चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट ने सरकारी हाई स्कूल सैला खुर्द का किया दौरा

by

गढ़शंकर, 23 अगस्त : जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी होशियारपुर की और से चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट श्री राज पाल रावल ने सरकारी हाई स्कूल सेला खुर्द का दौरा किया। इस अवसर पर मुख्याध्यापक संदीप बड़ेसरों द्वारा जज साहब का स्वागत किया गया। जज साहब द्वारा विद्यार्थियों को निःशुल्क कानूनी सहायता प्राप्त करने के विभिन्न तरीकों की जानकारी दी तथा विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई करने तथा उच्च पद प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया। अंत में जज साहब ने स्कूल स्टाफ के साथ मिलकर पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के लिए स्कूल में पौधे लगाए। इस अवसर पर स्टाफ सदस्य कृष्णा कुमारी, रविंदर कौर, प्रिया, हरजीत कौर, नवजोत वालिया, रणजीत कौर, शेर सिंह और बग्गा सिंह आदि उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मुकेश कपूर को कुल हिन्द किसान सभा ने किया सम्मानित

गढ़शंकर – अखिल भारतीय किसान सभा द्वारा संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में कृषि अधिनियम को निरस्त करने के लिए किसानों के संघर्ष में उनके अमूल्य योगदान के लिए कपूर ब्रदर्स को विशेष सम्मान...
article-image
पंजाब

जग्गू भगवानपुरिया का गुर्गा पुलिस के चढ़ा हत्थे : छह पिस्तौल और कारतूस बरामद

अमृतसर। स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल के विंग काउंटर इंटेलिजेंस ने गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया के एक साथी को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपित के कब्जे से छह प्वाइंट 32 बोर और दस कारतूस...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

650 करोड़ का महा-घोटाला ! …जानें कौन है वो शातिर ‘ठेकेदार’, जिसने रेखा गुप्ता सरकार की नाक के नीचे काट दिया तगड़ा कूपन

नई दिल्ली :  देश की राजधानी दिल्ली के सियासी और प्रशासनिक गलियारों में इस समय एक बहुत बड़े मेडिकल घोटाले (Medical Scam) को लेकर हड़कंप मचा हुआ है। दिल्ली स्वास्थ्य विभाग और सरकारी खरीद...
Translate »
error: Content is protected !!