चिता से उठवाई पुलिस ने लाश : मृतक महिला की जांघ पर काले पैन से मारने वालों के नाम का लिखा सुसाइड नोट

by

फिल्लौर : फिल्लौर में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। महिला के ससुराल पक्ष की महिलाएं व अन्य रिश्तेदार जब उसे अंतिम स्नान करवाने लगे तो उसकी मौत का राज खुलकर सामने आ गया। मृतक महिला की जांघ पर काले पैन से मारने वालों के नाम का सुसाइड नोट लिखा था, लेकिन जल्दबाजी में ससुराल पक्ष वालों ने नाम मिटा दिए।

जांघ पर ध्यान से देखा तो उस पर लिखा था- आज मुझे यदि कुछ हो जाता है तो ये लोग इसके जिम्मेवार होगे : स्नान करवा रही महिलाओं ने जब उसकी जांघ पर ध्यान से देखा तो उस पर लिखा था- आज मुझे यदि कुछ हो जाता है तो ये लोग इसके जिम्मेवार होगे…। मृतक महिला का नाम अमनदीप कौर (30) है। पुलिस को जैसे ही इस मामले की भनक लगी तो महिला का शव को चिता से उठाकर पुलिस ने कब्जे में ले लिया। फिलहाल महिला का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। उसकी रिपोर्ट के बाद ही पुलिस इस मामले में अगला एक्शन लेगी।

पति गोलू दो साल से दुबई में काम कर रहा : जानकारी मुताबिक अमनदीप कौर का पति गोलू दो साल से दुबई में काम कर रहा है। अमनदीप की शादी 10 साल पहले हुई है। उसके 2 लड़के और एक लड़की है। सोमवार की सुबह अचानक अमनदीप कौर की मौत हो गई। ससुरालियों ने मायके वालों को बताया कि अमनदीप की हार्ट अटैक के कारण मौत हुई है। सब कुछ ससुरालियों के मुताबिक चल रहा था। अंतिम स्नान के समय रिश्तेदार मनप्रीत ने देखा कि अमनदीप की जांघ पर पैन से कुछ लिखा है। उसने ध्यान से पढ़ा तो लिखा था- मुझे कुछ होता है तो ये लोग जिम्मेदार होंगे। इससे पहले की मनप्रीत अच्छे से पढ़ पाती अमनदीप की ननद परवीन और बाकी महिलाओं ने तेजी से पानी फेंक कर सुसाइड के जिम्मेदार लोगों के नाम धो डाले।

चिता से उठवाई पुलिस ने लाश : ननद ने मनप्रीत की मिन्नतें की ताकि वह इस बारे किसी से बात न करे। मामले की शिकायत पुलिस के पास पहुंची तो अधिकारियों ने अंतिम संस्कार रुकवा दिया। थाना प्रभारी सुखदेव सिंह ने बताया कि लड़की पक्ष की शिकायत पर मृतका के ससुराल पक्ष की दो महिलाओं को हिरासत में लिया गया है। जांच और पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद मौत के असल कारणों का पता चल पाएगा।

ननद परवीन करती थी तंग : अमनदीप कौर की बहन चरणजीत कौर का कहना है कि मैं जब भी अपनी बहन अमनदीप से बात करती थी तो हर बार वो यही कहती थी कि उसकी तलाकशुदा ननद परवीन ने उसका जीना दुश्वार कर रखा है। ननद उस पर हाथ तक उठाने लग गई है। सोमवार को ससुराल वालों ने उसकी मौत की खबर उन्हें दी।

उन्होंने कहा कि अमनदीप की तबीयत खराब हो गई है। वे उसे अस्पताल ले जाने लगे को उसे हार्ट अटैक आ गया, जिस कारण उसकी घर पर ही मौत हो गई। हमारे पहुंचने से पहले ही उसे शमशान घाट ले जा चुके थे। हमारी एक रिश्तेदार मनप्रीत कौर ने बताया कि जब अमनदीप को अंतिम स्नान करवाया जा रहा था। वह सिर्फ इतना ही पढ़ पाई। आज गर मुझे कुछ होता है तो मेरी मौत के जिम्मेवार ये लोग होंगे। इससे पहले की वह कुछ और पढ़ पाती परवीन और अन्य महिलाओं ने पानी डालकर मिटाने की कोशिश की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

हमारा स्वास्थ्य पृथ्वी के स्वास्थ्य पर निर्भर है : डा. रघुवीर

गढ़शंकर :  विश्व भर में स्वास्थ्य दिवस मनाया जा रहा है और इसकी शुरुआत 1950 में डब्ल्यूएचओ द्वारा की गई थी। जिसका मुख्य मकसद लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरुक करना है। सीनियर मैडिकल...
article-image
पंजाब

Blackout mock drill in Nawanshahr

*Urges residents to ensure strict compliance of preparatory exercise in larger public and national security interest* *Holds meeting with all stakeholders, apprise about mock drill* Shaheed Bhagat Singh Nagar/ May 7/Daljeet Ajnoha : In...
article-image
पंजाब

डेरा संत नारायण दास शेरपुर ढको में संत अमरदास, संत राम किशन, संत बीबी जुआली की पुण्य तिथि श्रद्धापूर्वक मनाई

संत महापुरुष, सांसद डॉ. राज, डॉ. जतिंदर, विश्व कुश्ती चैंपियन सुल्तान सिंह की ओर से शिरकत की गई होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : ब्रह्म ज्ञानी, महान परोपकारी, नाम के रसीए श्रीमान संत अमरदास जी की 15वीं...
article-image
पंजाब

शिक्षा सचिव के विभिन्न जिलों का दौरो के खिलाफ शिक्षा सचिव का पुतला फूंक कर रोष प्रदर्शन किया

शिक्षा सचिव के विभिन्न जिलों का दौरा करने की योजना के खिलाफ सांझा अधियापक मोर्चा पंजाब द्वारा विरोध प्रदर्शन के आह्वान के जवाब में होशियारपुर जिले की सांझा अधियापक मोर्चा इकाई द्वारा गढ़शंकर में...
Translate »
error: Content is protected !!