इंदिरा गांधी ने पूर्व मुख्यमंत्री दरबारा सिंह के सामने रखी थी शर्त : इंदिरा गांधी को पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन ने कपूरी में चांदी की पकड़ाई थी कस्सी

by

चंडीगढ़ : सतलुज-यमुना लिंक मामले में आप के नेता एवं प्रवक्ता मालिवंदर सिंह कंग ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और दरबारा सिंह पर पंजाब के पानी से समझौते के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि प्रकाश सिंह बादल ने 20 फरवरी 1978 को एक लेटर निकाली। इसमें जमीन अधिग्रहण एक्ट-1894, लेटर नंबर-113/5 के माध्यम से पटियाला और राजपुरा के आसपास से जमीन अधिग्रहण का नोटिफिकेशन किया था। इसी आधार पर हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी देवी लाल ने 1 मार्च 1978 को हरियाणा विधानसभा में प्रदेश को पानी मिलने की खुशखबरी सुनाई थी।
जमीन अधिग्रहण का नोटिफिकेशन ऑन रिकॉर्ड :
कांग्रेस और शिअद के नेताओं ने निजी स्वार्थ और निजी रिश्तों के लिए पंजाब के पानी से समझौता किया। प्रकाश सिंह बादल द्वारा की गई नोटिफिकेशन ऑन रिकॉर्ड है। कंग ने कहा कि साल 1980 में पंजाब में कांग्रेस की सरकार बनने पर दरबारा सिंह मुख्यमंत्री बने। 22 जुलाई 1981 को इंदिरा गांधी ने एक मीटिंग बुलाई। इसमें हरियाणा-पंजाब और राजस्थान के मुख्यमंत्री को बुलाया गया था।
पूर्व मुख्यमंत्री के सामने इंदिरा गांधी ने रखी शर्त :
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने पंजाब के उस समय के मुख्यमंत्री दरबारा सिंह के सामने शर्त रखी थी कि वह पानी के बंटवारे के दस्तावेज पर हस्ताक्षर कर दें या पूर्व मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ दें। दरबारा सिंह ने कुर्सी छोड़ने के बजाय पंजाब के पानी से समझौता कर लिया। साथ ही सुप्रीम कोर्ट में एफिडेविट भी दिया गया।
पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन ने चांदी की लाकर दी कस्सी : पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने 8 अप्रैल 1982 को इंदिरा गांधी को कपूरी में चांदी की कस्सी पकड़ाई थी। उस दौरान कैप्टन अमरिंदर सिंह कांग्रेस से सांसद थे। यदि सत्ताधारी दलों के नेता पहले पंजाब का पक्ष मजबूती से रखते तो आज यह हालात नहीं होते। कंग ने राइपेरियन नीति के अनुसार पंजाब को ही पानी मिलने की बात कही।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

IBPS Clerk Vacancy 2026 : 11 हजार से ज्यादा क्लर्क पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें अप्लाई

बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवा उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) ने साल 2026 के लिए CRP CSA-XVI के तहत क्लर्क (कस्टमर सर्विस...
article-image
पंजाब

किसानों को फसलों के अवशेषों के टिकाऊ प्रबंधन के लिए किया जागरूक

गढ़शंकर, 1 जून :  जीआईजेड-जीपीएस रिन्यूएबल प्रोजेक्ट और वर्टीवर प्राइवेट लिमिटेड की ओर से गढ़शंकर के गांव गढ़ी में फसलों के अवशेषों के प्रबंधन संबंधी कार्यशालाएं आयोजित कर किसानों को जागरूक किया गया। ये...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शहीद भगत सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा सफाई सेवक को की रिक्शा गाड़ी भेंट 

गढ़शंकर, 6 अप्रैल: गढ़शंकर-नंगल रोड पर स्थित गांव गढ़ी मट्टों में शहीद भगत सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट गढ़शंकर द्वारा एक सफाई सेवक को रिकशा गाड़ी भेंट की गई। यह रिकशा  ज्ञान चंद कनाडा और सुभाष...
article-image
पंजाब

दशहरे के दिन दशहरा ग्राउंड होशियारपुर के आस-पास ड्रोन कैमरा चलाने व उड़ाने पर लगाई पाबंदी : जिला मजिस्ट्रेट कोमल मित्तल

होशियारपुर, 12 अक्टूबर:  जिला मजिस्ट्रेट होशियारपुर कोमल मित्तल ने फौजदारी संहिता संघ 1973(1974 का एक्ट नंबर 2) की धारा 144 के अंतर्गत प्राप्त हुए अधिकारों का प्रयोग करते हुए दशहरा ग्राउंड होशियारपुर के आस-पास...
Translate »
error: Content is protected !!