जग्गू भगवानपुरिया का गुर्गा पुलिस के चढ़ा हत्थे : छह पिस्तौल और कारतूस बरामद

by
अमृतसर। स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल के विंग काउंटर इंटेलिजेंस ने गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया के एक साथी को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपित के कब्जे से छह प्वाइंट 32 बोर और दस कारतूस बरामद हुए है। आरोपित की पहचान गुरबाज सिंह के रूप में हुई है।
शुरुआती जांच में पता चला है कि बरामद किए गए हथियार मध्य प्रदेश से पंजाब में आपराधिक गतिविधियों में इस्तेमाल करने के लिए भेजे गए थे।
सप्लाई के लिए लाए गए थे हथियार
आरोपित ने इन हथियारों को आगे कहीं सप्लाई करना था। फिलहाल एसएसओसी की तरफ से आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और आरोपित से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में आरोपित से कई खुलासे होने की संभावना है।
अन्य लोगों का पता लगाने के लिए जांच जारी 
काउंटर इंटेलिजेंस के अधिकारियों का कहना है कि सप्लाई चेन और गैर कानूनी हथियारों के व्यापार में शामिल अन्य लोगों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। पंजाब पुलिस की टीमें पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए और सप्लाई चेन का पता करने के लिए पूर्ण तौर पर प्रयासरत है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

39 श्रद्धालू घायल, पंद्रह गढ़शंकर सिवल अस्पताल में उपचारधीन, दो पीजीआई रैफर, 22 प्राथमिक ईलाज के बाद घर भेजे : खुरालगढ़ साहिब में श्रद्धालुओं से भरी बस व टैम्पों अनियंत्रित होकर खाई व खड्ड में गिरे

गढ़शंकर: श्री गुरू रविदास जी के तपोस्थल खुरालगढ़ साहिब व चरण छो गंगा में माथा टेकने आए श्रद्धालुओं से भरी बस व टैप्मो अनियंत्रित होकर खाई व खड्ड में गिरने  39 श्रद्धालू घायल हो...
article-image
पंजाब

250 लोगों की शिकायतें :कैबिनेट मंत्री जिंपा ने जनता दरबार में सुनी, संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों का जल्द हल करने के दिए निर्देश

होशियारपुर, 02 जुलाई: कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने आज अपने कार्यालय में लोगों की समस्याएं सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर इन समस्याओं का जल्द से जल्द हल करने के...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

जोगिंद्रा सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक, सोलन में करोड़ों के घोटाले के गंभीर आरोप

चेयरमैन व एमडी पर संसाधनों के दुरुपयोग और भ्रष्टाचार के आरोप एएम नाथ। सोलन/चंडीगढ़, 21 मार्च :  हिमाचल प्रदेश के सोलन स्थित जोगिंद्रा सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक (JCCB) में कथित तौर पर चल रहे भ्रष्टाचार,...
Translate »
error: Content is protected !!