अभी तक दस शव बरामद : दो शवों की शिनाख्त के बाद समेज में हुआ अंतिम संस्कार

by

एएम नाथ। शिमला 07 अगस्त – समेज त्रासदी को लेकर चल रहे सर्च अभियान में अभी तक 10 शवों को बरामद किया जा चुका है। सभी शवों का पोस्टमार्टम करवा दिया गया है। 01 अगस्त को रामपुर क्षेत्र के ढकोलढ़ में एक पुरूष का शव तथा ब्रो क्षेत्र में दो महिलाओं के शव मिले थे। वहीं 04 अगस्त को दो महिलाओं के शव ढकोलढ़ में मिले थे। सुन्नी डैम क्षेत्र में अभी तक चार शव बरामद हुए है। इनमें पहला शव चार अगस्त को एक महिला का मिला था। पांच अगस्त को दो शव बरामद हुए थे जिसमें एक महिला और एक पुरुष का शव था। सैंज क्षेत्र में मंगलवार को सुबह सतलुज नदी के किनारे क्षत-विक्षत हालत में महिला का शव मिला था।
सर्च ऑपरेशन के दौरान बरामद शवों को पोस्टमार्टम करवाने के बाद आईजीएमसी शिमला के शव गृह में रखा जा रहा है। जिन शवों की पहचान नहीं हो पा रही है उनके डीएनए मैच किए जा रहें। इसके अलावा परिजनों के ठहरने की सारी व्यवस्था जिला प्रशासन कर रहा है।
*दो शवों की शिनाख्त के बाद हुआ अंतिम संस्कार*
सर्च ऑपरेशन में मिले शवों में से दो शवों की शिनाख्त परिजनों ने कर दी है। इसके बाद मंगलवार सुबह परिजनों को दोनों शव सौंप दिए गए। इनकी पहचान रचना पत्नी उम्र 23 वर्ष गांव सूगा नजदीक सरपारा क्षेत्र के तौर पर हुई है, जबकि दूसरे शव की पहना प्रीतिका सुपुत्री राजकुमार पांडे झारखंड निवासी के तौर पर हुई है। दोनों शवों का परिजनों ने समेज में अंतिम संस्कार कर दिया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

फ्रीजर से चार बच्चों के मिले थे शव : बच्चे जिंदा पैदा हुए थे या नहीं, जांच करने वाले अधिकारियों को यह नहीं पता चला : महिला के खिलाफ आपराधिक आरोप नहीं लगाने का फैसला

साल 2022 में एक फ्रीजर से चार बच्चों के शव मिले थे। इस मामले में एक 69 वर्षीय महिला पर आरोप लगाए गए थे। हालांकि, अब सफोल्क काउंटी के जिला अटॉर्नी ने घोषणा की...
article-image
पंजाब

मीनार-ए-बेगमपुरा की परियोजना के काम को तेज करने के लिए फंड उपलब्ध करवाने तथा खुरालगढ़ साहिब के पहुँच मार्ग को चौड़ा करने की मांग को स्वीकृत : पंकज

 गढ़शंकर। श्री गुरु रविदास मेमोरियल फाउंडेशन के सदस्य पंकज कृपाल एडवोकेट ने आज पीडब्लयूडी विभाग के एक्सियन कमलनैन के साथ खुरालगढ़ साहिब में बनाई जा रही मीनार-ए-बेगमपुरा की परियोजना के काम का मौका देखा।...
हिमाचल प्रदेश

माहवारी पर फैली कुरीतियों पर की चोट – राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मेल में छात्राओं को दी ‘वो दिन’ की जानकारी 

एएम नाथ। चम्बा  :  बाल विकास परियोजना चुवाड़ी के सौजन्य से बुधवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मेल में “वो दिन “योजना के तहत एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया  गया। कार्यक्रम की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला-2026: तैयारियां पूरी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

26 जुलाई से सजेगी सांस्कृतिक संध्याएं, जस्सी गिल से गिप्पी ग्रेवाल तक देंगे प्रस्तुतियां मिंजर मेले में इस बार स्वयं सहायता समूह मेला, नाटी प्रतियोगिता और नए खेल होंगे आकर्षण एएम नाथ, चम्बा। अंतरराष्ट्रीय...
Translate »
error: Content is protected !!