ किया गया है कि यदि किसी व्यक्ति को चिट्टा या चरस का सेवन करते या उसका कारोबार करते पाया गया तो उसे गांव से बहिष्कृत किया जाएगा। साथ ही उस पर एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया जाएगा।
कुल्लू की मनाली, पलचान और शनाग क्षेत्रों में भी पंचायतों ने इसी तरह के कदम उठाए हैं। यहां नशे के तस्करों की सूचना देने पर 15 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की गई है। महिला मंडल अब किराए के कमरों में रह रहे लोगों की भी जांच कर रही हैं और अन्य लोगों से अपील कर रही हैं कि यदि वे नशे के कारोबार से जुड़ी कोई जानकारी रखते हैं तो उसे तुरंत महिला मंडल तक पहुंचाएं।
प्रधान मोनिका भारती ने बताया
मनाली पंचायत की प्रधान मोनिका भारती ने बताया कि मकान मालिकों को किरायेदारों के पहचान पत्र रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही दुकानदारों, होटल मालिकों और अन्य व्यापारियों को भी नशे के कारोबार पर निगरानी रखने की जिम्मेदारी दी गई है। इन प्रयासों से यह स्पष्ट है कि हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ महिलाएं अब निर्णायक भूमिका निभा रही हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

शहीद भगत सिंह स्पोर्ट्स क्लब गढ़शंकर की टीम का सेमीफाइनल में प्रवेश : फुटबॉल टूर्नामेंट आज तीसरे दिन ग्राम स्तर व स्कूल स्तर की टीमों के रोचक मुकाबले हुए

शहीद ए आजम सरदार भगत सिंह स्पोर्ट्स क्लब का युवाओं को खेल से जोड़ने का सराहनीय कदम – भुल्लेवाल राठां गढ़शंकर, 27 नवम्बर : स्थानीय सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के मैदान में शहीद ए...
article-image
Uncategorized , पंजाब

अब एक शूटर ने हिमाचल के डिप्टी सीएम और एमएलए को जान से मारने की दे डाली धमकी : शूटर ने लिखा सोशल मीडिया….इस बार तलवार किसी पॉलिटिशियन पर चलेगी

ऊना :  हिमाचल प्रदेश की पुलिस ने उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और कांग्रेस विधायक राकेश कालिया को सोशल मीडिया पर अप्रत्यक्ष रूप से दी गई जान से मारने की धमकी के मामले की जांच शुरू...
article-image
पंजाब

हाईकोर्ट ने दिया आदेश – केंद्र और पंजाब सरकार के बीच जल्द होगी मीटिंग

मंडियों में धान की लिफ्टिंग ठीक से न होने के मामले पर आज पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान कोर्ट ने केंद्र और पंजाब सरकार को मीटिंग करके इस समस्या का...
article-image
पंजाब

मां भामेश्वरी देवी के जन्मोत्सव पर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित

होशियारपुर /दलजीत अजनोहा :  गांव भाम में स्थित मां भामेश्वरी देवी जी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में मंदिर परिसर में धार्मिक अनुष्ठान करवाया गया। इस मौके पर मंदिर की मुख्य सेवादार बहन विनोद जी ने...
Translate »
error: Content is protected !!