एफसीए मंजूरी के बाद ब्यास नदी से खनन गतिविधियां शुरू करेगी सुक्खू सरकार : इमारती लकड़ी की निस्तारण प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश

by

शिमला, 30 जुलाई :  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश राज्य वन विकास निगम के अधिकारियों को निगम के डिपो में रखी गई इमारती लकड़ी की निस्तारण प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं ताकि इसे गलने से बचाया जा सके।

उन्होंने वन संरक्षण अधिनियम के प्रथम चरण की मंजूरी के उपरांत रेखागत परियोजनाओं के दायरे में आने वाले पेड़ों को काटने के लिए वन मंडल अधिकारियों सहित निगम के अधिकारियों को शक्तियां सौंपने की संभावनाएं तलाशने को कहा ताकि इस प्रक्रिया में अनावश्यक देरी न हो।
वन निगम के निदेशक मंडल की बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य वन विकास निगम पहली बार एफसीए मंजूरी के उपरांत ब्यास नदी से खनन गतिविधियां शुरू करेगा। उन्होंने निगम को दोषी ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट करने और उनके खिलाफ वसूली की कार्रवाई शुरू करने तथा भविष्य में निविदाओं में उनके भाग लेने पर रोक लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वन निगम में कर्मचारियों की कमी दूर करने के लिए 100 वन वीरों को नियुक्त किया जाएगा।
निदेशक मंडल ने 2022-23 के लिए निगम के कर्मचारियों को अतिरिक्त लाभ प्रदान करने को स्वीकृति प्रदान की, जिससे 227 कर्मचारी लाभान्वित होंगे। बैठक में निगम के दैनिक भोगियों की दिहाड़ी 400 रुपये करने का भी निर्णय लिया गया। इसके अलावा, निगम के सभी कर्मचारियों को 1 अप्रैल से चार प्रतिशत महंगाई भत्ते की एक और किस्त जारी करने तथा दो वर्ष का अनुबंध कार्यकाल पूरा करने वाले 80 कर्मचारियों को नियमित करने का भी निर्णय लिया गया। इस मौके पर वन निगम ने मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए मुख्यमंत्री को 51 लाख रुपये का चेक भेंट किया। वन विकास निगम के उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची और सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक में उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

चेयरमैन खन्ना के कम्युनिटी सर्विसेज प्रोग्राम के तहत बाबा औगढ़ गर्ल्स कॉलेज जैजों ने की पी.एच.सी. जैजों की सफाई 

होशियारपुर 18 सितम्बर :  भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद व बाबा औगढ़ श्री फतेहनाथ गर्ल्स कॉलेज जैजों दोआबा के चेयरमैन अविनाश राय खन्ना द्वारा कालेज छात्राओं में स्वच्छता के प्रति जागरूकता पैदा करने के...
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस सरकार की तीसरी गारंटी : 14 लाख महिलाओं को मासिक 1500-1500 रुपये देना आसान नहीं, अफसरों में बैठकों का दौर, खूब माथापच्ची

शिमला : महिलाओं को प्रतिमाह 1500-1500 रुपये देने का जुगाड़ करने में अफसरों के पसीने छूटने लगे हैं। मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना से लेकर सचिव सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता के कार्यालय में बैठकों का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नेता प्रतिपक्ष ने बगड़ाथाच के मिहाच मेले में हुए शामिल : पंचायत भवन का किया उद्घाटन

एएम नाथ। मंडी :   नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर अपनी गृह विधान सभा क्षेत्र के सराज के बगड़ाथाच में आयोजित मिहाच मेला उत्सव में भाग लिया। उन्होंने कहा कि मेले हमारी सांस्कृतिक जड़ों का जीवंत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

क्योरटेक ग्रुप के युवा एमडी सुमित सिंगला को 20वें इंटरनेशनल समिट एंड अवॉर्ड सेरेमनी के अंतर्गत वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, यूके (लंदन) द्वारा काठमांडू, नेपाल में अंतरराष्ट्रीय सम्मान से नवाज़ा गया

बीबीएन, 03 मई : बद्दी की क्योरटेक ग्रुप के युवा प्रबंध निदेशक (एमडी) सुमित सिंगला को 20वें इंटरनेशनल समिट एंड अवॉर्ड सेरेमनी के अंतर्गत वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, यूके (लंदन) द्वारा काठमांडू, नेपाल में...
Translate »
error: Content is protected !!