भाजपा के नेताओं ने कर्मचारियों को ओपीएस मिलने का स्वागत नहीं किया : डिप्टी मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री

by

ऊना : डिप्टी मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि अभी भाजपा के नेताओं ने कर्मचारियों को ओपीएस मिलने का स्वागत नहीं किया। जिससे भाजपा का भाजपा को कर्मचारी विरोधी साहमने आ रहा है। ऊना में जारी बयान में मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस ने जनता के साथ वादे किए और गारंटी भी दी। उन्होंने कहा कि जनता के विश्वास और जनता के जनादेश के चलते कांग्रेस सत्ता में है। ऐसे में उन वादों को पूरा करना हमारी वचनबद्धता है। सरकार ने अपने घोषणापत्र को नीतिगत दस्तावेज बना लिया है। सभी घोषणाएं समय अनुसार पूरी की जाएंगी।
डिप्टी मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी पहली महत्वपूर्ण गारंटी ओपीएस रही है। जिसे हमने सत्ता में आकर पहली ही कैबिनेट में मुहर लगा दी। इसको लेकर सभी औपचारिकताएं और हर फैसला किया जा रहा है। ऐसे में भाजपा के नेता कर्मचारी विरोधी चेहरा सत्ता में दिखाते रहे। अब विपक्ष में भी कर्मचारी विरोधी बातें कर रहे हैं। वह इस बात को स्वीकार नहीं कर रहे कि कांग्रेस सत्ता में आ गई है और ओपीएस दे सकती है। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि अब राजनीतिक इच्छाशक्ति का समय है। सरकार ने ओपीएस लागू कर दी है। हमारी कमिटमेंट थी और हम अपनी कमिटमेंट पर खरा उतरे। कहा कि भाजपा के नेता तो अब साफ यह करें कि वह कर्मचारियों के साथ हैं या कर्मचारियों के विरोधी हैं।
मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि 1500 रुपए महिलाओं को देने की बात है। उस पर समिति बना दी गई और फैसला कर दिया जाएगा। कहा कि 1 लाख रोजगार को लेकर हमने उपसमिति बना दी, उस पर निर्णय करेंगे। 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने के बाद अन्य निर्णय घोषणा पत्र को लेकर किए जाएंगे। हिमाचल के आर्थिक संसाधनों को ठीक करेंगे। हिमाचल की आर्थिक स्थिति मजबूत हो, इसके लिए काम करेंगे।
प्रदेश की जनता का सहयोग लिया जाएगा। डिप्टी मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्मचारी अधिकारी बेखौफ होकर काम करें। काम करने वालों का सम्मान किया जाएगा। कहा कि प्रदेश को आगे लेकर जाना कांग्रेस सरकार का मकसद है। कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व का यही निर्देश है कि हिमाचल को आगे बढ़ाया जाए।
मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हम सबके लिए सौभाग्य की बात है कि भारत जोड़ो यात्रा अपने अंतिम चरण की ओर है। यह यात्रा हिमाचल में प्रवेश कर रही है। कहा कि इस यात्रा का प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह सहित सभी नेताओं के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया जाएगा। इसमें कार्यकर्ता बढ़-चढ़कर भाग लेंगे। कहा कि राहुल गांधी सराहनीय कार्य कर भारत को जोड़ने का कर रहे हैं।
कांग्रेस लगातार मजबूत हो रही हैं। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हम सबको राहुल गांधी के नेतृत्व पर गर्व है। कहा कि भाजपा का नेतृत्व निश्चित रूप से भारत जोड़ो यात्रा से घबराया और डर रहा है। कांग्रेस लगातार मजबूत हो रही।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में 6 IPS बने DIG, 2 को SSP किया प्रमोट

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश सरकार ने पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारियों को पदोन्नति दी है। जारी आदेशों के अनुसार 6 आईपीएस अधिकारियों को डीआईजी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

12 वर्षीय बच्चे की मौत , मोटरसाईकल स्वार तीनों युवको समेत 9 गंभीर घायल : महिला की कानों से सोने की वालियां छीन कर मोटरसाईकल पर फरार हुए युवकों को मोटरसाईकल इरटिगा कार से टकराया

गढ़शंकर । गढ़शंकर के गांव मोरांवाली के निकट तीन मोटरसाईकल स्वार युवकों दुारा स्कूटी पर पति के साथ जा रही महिला की सोने की वालिया छीनी और तेज रफतार से भाग रहे थे तो...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पुलिस गाड़ी में मृतक के साथ गए मामे के लड़के से कर रही पूछताछ …शाहपुर घाटे में गोलियां मार कर वीस वर्षीय युवक की हत्या : सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही  

गढ़शंकर : गढ़शंकर नंगल रोड़ पर पहाड़ी के बीच कल रात  25 वर्षीय युवक को अज्ञात मोटरसाइकिल सवारों ने गोलियां मार कर हत्या कर दी। जबकि दूसरे युवक बच गया। हालांकि पुलिस दूसरे युवक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा क्षेत्रों 36-भोरंज, 37-सुजानपुर, 38-हमीरपुर, 39-बड़सर और 40-नादौन के मतदान केंद्रों के युक्तिकरण एवं सृजन के संबंध में : मतदान केंद्रों के युक्तिकरण पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की चर्चा

हमीरपुर 11 सितंबर। जिला के पांचों विधानसभा क्षेत्रों 36-भोरंज, 37-सुजानपुर, 38-हमीरपुर, 39-बड़सर और 40-नादौन के मतदान केंद्रों के युक्तिकरण एवं सृजन के संबंध में प्राप्त महत्वपूर्ण सुझावों, दावों और आपत्तियों पर चर्चा के लिए...
Translate »
error: Content is protected !!