चिंतपूर्णी में आयोजित पोषण पखवाड़े में शामिल हुए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कर्नल डॉ. धनी राम शांडिल

by
राज्य सरकार कुपोषण के उन्मूलन को लेकर प्रतिबद्ध – कर्नल डॉ. धनी राम शांडिल
रोहित जसवाल।  चिंतपूर्णी, 16 अप्रैल। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता और स्वास्थ्य मंत्री कर्नल डॉ. धनी राम शांडिल आज चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के दौरे के दौरान चिंतपूर्णी में आयोजित हुए पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और बच्चों से संवाद किया और आंगनवाडी केंद्रों की व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया।
डॉ. शांडिल ने कहा कि राज्य सरकार बच्चों, गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं के समग्र पोषण पर विशेष ध्यान दे रही है। पोषण पखवाड़ा जैसे कार्यक्रम न केवल जनजागरूकता फैलाते हैं, बल्कि समाज के कमजोर वर्गों के स्वास्थ्य और पोषण स्तर को भी सुदृढ़ करने में भी अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को आंगनबाड़ी केंद्रों की सुविधाओं में सुधार लाने और पोषण संबंधी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार कुपोषण को समाप्त करने हेतु दृढ़ संकल्पित है और इसके लिए विभिन्न योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने अपने बजट में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के मानदेय में वृद्धि की है। अब आंगवाड़ी वर्करों को 10,500 रूपये, मिनी आंगनवाड़ी वर्करों को 7300 और सहायिकाओं को 5800 रूपये मानदेय दिया जाएगा।
जिला कार्यक्रम अधिकारी (आइसीडीएस) नरेंद्र कुमार ने बताया कि इस वर्ष पोषण पखवाड़े में चार प्रमुख विषयों पर केंद्रित है। जीवन के पहले 1000 दिनों पर ध्यान, पोषण ट्रैकर के लाभार्थी, नागरिक मॉड्यूल का प्रचार-प्रसार, बेस्ड मैनेजमेंट ऑफ एक्यूट मालन्यूट्रिशन (सीएमएएम) के माध्यम से कुपोषण का प्रबंधन और बच्चों में मोटापे से निपटने के लिए स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना। उन्होंने कहा कि इस पोषण पखवाड़े का मकसद पोषण के महत्व को रेखांकित करना और समाज में संतुलित व स्वस्थ आहार की आदतों को बढ़ावा देना है।
इस अवसर पर तहसील कल्याण अधिकारी ऊना जतिंद्र कुमार, सीडीपीओ अंब, आंगनवाडी कार्यकर्ताएं सहित अन्य उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कंगना रनौत और भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ संयुक्त किसान मोर्चे  ने मोर्चा खोला : कहा कि कंगना रनौत देश के अन्नदाताओं से माफी मांगे, कंगना ने किसानों पर की थी शर्मनाक टिप्पणी

एएम नाथ।  हिमाचल में भी संयुक्त किसान मोर्चे  ने  पंजाब की तर्ज पर मंडी से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत और भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। संयुक्त किसान मोर्चे  के प्रदेश संयोजक हरीश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हमारे कार्यकाल में दो साल कोरोना भी रहा, लेकिन एक भी दिन के लिए वेतन नहीं रुका : जयराम ठाकुर

दो साल से सुक्खू सत्ता में हैं, वर्तमान हालात के ज़िम्मेदार वही हैं : जयराम ठाकुर एएम नाथ। शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस लगभग दो साल से सुखविंदर सिंह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

देहरा में गाड़ी से पकड़ा एक लाख से अधिक कैश, चुनावी निगरानी टीम ने : पूरी तरह मुस्तैद निगरानी और सुरक्षा में तैनात कर्मचारी: एसडीएम राकेश शर्मा 

देहरा / तलवाड़ा  : देहरा निर्वाचन क्षेत्र में विधानसभा उपचुनावों के मद्देनजर सकरी चैक पोस्ट पर फ्लाइंग स्क्वाड की एक टीम ने एक गाड़ी से 1 लाख 37 हजार 220 रूपये कैश बरामद किया है।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

घर बुलाकर बनाती थी संबंध – रिकॉर्ड करती थी वीडियो.फिर शुरू होता था असली कांड, हिमानी मर्डर केस में भयंकर खुलासा

नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस की बाहरी जिला पुलिस और हरियाणा की सांपला पुलिस ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर बहादुरगढ़ से सचिन (30) को गिरफ्तार किया है। आरोपी मोबाइल एसेसरीज की दुकान चलाता...
Translate »
error: Content is protected !!